बिलासपुर लव मैरिज केस: शादी के बाद लापता हुई पत्नी... हाईकोर्ट ने एसपी को दिया अल्टीमेटम
Harrison Masih | Aug 16, 2025, 14:31 IST
bilaspur-love-marriage-case-wife-missing the sootr
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लव मैरिज करने के बाद युवती अचानक लापता हो गई। पति की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए मुंगेली एसपी को सख्त आदेश दिया है।
Bilaspur love marriage case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में प्रेम विवाह के बाद एक युवती के अचानक लापता होने का मामला अब हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। कोर्ट ने इसे गंभीर मानते हुए मुंगेली एसपी को आदेश दिया है कि युवती को हर हाल में तलाश कर 28 अगस्त 2025 तक कोर्ट में पेश करें। साथ ही युवती के पिता को भी उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... लव मैरिज के बाद पत्नी को हुआ इश्क, प्रेमी के साथ जाने पर पति ने कराई शादी
बिलासपुर निवासी सूरज बंजारे और मुंगेली की रहने वाली एक युवती के बीच दोस्ती थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने 15 मई 2025 को रायपुर के आर्य समाज मंदिर में विवाह किया। शादी के बाद पति-पत्नी साथ रहने लगे।
सूरज का आरोप है कि 28 मई 2025 को युवती के परिजन उसके घर आए और उसे जबरन अपने साथ ले गए। इसके बाद से युवती वापस नहीं लौटी। परेशान सूरज ने पहले अपने स्तर पर पत्नी को खोजने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा।
ये खबर भी पढ़ें... आई लव यू कहना यौन अपराध नहीं... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की राज्य सरकार की अपील
निराश होकर सूरज ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बंदी-प्रत्यक्षीकरण याचिका (Habeas Corpus) दायर की। याचिका में कहा गया कि युवती के परिजन उसकी जानकारी नहीं दे रहे हैं और न ही उससे मिलने दे रहे हैं। युवक ने यह भी आशंका जताई कि उसकी पत्नी के साथ अनहोनी हो सकती है।
याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट को बताया कि युवती की जान खतरे में है, इसलिए तत्काल उसे बरामद कर कोर्ट के सामने पेश कराया जाना जरूरी है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: फार्मासिस्ट भर्ती में बी.फार्मा डिग्रीधारकों को भी मिलेगा मौका
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए कहा कि युवती की सुरक्षा सर्वोपरि है। कोर्ट ने मुंगेली एसपी को हर संभव प्रयास कर युवती को खोजने और 28 अगस्त तक कोर्ट में प्रस्तुत करने का आदेश दिया। इसके साथ ही युवती के पिता को भी उसी तारीख को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... सुप्रीम कोर्ट ने पलटा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला,NDPS एक्ट केस में ट्रायल कोर्ट की शक्ति बताई
शादी के बाद पत्नी लापता
यह मामला अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। कोर्ट की अगली सुनवाई में यह स्पष्ट होगा कि आखिर युवती सुरक्षित है या नहीं और वह किस परिस्थिति में अपने परिजनों के साथ गई थी।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... लव मैरिज के बाद पत्नी को हुआ इश्क, प्रेमी के साथ जाने पर पति ने कराई शादी
क्या है बिलासपुर लव मैरिज मामला?
सूरज का आरोप है कि 28 मई 2025 को युवती के परिजन उसके घर आए और उसे जबरन अपने साथ ले गए। इसके बाद से युवती वापस नहीं लौटी। परेशान सूरज ने पहले अपने स्तर पर पत्नी को खोजने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा।
ये खबर भी पढ़ें... आई लव यू कहना यौन अपराध नहीं... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की राज्य सरकार की अपील
पुलिस पर लापरवाही का आरोप
युवक का कहना है कि उसने थाने में शिकायत भी की, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। नतीजतन, वह लगातार थाने के चक्कर लगाता रहा लेकिन कोई सहयोग नहीं मिला।
हाईकोर्ट में दायर की गई बंदी-प्रत्यक्षीकरण याचिका
याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट को बताया कि युवती की जान खतरे में है, इसलिए तत्काल उसे बरामद कर कोर्ट के सामने पेश कराया जाना जरूरी है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: फार्मासिस्ट भर्ती में बी.फार्मा डिग्रीधारकों को भी मिलेगा मौका
हाईकोर्ट का आदेश
ये खबर भी पढ़ें... सुप्रीम कोर्ट ने पलटा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला,NDPS एक्ट केस में ट्रायल कोर्ट की शक्ति बताई
शादी के बाद पत्नी लापता
लव मैरिज के बाद युवती लापता, कोर्ट तक पहुंचा मामला1. शादी की शुरुआतबिलासपुर के सूरज बंजारे ने 15 मई 2025 को रायपुर के आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया।2. परिजन का हस्तक्षेपशादी के कुछ दिन बाद 28 मई को युवती के परिजन उसे जबरन अपने साथ ले गए।3. पुलिस की लापरवाहीपति सूरज ने पत्नी की तलाश की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।4. कोर्ट की शरणपरेशान होकर सूरज ने हाईकोर्ट में बंदी-प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की।5. हाईकोर्ट का सख्त आदेशहाईकोर्ट ने मुंगेली एसपी को 28 अगस्त तक युवती और उसके पिता को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया। |
यह मामला अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। कोर्ट की अगली सुनवाई में यह स्पष्ट होगा कि आखिर युवती सुरक्षित है या नहीं और वह किस परिस्थिति में अपने परिजनों के साथ गई थी।
FAQ
बिलासपुर लव मैरिज केस क्या है?
यह मामला सूरज बंजारे और मुंगेली निवासी युवती के प्रेम विवाह से जुड़ा है, जहाँ शादी के बाद युवती अचानक लापता हो गई और मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा।- हाईकोर्ट ने लापता युवती मामले में क्या आदेश दिया है?
हाईकोर्ट ने मुंगेली एसपी को निर्देश दिया है कि युवती को ढूंढकर उसके पिता सहित 28 अगस्त 2025 तक कोर्ट में पेश करें। - लव मैरिज के बाद युवती कैसे लापता हुई?
युवक के अनुसार, युवती को 28 मई 2025 को उसके परिजन जबरन अपने साथ ले गए और तभी से वह घर वापस नहीं लौटी।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA