हज यात्रा के नाम पर 37 लाख की ठगी: ट्रैवल एजेंसी संचालक दंपति फरार, दर्ज हुआ मामला
Harrison Masih | Nov 11, 2025, 14:23 IST
bilaspur-Hajj-tour-fraud-37-lakh-case-registered the sootr
बिलासपुर में दो साल पहले हुई 37 लाख 24 हजार की उमरा यात्रा ठगी का केस अब दर्ज हुआ। कटघोरा के रूही टूर एंड ट्रैवल्स के संचालक वसीम अली और उनकी पत्नी ने मुस्लिम परिवारों और रिश्तेदारों से जनवरी 2024 की यात्रा के नाम पर रकम वसूली।
Bilaspur. बिलासपुर में धार्मिक आस्था का लाभ उठाते हुए एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। कटघोरा स्थित रूही टूर एंड ट्रैवल्स के संचालक वसीम अली और उसकी पत्नी रेश्मा रूबी ने उमरा यात्रा का झांसा देकर 16 मुस्लिम परिवारों से 37 लाख 24 हजार रुपए वसूल लिए और फिर फरार हो गए। पीड़ितों ने दो साल तक इंतजार करने के बाद अब जाकर सिविल लाइन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
तारबाहर क्षेत्र में रहने वाले शेख अकरम (53) ने बताया कि दो साल पहले उन्होंने अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ उमरा यात्रा पर जाने की योजना बनाई थी। इस दौरान कटघोरा के रूही टूर एंड ट्रैवल्स के संचालक वसीम अली से संपर्क किया गया। वसीम और उसकी पत्नी रेश्मा के साथ परिचय होने के कारण सबने उन पर भरोसा किया। वसीम ने जनवरी 2024 में उमरा ले जाने की तारीख तय की और सितंबर से नवंबर 2023 के बीच सभी यात्रियों से किस्तों में ऑनलाइन व कैश मिलाकर बड़ी राशि इकट्ठा की।
ये खबर भी पढ़ें... अंबिकापुर में हज यात्रा के नाम पर ठगी, थाने पहुंचे मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग, टूर एंड ट्रेवल्स का एजेंट गिरफ्तार
ये खबर भी पढ़ें... चिटफंड के नाम पर लाखों की ठगी: 9 साल बाद मास्टरमाइंड भोपाल से गिरफ्तार
वसीम ने यात्रियों से कहा था कि 27 जनवरी 2024 को सभी हावड़ा–मुंबई एक्सप्रेस से मुंबई रवाना होंगे, वहां से सऊदी अरब के लिए उड़ान पकड़ी जाएगी। लेकिन यात्रा की तारीख करीब आने पर पता चला कि 16 यात्रियों में से किसी का भी वीजा बना ही नहीं था। जब 25 जनवरी को कुछ यात्री उससे मिलने पहुंचे, तो उसने बहानेबाजी की और दो दिन बाद यात्रा पर भेजने का भरोसा दिया। 27 जनवरी की सुबह यात्रियों ने जब फोन किया—दोनों पति-पत्नी के मोबाइल स्विच ऑफ मिले। ऑफिस पर भी ताला लगा मिला। घर पहुंचे तो वह जगह भी बंद मिला। यानी दोनों पति-पत्नी 37 लाख की ठगी करके भाग चुके थे।
ठगे गए 16 परिवार दो साल तक इस उम्मीद में वसीम से मिलते रहे कि वह पैसे लौटा देगा। पीड़ितों के मुताबिक, वसीम बार-बार तारीख बदलता रहा और उन्हें “पैसे जल्द लौटाने” का भरोसा देकर घुमाता रहा। आखिरकार जब कोई पैसा वापस नहीं मिला तो सभी पीड़ितों ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि वसीम और उसकी पत्नी ने धार्मिक आस्था और विश्वास का फायदा उठाकर यह ठगी की। सिविल लाइन पुलिस ने वसीम अली और उसकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों ने अन्य लोगों से भी पैसे लिए हो सकते हैं। पुलिस अभी दस्तावेज व लेनदेन की जांच कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें... न्यायधानी में कारोबारी से 3.15 करोड़ की ठगी,मेडिकल सप्लाई के बहाने लूटा
ये खबर भी पढ़ें... रिटायर्ड कर्मचारी से एक करोड़ की ठगी, शातिर ठगों ने खुद को CBI का अधिकारी बताकर किया डिजिटल अरेस्ट
उमरा यात्रा के नाम पर पैसे देने वालों में शामिल—
शेख अकरम
मोहम्मद इक़लाख
सैय्यद अब्दुल रहीम
जावेद हुसैन
अब्दुल हकीम
इशहाक मोहम्मद
हफीज बी
हफीज मोहम्मद
तशरीफ़ मोहम्मद
इमरामुद्दीन
शमीम सिद्धिकी
सलमान सिद्धिकी
कौशर सिद्धिकी
सुल्तान अंसारी
हसन अली
अल्तमश सिद्धिकी
शब्बीर मोहम्मद
(और कई अन्य संभावित पीड़ित)
सिविल लाइन पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कटघोरा व बिलासपुर में उनके पुराने ठिकानों पर जांच की जा रही है। बैंक ट्रांजैक्शन और UPI पेमेंट ट्रेल भी खंगाले जा रहे हैं।
धार्मिक भ्रमण के नाम पर भरोसा तोड़कर ठगी
ये खबर भी पढ़ें... अंबिकापुर में हज यात्रा के नाम पर ठगी, थाने पहुंचे मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग, टूर एंड ट्रेवल्स का एजेंट गिरफ्तार
ये खबर भी पढ़ें... चिटफंड के नाम पर लाखों की ठगी: 9 साल बाद मास्टरमाइंड भोपाल से गिरफ्तार
वीजा-टिकट का झांसा, और अंतिम समय में भाग निकले
दो वर्षों तक लौटाने का वादा, पर पैसे नहीं मिले
धोखाधड़ी में धार्मिक भावना का दुरुपयोग
ये खबर भी पढ़ें... न्यायधानी में कारोबारी से 3.15 करोड़ की ठगी,मेडिकल सप्लाई के बहाने लूटा
ये खबर भी पढ़ें... रिटायर्ड कर्मचारी से एक करोड़ की ठगी, शातिर ठगों ने खुद को CBI का अधिकारी बताकर किया डिजिटल अरेस्ट
किन लोगों से रकम वसूली गई?
शेख अकरम
मोहम्मद इक़लाख
सैय्यद अब्दुल रहीम
जावेद हुसैन
अब्दुल हकीम
इशहाक मोहम्मद
हफीज बी
हफीज मोहम्मद
तशरीफ़ मोहम्मद
इमरामुद्दीन
शमीम सिद्धिकी
सलमान सिद्धिकी
कौशर सिद्धिकी
सुल्तान अंसारी
हसन अली
अल्तमश सिद्धिकी
शब्बीर मोहम्मद
(और कई अन्य संभावित पीड़ित)
पुलिस की कार्रवाई
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA