छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़ जारी, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर, जवानों ने बड़े नक्सल लीडर को घेरा
Harrison Masih | Nov 11, 2025, 13:13 IST
bijapur-maharashtra-border-naxal-encounter-updates the sootr
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच सुबह से मुठभेड़ जारी है। कई नक्सलियों के मारे जाने की आशंका है जवानों ने एक बड़े नक्सल लीडर को घेर रखा है और दोनों ओर लगातार फायरिंग हो रही है।
Bijapur. छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र सीमा पर स्थित बीजापुर जिले में सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भारी मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ बीजापुर और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के बीच स्थित नेशनल पार्क इलाके में हो रही है। सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की संभावना जताई जा रही है, जबकि अधिकारियों ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
जवानों ने एक बड़े नक्सल लीडर को घेर लिया है, जिस कारण जंगलों में दोनों तरफ से फायरिंग लगातार जारी है। इलाके में भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई है और ऑपरेशन को तीव्र गति से आगे बढ़ाया जा रहा है।
बीजापुर SP डॉ. जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि की। उन्होंने बताया -“बीजापुर–गढ़चिरौली बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। ऑपरेशन अभी जारी है। नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि सर्च ऑपरेशन के बाद होगी।”उन्होंने स्पष्ट किया कि इलाके में नक्सलियों की बड़ी मूवमेंट की सूचना मिलने पर सुरक्षाबल ने कार्रवाई शुरू की थी।
ये खबर भी पढ़ें... Bijapur Naxal encounter: 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, दोनों ओर से फायरिंग जारी
ये खबर भी पढ़ें... CG Naxal encounter: नारायणपुर-कोंडागांव बॉर्डर पर नक्सली-पुलिस मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर
मुठभेड़ घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को गरियाबंद जिले में भी पुलिस और नक्सलियों के बीच करीब 4 घंटे तक भारी फायरिंग हुई। जंगल का फायदा उठाते हुए नक्सली भाग निकले थे। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सर्चिंग बढ़ा दी है और सघन कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इससे पहले 5–6 नवंबर को छत्तीसगढ़–तेलंगाना बॉर्डर पर स्थित बीजापुर जिले के अन्नाराम और मरीमल्ला जंगलों में भीषण मुठभेड़ हुई थी।
उस मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए थे, कई घायलों के भागने की आशंका जताई गई थी, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए थे. मुठभेड़ मद्देड एरिया कमेटी के नक्सलियों से हुई थी तेलंगाना और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने उस ऑपरेशन को अंजाम दिया था।
ये खबर भी पढ़ें... CG Naxal News: एक करोड़ के इनामी भूपति समेत 60 नक्सलियों ने किया सरेंडर, माओवाद को बड़ा झटका
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में नक्सली मुठभेड़: बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ जारी: दो जवान घायल, रायपुर एयरलिफ्ट
सुरक्षा बलों ने बॉर्डर एरिया के कई गांवों को कवर करते हुए जंगलों में नक्सल मूवमेंट ट्रैक करने के लिए ड्रोन और सर्च टीमों को भी लगाया है। नक्सलियों के भागने के संभावित रास्तों को सील कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार 2–3 दिनों तक ऑपरेशन लगातार चल सकता है और जंगल के घने क्षेत्र में छिपे नक्सलियों की घेराबंदी को मजबूत किया गया है।
जवानों ने एक बड़े नक्सल लीडर को घेर लिया है, जिस कारण जंगलों में दोनों तरफ से फायरिंग लगातार जारी है। इलाके में भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई है और ऑपरेशन को तीव्र गति से आगे बढ़ाया जा रहा है।
बीजापुर SP ने की पुष्टि
ये खबर भी पढ़ें... Bijapur Naxal encounter: 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, दोनों ओर से फायरिंग जारी
ये खबर भी पढ़ें... CG Naxal encounter: नारायणपुर-कोंडागांव बॉर्डर पर नक्सली-पुलिस मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर
रविवार को गरियाबंद में भी 4 घंटे चली फायरिंग
6 दिन पहले तेलंगाना बॉर्डर पर हुई थी बड़ी कार्रवाई
उस मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए थे, कई घायलों के भागने की आशंका जताई गई थी, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए थे. मुठभेड़ मद्देड एरिया कमेटी के नक्सलियों से हुई थी तेलंगाना और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने उस ऑपरेशन को अंजाम दिया था।
ऐसे समझें पूरी खबर:
|
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में नक्सली मुठभेड़: बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ जारी: दो जवान घायल, रायपुर एयरलिफ्ट
सघन कॉम्बिंग जारी – दहशत में नक्सली
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari