बिलासपुर में बुर्का पहनकर घर में घुसे बदमाश, दंपती से मारपीट कर जेवर लूटे
Umeshwari Baghel | Jul 19, 2026, 15:37 IST
बिलासपुर में बुजुर्ग दंपती से लूट
बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र में बुर्का पहनकर घर में घुसे बदमाशों ने बुजुर्ग दंपती से मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पिस्टल दिखाकर महिला से करीब 50 हजार रुपए के सोने के जेवर लूटे गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
समझें क्या है पूरा मामला
पीड़ित महिला राजकुमारी जायसवाल की शिकायत पर कोटा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी है।
बाथरूम जाने के लिए बाहर निकले पति पर किया हमला
आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने छेदीलाल को पकड़ लिया। बदमाश ने उनका गला दबाने के साथ मुंह बंद करने की कोशिश की, ताकि वह शोर न मचा सकें।
काला बुर्का पहने बदमाश ने महिला पर तानी पिस्टल
जान से मारने की धमकी से घबराई महिला ने बदमाश से मारपीट नहीं करने की गुहार लगाई। इसके बाद आरोपियों ने उनसे जेवर मांगे। महिला ने अपनी जान बचाने के लिए पहने हुए सोने के आभूषण उन्हें सौंप दिए।
सोने के लॉकेट और झुमके लेकर भागे आरोपी
वारदात के दौरान महिला और बदमाशों के बीच छीना-झपटी भी हुई। इसमें राजकुमारी के बाएं हाथ, जांघ और पेट में चोटें आईं। वहीं, आरोपियों के हमले में उनके पति छेदीलाल के मुंह से खून निकलने लगा।
बेटे और दामाद के पहुंचने के बाद थाने में शिकायत
कोटा पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी घर तक कैसे पहुंचे और क्या उन्होंने वारदात से पहले परिवार की गतिविधियों की रेकी की थी। फिलहाल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की जांच जारी है।
निष्कर्ष
IMP FACTS
जगह: ग्राम मझगांव, कोटा थाना क्षेत्र, बिलासपुर
समय: शुक्रवार रात करीब 10 बजे
पीड़ित: बुजुर्ग दंपती छेदीलाल जायसवाल और राजकुमारी जायसवाल
तरीका: पिस्टल दिखाकर महिला को धमकाया गया
लूट: करीब 50 हजार रुपए के सोने के जेवर ले गए
नुकसान: हमले में पति-पत्नी दोनों घायल हुए
कार्रवाई: पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
स्थिति: आरोपियों की तलाश जारी
यह खबरें भी पढ़े...
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से मची तबाही, 24 गांवों से टूटा सम्पर्क
Crime News | अनिरुद्धाचार्य से सवाल पूछ वायरल हुए MP के शिक्षक की UP में ह*त्या, वजह बड़ी शॉकिंग !
कांग्रेस नेता ने किसानों पर तानी पिस्टल, कहा- हट जाओ नहीं तो गोली मार दूंगा
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj