बिलासपुर डिप्टी कलेक्टर ज्योति पटेल पर दुर्व्यवहार के आरोप, कर्मचारी संघ ने की तबादले की मांग

VINAY VERMA | Jun 24, 2025, 17:32 IST
Share
Bilaspur Deputy Collector Jyoti Patel accused of misconduct the sootr
Bilaspur Deputy Collector Jyoti Patel accused of misconduct the sootr

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में डिप्टी कलेक्टर ज्योति पटेल के खिलाफ कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। उन पर वरिष्ठ और बुजुर्ग कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में डिप्टी कलेक्टर ज्योति पटेल के खिलाफ कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। उन पर वरिष्ठ और बुजुर्ग कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने कलेक्टर संजय अग्रवाल से ज्योति पटेल को तत्काल हटाने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि डिप्टी कलेक्टर का व्यवहार कार्यालय में भय और तनाव का माहौल पैदा कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... परीक्षा में लापरवाही और दुर्व्यवहार का गंभीर आरोप, प्रभारी DEO निलंबित

कर्मचारियों का दावा, अपमानजनक व्यवहार से मानसिक तनाव

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला- पत्नी का दुर्व्यवहार पति के लिए मानसिक क्रूरता

कर्मचारी संघ के बैनर तले कलेक्ट्रेट पहुंचे कर्मचारियों ने बताया कि ज्योति पटेल लगातार अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ अपमानजनक व्यवहार करती हैं। वरिष्ठ कर्मचारियों पर अभद्र टिप्पणियां और दबावपूर्ण रवैया उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा रहा है। संघ के प्रदेश महामंत्री सुनील यादव ने कहा, "कई कर्मचारी मानसिक दबाव में काम कर रहे हैं, जिसका असर उनके काम की गुणवत्ता पर पड़ रहा है। कार्यालय में डर का माहौल है, जो कर्मचारियों की कार्यक्षमता को प्रभावित कर रहा है।"

ये खबर भी पढ़ें... केबल संचालक गुरुचरण सिंह होरा पर यौन दुर्व्यवहार का आरोप, जांच शुरू

तबादले की मांग, आंदोलन की चेतावनी

ये खबर भी पढ़ें... सरकारी स्कूल में बच्चियों के कपड़े उतरवाकर मोबाइल की जांच करने वाली टीचर पर केस, मानसिक उत्पीड़न की बात साबित

संघ ने कलेक्टर को सौंपे आवेदन में मांग की है कि कार्यालय की सकारात्मक संस्कृति और प्रशासनिक माहौल को बनाए रखने के लिए ज्योति पटेल का तत्काल तबादला किया जाए। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा तनावपूर्ण माहौल कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और इससे प्रशासन की कार्यक्षमता के साथ-साथ उसकी छवि भी प्रभावित हो सकती है।

thesootr links
• मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

बिलासपुर डिप्टी कलेक्टर | छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की डिप्टी कलेक्टर | बिलासपुर डिप्टी कलेक्टर ज्योति पटेल पर दुर्व्यवहार के आरोप | कर्मचारी संघ ने की बिलासपुर डिप्टी कलेक्टर के तबादले की मांग | Bilaspur Deputy Collector | Bilaspur Deputy Collector of chhattisgarh | Bilaspur Deputy Collector Jyoti Patel accused of misconduct | employee union demands transfer of Bilaspur Deputy Collector

Tags:
  • बिलासपुर डिप्टी कलेक्टर
  • छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की डिप्टी कलेक्टर
  • बिलासपुर डिप्टी कलेक्टर ज्योति पटेल पर दुर्व्यवहार के आरोप
  • कर्मचारी संघ ने की बिलासपुर डिप्टी कलेक्टर के तबादले की मांग
  • Bilaspur Deputy Collector
  • Bilaspur Deputy Collector of chhattisgarh
  • Bilaspur Deputy Collector Jyoti Patel accused of misconduct
  • employee union demands transfer of Bilaspur Deputy Collector
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती