बिलासपुर में रसूखदारों का हाईवे पर हंगामा, लग्जरी कारों से लगाया जाम, ड्रोन से रील, सिर्फ जुर्माना

Krishna Kumar Sikander | Jul 20, 2025, 11:21 IST
Share
influential people created ruckus on the highway jammed it with luxury cars the sootr
influential people created ruckus on the highway jammed it with luxury cars the sootr

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कुछ प्रभावशाली युवकों ने नेशनल हाईवे पर अपनी लग्जरी कारें खड़ी कर जाम लगा दिया। यह सब उन्होंने नई कार खरीदने का जश्न मनाने और ड्रोन से वीडियो शूट करने के लिए किया। इसके कारण बिलासपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कुछ प्रभावशाली युवकों ने नेशनल हाईवे पर लग्जरी कारें खड़ी कर जाम लगा दिया और ड्रोन से वीडियो शूट कर नई कार खरीदने का जश्न मनाया। इस दौरान बिलासपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे आम लोग परेशान रहे। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने 6 युवकों पर 2-2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और उनके ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए, लेकिन उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए।

ये खबर भी पढ़ें... शराब के बाद अब धान घोटाले में अनिल-अनवर का नाम, नपेंगे ये रसूखदार

पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

एडिशनल एसपी (ट्रैफिक) राम गोपाल करियारे ने बताया कि रतनपुर रोड पर 6 कारें खतरनाक ढंग से लहराते और कट मारते देखी गईं। वायरल वीडियो के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। रतनपुर रोड पर तैनात इंटरसेप्टर वाहन प्रभारी एएसआई केके मरकाम ने सभी ड्राइवरों पर 12 हजार रुपये का कुल जुर्माना लगाया और लाइसेंस सस्पेंड करने के लिए आरटीओ को प्रतिवेदन भेजा। हालांकि, पुलिस ने न तो युवकों के नाम और न ही गाड़ियों के नंबर उजागर किए।

ये खबर भी पढ़ें... पुलिस बचा रही अपराधी रसूखदार और नेताओं की इज्जत

वेदांश शर्मा और दोस्तों का जश्न जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता के करीबी और पूर्व कांग्रेस नेता विनय शर्मा के बेटे वेदांश शर्मा ने दो नई लग्जरी कारें खरीदी थीं। इसके जश्न में वे अपने दोस्तों—सिद्धार्थ शर्मा, यशवंत, दुर्गेश ठाकुर, विपिन वर्मा और अभिनव पांडेय—के साथ टोयोटा शोरूम पहुंचे। वहां वीडियो शूट करने के बाद उन्होंने नेशनल हाईवे पर काले रंग की कारों का काफिला खड़ा कर रील बनाई, जिसे बाद में इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया और फिर डिलीट कर दिया गया।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में एक्सप्रेस-वे पर ही रसूखदारों ने खोल दिया घर को मेन गेट

बीएनएस के तहत कार्रवाई का दावा

एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत कार्रवाई होगी। लेकिन, कार्रवाई सिर्फ जुर्माने और लाइसेंस सस्पेंशन तक सीमित रही। दैनिक भास्कर की जांच में सामने आया कि जिन 6 युवकों पर कार्रवाई हुई, उनके नाम वेदांश शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, यशवंत, दुर्गेश ठाकुर, विपिन वर्मा और अभिनव पांडेय हैं।



ये खबर भी पढ़ें... रसूखदार है पत्रकार की हत्या करने वाला, पत्नी के लिए बुक किया था चौपर

पहले सख्ती दिखाकर क्यों बतरती नरमी?

एएसपी करियारे ने कहा कि खतरनाक ड्राइविंग से दूसरों की जान जोखिम में पड़ती है, और यातायात नियमों का पालन जरूरी है। लेकिन, इस मामले में केवल जुर्माना लगाकर कार्रवाई को हल्का माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि तखतपुर में हाल ही में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का काफिला रोकने पर युवकों के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तारी हुई थी, जबकि इस मामले में प्रभावशाली युवकों पर सिर्फ जुर्माना लगा।जनता में नाराजगीहाईवे जाम कर रील बनाने की घटना से लोगों में नाराजगी है। पुलिस की नरम कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि रसूखदारों के नाम छिपाने और सिर्फ जुर्माना लगाने को खानापूर्ति माना जा रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



बिलासपुर नेशनल हाईवे जाम | लक्जरी कारें बिलासपुर | ड्रोन वीडियो हाईवे | बिलासपुर ट्रैफिक उल्लंघन | ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड छत्तीसगढ़ | बिलासपुर रतनपुर हाईवे जाम | कार खरीदने का जश्न हाईवे पर

Tags:
  • बिलासपुर नेशनल हाईवे जाम
  • लक्जरी कारें बिलासपुर
  • ड्रोन वीडियो हाईवे
  • बिलासपुर ट्रैफिक उल्लंघन
  • ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर रतनपुर हाईवे जाम
  • कार खरीदने का जश्न हाईवे पर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई