फर्जी अफसर बनकर दिनदहाड़े किया आदिवासी युवकों का अपहरण, किडनैपर्स गिरफ्तार
Harrison Masih | Jun 15, 2025, 21:22 IST
Tribal youths kidnapped in bastar kidnappers arrested the sootr
दंतेवाड़ा ज़िले के गीदम थाना क्षेत्र के बूथपदर गांव में राजधानी रायपुर से आए कुछ बाउंसरों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर गांव के चार आदिवासी युवकों का अपहरण कर लिया।
दंतेवाड़ा ज़िले के गीदम थाना क्षेत्र के बूथपदर गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। राजधानी रायपुर से आए कुछ बाउंसरों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर गांव के चार आदिवासी युवकों का अपहरण कर लिया। यह वारदात दिनदहाड़े हुई और अगर ग्रामीणों ने समय पर सतर्कता न दिखाई होती, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
ये खबर भी पढ़ें... सेक्सटॉर्शन का शिकार बनी शिक्षित महिला, फर्जी अधिकारी ने वसूले लाखों
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने चार पहिया वाहनों में पहुंचकर खुद को क्राइम ब्रांच से जुड़ा हुआ बताया और गांव के चार युवकों को जबरन अपनी गाड़ियों में बैठा लिया। इस घटना के पीछे षड्यंत्रकारी व्यक्ति की पहचान राजू अंसारी के रूप में हुई है, जो दंतेवाड़ा का निवासी है।
राजू अंसारी ने चारों युवकों से नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये की ठगी की थी। जब पीड़ित युवकों ने उससे पैसे वापस मांगे, तो उसने रायपुर से बाउंसर बुलाकर उनका अपहरण करवाने की साजिश रची।
घटना के वक्त गांव के लोगों को आरोपियों की गतिविधियाँ संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उन्होंने तत्काल गीदम थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बारसूर में नाकेबंदी कर दी और अपहरणकर्ताओं की गाड़ियों को रोककर एक दर्जन से अधिक आरोपियों को हिरासत में ले लिया। दो वाहन भी जब्त किए गए हैं।
ये खबर भी पढ़ें... वैद्य से लाखों रुपए लूटकर कर रहा था ऐश...फर्जी अधिकारी बनकर लगाया चुना
भाजपा नेता राजेश कश्यप ने बताया कि आरोपी राजू अंसारी पहले भी 50 से अधिक युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर ठग चुका है। यह उसका सुनियोजित रैकेट हो सकता है, जिसमें वह भोले-भाले युवाओं को झूठे वादों से फंसाकर पैसे ऐंठता है।
एसडीओपी गोविंद दिवान ने बताया कि सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है, ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों और संभावित पीड़ितों की जानकारी मिल सके।
ये खबर भी पढ़ें... न्यायधानी में पकड़ा गया फर्जी DSP, नौकरी के नाम पर क्लर्क से ठगे थे 20 लाख
बूथपदर के सरपंच घासीराम कश्यप ने कहा कि यदि गांव के लोग सतर्क न होते, तो युवकों की जान को गंभीर खतरा हो सकता था। उन्होंने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
यह घटना न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता और सतर्कता आज कितनी महत्वपूर्ण है। पुलिस अब इस मामले की तह तक जाकर पूरे गिरोह को बेनकाब करने में जुटी हुई है।
ये खबर भी पढ़ें... राजनांदगांव गोलीकांड मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक चार आरोपी जेल में
फर्जी अधिकारी गिरफ्तार | बस्तर में किडनैपर्स गिरफ्तार | Bastar News in Hindi | kidnapers arrested
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... सेक्सटॉर्शन का शिकार बनी शिक्षित महिला, फर्जी अधिकारी ने वसूले लाखों
फर्जी अधिकारी बनकर अपहरण
राजू अंसारी ने चारों युवकों से नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये की ठगी की थी। जब पीड़ित युवकों ने उससे पैसे वापस मांगे, तो उसने रायपुर से बाउंसर बुलाकर उनका अपहरण करवाने की साजिश रची।
ग्रामीणों की सतर्कता से पुलिस को मिला सुराग
ये खबर भी पढ़ें... वैद्य से लाखों रुपए लूटकर कर रहा था ऐश...फर्जी अधिकारी बनकर लगाया चुना
मास्टरमाइंड पहले भी कर चुका है कई ठगी
पुलिस कर रही सख्त पूछताछ
ये खबर भी पढ़ें... न्यायधानी में पकड़ा गया फर्जी DSP, नौकरी के नाम पर क्लर्क से ठगे थे 20 लाख
सरपंच ने जताया आभार
यह घटना न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता और सतर्कता आज कितनी महत्वपूर्ण है। पुलिस अब इस मामले की तह तक जाकर पूरे गिरोह को बेनकाब करने में जुटी हुई है।
ये खबर भी पढ़ें... राजनांदगांव गोलीकांड मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक चार आरोपी जेल में
फर्जी अधिकारी गिरफ्तार | बस्तर में किडनैपर्स गिरफ्तार | Bastar News in Hindi | kidnapers arrested
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA