बिलासपुर किडनैपिंग: गर्लफ्रेंड संग लिव-इन रिलेशन, खुद के अपहरण की साजिश... फिर पिता से मांगी 10 लाख की फिरौती
Harrison Masih | Oct 07, 2025, 16:50 IST
bilaspur-fake-kidnapping-case-son-demanded-ransom-father the sootr
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने खुद का अपहरण होने की कहानी गढ़ी और अपने पिता से 10 लाख की फिरौती मांगी। जब सच्चाई सामने आई तो सभी हैरान रह गए। जानिए पूरा मामला…
Bilaspur. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने खुद के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी और अपने ही पिता से 10 लाख रुपए की फिरौती की मांग कर डाली (Bilaspur Boy kidnapped)। पुलिस ने तीन दिन तक युवक की तलाश की, और आखिरकार जब वह पैसे खत्म होने के बाद मध्यप्रदेश से लौट रहा था, तब उसे पेंड्रा स्टेशन से पकड़ लिया गया।
जशपुर जिले के देरहाखार निवासी संजय यादव (29) के पिता किसान हैं। संजय पिछले 10 साल से बिलासपुर के कस्तूरबा नगर में किराए के मकान में रहता है। उसने एमएससी तक पढ़ाई की और अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। इसी बीच, वह एक गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगा।
5 अक्टूबर की शाम उसने अपने पिता को फोन कर कहा कि उसे 8 से 10 युवकों ने अगवा कर लिया है और अगर वे उसे जिंदा देखना चाहते हैं तो 10 लाख रुपए उसके बैंक खाते में जमा कर दें।
ये खबर भी पढ़ें... बिलासपुर में युवक का अपहरण,खुद पिता को फोन कर कहा- 10 लाख मांग रहे किडनैपर्स...
घबराए पिता बालेश्वर यादव तुरंत बिलासपुर पहुंचे और सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मोबाइल लोकेशन ट्रैक की। शुरुआती जांच में ही पुलिस को शक हुआ कि मामला फर्जी अपहरण का हो सकता है।
लेकिन एहतियातन, पुलिस टीम ने रायगढ़, पेंड्रा और गौरेला-मरवाही इलाकों में तलाश शुरू की। युवक का मोबाइल लोकेशन लगातार बदल रहा था, जिससे पुलिस को लगा कि वह जानबूझकर लोकेशन बदल रहा है ताकि भ्रम पैदा हो सके।
पुलिस ने युवक की आखिरी लोकेशन कटनी (मध्यप्रदेश) में ट्रेस की। जब पुलिस टीम वहां पहुंची, तो जानकारी मिली कि वह वापस छत्तीसगढ़ लौट रहा है। जैसे ही युवक पेंड्रा स्टेशन पर उतरा, पुलिस ने उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया।
ये खबर भी पढ़ें... सांसद महुआ मोइत्रा ने छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाया किडनैपिंग का आरोप, मीडिया से अपील
CSP निमितेश सिंह ने बताया कि पूछताछ में संजय ने कबूला कि उसने पैसे की जरूरत के चलते खुद के अपहरण की साजिश रची थी। वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रह रहा था और खर्च पूरे नहीं हो पा रहे थे। उसने पहले दोस्तों से पैसे मांगने की कोशिश की, लेकिन जब किसी ने मदद नहीं की, तो उसने पिता को डराने की योजना बनाई।पुलिस अब यह जांच कर रही है कि उसकी गर्लफ्रेंड को इस योजना की जानकारी थी या नहीं।
ये खबर भी पढ़ें... फर्जी अफसर बनकर दिनदहाड़े किया आदिवासी युवकों का अपहरण, किडनैपर्स गिरफ्तार
फिलहाल पुलिस ने युवक के खिलाफ धोखाधड़ी और झूठी सूचना देने का मामला दर्ज कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया जाएगा।अधिकारियों का कहना है कि यह घटना पारिवारिक और आर्थिक दबाव से उपजे अपराधों का उदाहरण है, जिसमें लालच ने एक बेटे को अपराध के रास्ते पर धकेल दिया।
स्थान: बिलासपुर, छत्तीसगढ़
घटना की तारीख: 5 से 7 अक्टूबर 2025
थाना: सिविल लाइन थाना, बिलासपुर
ये खबर भी पढ़ें... आयशा बेगम ने बिछाया हनीट्रैप का जाल... फिर किडनैप कर की लाखों रुपए की मांग
क्या है बिलासपुर अपहरण मामला?
5 अक्टूबर की शाम उसने अपने पिता को फोन कर कहा कि उसे 8 से 10 युवकों ने अगवा कर लिया है और अगर वे उसे जिंदा देखना चाहते हैं तो 10 लाख रुपए उसके बैंक खाते में जमा कर दें।
ये खबर भी पढ़ें... बिलासपुर में युवक का अपहरण,खुद पिता को फोन कर कहा- 10 लाख मांग रहे किडनैपर्स...
पिता घबराए,पुलिस ने शुरू की खोज
लेकिन एहतियातन, पुलिस टीम ने रायगढ़, पेंड्रा और गौरेला-मरवाही इलाकों में तलाश शुरू की। युवक का मोबाइल लोकेशन लगातार बदल रहा था, जिससे पुलिस को लगा कि वह जानबूझकर लोकेशन बदल रहा है ताकि भ्रम पैदा हो सके।
MP के कटनी तक पहुंची पुलिस, लौटते वक्त पकड़ा गया
ये खबर भी पढ़ें... सांसद महुआ मोइत्रा ने छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाया किडनैपिंग का आरोप, मीडिया से अपील
बिलासपुर किडनैपिंग केस: 5 Points में समझिए पूरा मामला
|
पुलिस पूछताछ में कबूली सच्चाई
ये खबर भी पढ़ें... फर्जी अफसर बनकर दिनदहाड़े किया आदिवासी युवकों का अपहरण, किडनैपर्स गिरफ्तार
पुलिस की कार्रवाई जारी
स्थान: बिलासपुर, छत्तीसगढ़
घटना की तारीख: 5 से 7 अक्टूबर 2025
थाना: सिविल लाइन थाना, बिलासपुर
ये खबर भी पढ़ें... आयशा बेगम ने बिछाया हनीट्रैप का जाल... फिर किडनैप कर की लाखों रुपए की मांग
FAQ
बिलासपुर में युवक किडनैप मामला क्या है?
बिलासपुर में एक युवक संजय यादव ने खुद के अपहरण की झूठी कहानी रचकर अपने पिता से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रह रहा था और पैसों की जरूरत के चलते इस साजिश को अंजाम दिया।- बिलासपुर
युवक का अपहरण फर्जी होने का खुलासा कैसे हुआ?
पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी जांच के जरिए साजिश का पर्दाफाश किया। युवक का लोकेशन लगातार बदल रहा था, जिससे शक गहराया और जांच में सच्चाई सामने आई।
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari