न्यायधानी में पकड़ा गया फर्जी DSP, नौकरी के नाम पर क्लर्क से ठगे थे 20 लाख
Harrison Masih | Jun 12, 2025, 17:34 IST
Fake DSP caught in bilaspur cheated a clerk of 20 lakh chattisgarh the sootr
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में शिक्षा विभाग में कार्यरत क्लर्क को कोल इंडिया (SECL) में बेटी की नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक ने 20 लाख रुपए का चूना लगा दिया।
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में शिक्षा विभाग में कार्यरत क्लर्क को कोल इंडिया (SECL) में बेटी की नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक ने 20 लाख रुपए का चूना लगा दिया। आरोपी ने खुद को डीएसपी बताकर कोल इंडिया में ऊंचे संपर्कों की बात कही और फर्जी जॉइनिंग लेटर तक थमा दिया। अब पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
ये खबर भी पढ़ें... सेक्सटॉर्शन का शिकार बनी शिक्षित महिला, फर्जी अधिकारी ने वसूले लाखों
मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। यहां शिक्षा विभाग के क्लर्क एम. ए. सिद्दीकी, जिनकी पोस्टिंग गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के बेलपत स्कूल में है, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी सिविल इंजीनियर है। तीन साल पहले अफसर खान उर्फ राजा नामक युवक ने खुद को डीएसपी बताकर उनसे संपर्क किया और SECL में बेटी की नौकरी लगवाने का झांसा दिया।
धीरे-धीरे आरोपी ने किश्तों में कुल 20 लाख रूपए ऐंठ लिए। आरोपी हर बार कोई नया बहाना बनाकर पैसे की मांग करता रहा। इतना ही नहीं, आरोपी ने क्लर्क के बेटे का ट्रांसफर अंजोरा वेटनरी कॉलेज में कराने के नाम पर भी रकम वसूली।
ये खबर भी पढ़ें... वैद्य से लाखों रुपए लूटकर कर रहा था ऐश...फर्जी अधिकारी बनकर लगाया चुना
जब क्लर्क ने नौकरी की प्रगति को लेकर दबाव डाला तो आरोपी ने उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। संदेह होने पर जब सिद्दीकी ने SECL मुख्यालय में संपर्क किया, तो उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। इसके बाद उन्होंने सिविल लाइन थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
अफसर खान ने ठगी की राशि खुद के खाते में नहीं, बल्कि अपनी बहन फैहमीदा खान के बैंक अकाउंट में जमा कराई। पुलिस ने बहन के खाते को फ्रीज कर दिया है।
ये खबर भी पढ़ें... सीएम मोहन यादव के मंच तक पहुंचा फर्जी अधिकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के पिता भी पूर्व में खुद को वन विभाग का रेंजर बताकर ठगी कर चुके हैं। टीआई एसआर साहू ने बताया कि अफसर खान का कोई स्थायी पेशा नहीं है और वह लंबे समय से इस तरह की धोखाधड़ी में लिप्त है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने और भी लोगों को अपना शिकार बनाया है। गिरफ्तारी के बाद कई पीड़ित सामने आ सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें... सिवनी में अवैध वसूली करते फर्जी वर्दीधारी की पिटाई, परिवहन निरीक्षक जेपी उइके हुए अटैच
नौकरी के नाम पर ठगी | फर्जी DSP पकड़ा गया | क्लर्क से 20 लाख की ठगी | बिलासपुर फर्जी अधिकारी | fake officer arrested | fraud of lakhs | chattisgarh fraud news
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... सेक्सटॉर्शन का शिकार बनी शिक्षित महिला, फर्जी अधिकारी ने वसूले लाखों
तीन साल से बना रहा भरोसा, हर बार नई मांग
धीरे-धीरे आरोपी ने किश्तों में कुल 20 लाख रूपए ऐंठ लिए। आरोपी हर बार कोई नया बहाना बनाकर पैसे की मांग करता रहा। इतना ही नहीं, आरोपी ने क्लर्क के बेटे का ट्रांसफर अंजोरा वेटनरी कॉलेज में कराने के नाम पर भी रकम वसूली।
ये खबर भी पढ़ें... वैद्य से लाखों रुपए लूटकर कर रहा था ऐश...फर्जी अधिकारी बनकर लगाया चुना
फर्जी जॉइनिंग लेटर से खुला राज
बहन के अकाउंट का किया इस्तेमाल
ये खबर भी पढ़ें... सीएम मोहन यादव के मंच तक पहुंचा फर्जी अधिकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया
परिवारिक ठग: पहले भी कर चुके हैं फर्जीवाड़ा
ये खबर भी पढ़ें... सिवनी में अवैध वसूली करते फर्जी वर्दीधारी की पिटाई, परिवहन निरीक्षक जेपी उइके हुए अटैच
नौकरी के नाम पर ठगी | फर्जी DSP पकड़ा गया | क्लर्क से 20 लाख की ठगी | बिलासपुर फर्जी अधिकारी | fake officer arrested | fraud of lakhs | chattisgarh fraud news
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari