खूंखार नक्सली पापाराव ने बिछाया 8 जवानों की मौत का जाल, लाखों का इनामी

Marut raj | Published:
Share
Bijapur Naxalite attack death of 8 soldiers mastermind of the case paparaw the sootr
Bijapur Naxalite attack death of 8 soldiers mastermind of the case paparaw the sootr

Bijapur Naxalite attack mastermind of the case : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले को भैरमगढ़ वेस्ट एरिया कमेटी ने अंजाम दिया है। इसका संचालन पापाराव कर रहा है। यह इनामी नक्सली 2010 में सीआरपीएफ जवानों के ऊपर हुए हमले में भी शामिल रहा है।

Bijapur Naxalite attack mastermind of the case : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सोमवार को हुए नक्सली हमले को नक्सलियों के भैरमगढ़ वेस्ट एरिया कमेटी ने अंजाम दिया था। हमले में 50 किलो आईईडी विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। खुफिया सुरक्षा एजेंसी सूत्रों के अनुसार भैरमगढ़ वेस्ट बस्तर एरिया कमेटी के कमांडर पापाराव पर 25 लाख का इनाम है। वही इस कमेटी का संचालन कर रहा है। यह इनामी नक्सली 2010 में सीआरपीएफ जवानों के ऊपर हुए हमले में भी शामिल रहा है।

क्रिस गेल भी लगाएंगे लीजेंड-90 क्रिकेट में चौके-छक्के

दुर्दांत नक्सली लीडर हिडमा का कनेक्शन

भैरमगढ़ वेस्ट एरिया कमेटी जानकारी के अनुसार साउथ बस्तर एरिया कमेटी के तहत आती है। साउथ बस्तर एरिया कमेटी की अगवाई दुर्दांत नक्सली लीडर हिडमा कर रहा है। इसके इलाके में ही कुछ महीने पहले फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस की स्थापना हुई है।

शिखर धवन, हरभजन सिंह, सुरेश रैना संभालेंगे लीजेंड 90 लीग का कमान

छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के जंगली इलाके कुटरू में नक्सलियों ने 6 जनवरी को सुरक्षाबलों के एक वाहन को IED ब्लास्ट से निशाना बनाया था। इसमें 8 सुरक्षाकर्मी और 1 ड्राइवर की मौत हो गई थी। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. के अनुसार नक्सलियों ने कुटरू-बेदरे रोड पर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस का इस्तेमाल कर एक पुलिस वाहन को उड़ा दिया था।

ऑपरेशन की रात रची साजिश... नक्सलियों को पता था फोर्स का सीक्रेट प्लान

नक्सलियों के खिलाफ हुए फोर्स में शामिल

बीजापुर नक्सली हमले में जान गंवाने वाले 8 पुलिस जवानों में से 5 पूर्व में नक्सली रह चुके थे। ये पांचों कुछ साल पहले मुख्यधारा में जुड़े थे और पुलिस फोर्स ज्वॉइन की थी। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. के अनुसार बीजापुर आईईडी ब्लास्ट में जान गंवाने वाले डीआरजी जवान हेड कांस्टेबल बुधराम कोरसा, कांस्टेबल दुम्मा मरकाम, पंडारू राम, बामन सोढ़ी और बस्तर फाइटर्स के कांस्टेबल सोमडू वेट्टी पहले नक्सली के रूप में सक्रिय थे और आत्मसमर्पण करने के बाद पुलिस बल में शामिल हो गए थे।

नक्सलियों ने किया प्रेशर IED ब्लास्ट, फोर्स ने 3 आतंकी मार गिराए

FAQ

  1. बीजापुर में हुए नक्सली हमले के बाद कौन सा नक्सली समूह जिम्मेदार था ?
    बीजापुर में हुए नक्सली हमले की जिम्मेदारी भैरमगढ़ वेस्ट एरिया कमेटी ने ली थी।
  2. बीजापुर हमले में कितने सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर की मौत हुई थी ?
    बीजापुर हमले में 8 सुरक्षाकर्मी और 1 ड्राइवर की मौत हुई थी।
  3. बीजापुर नक्सली हमले में जान गंवाने वाले पांच पुलिस जवान पहले किस गतिविधि से जुड़े थे ?
    बीजापुर नक्सली हमले में जान गंवाने वाले 5 पुलिस जवान पहले नक्सली गतिविधियों में शामिल थे, लेकिन कुछ साल पहले उन्होंने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में शामिल होकर पुलिस बल में सेवा शुरू की थी।


Tags:
  • छत्तीसगढ़ का नक्सलगढ़ बीजापुर
  • Bijapur IED Blast
  • नक्सल प्रभावित बीजापुर
  • bijapur IED bomb blast
  • bijapur 50 kg IED bomb blast
  • नक्सली कमांडर पापाराव
  • Naxalite commander Paparao
  • Bijapur Naxalite attack
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर