बिलासपुर नगर निगम की महापौर पूजा विधानी के कार्यकाल का पहला बजट पेश किया गया। यह पिछली सामान्य सभा के बजट से 38 करोड़ रुपए ज्यादा है। देवकीनंदन सभागार में बजट के दौरान भाजपा पार्षद भगवा गमछे पहने और मेयर पूजा विधानी बजट ब्रिफकेस साथ लेकर सदन में आईं।
ये खबर भी पढ़िए.... राजधानी में थाने के अंदर ASI की कॉलर पकड़ी, ढाबे के विवाद पर हंगामा
इस दौरान कांग्रेस पार्षदों ने शहर के श्मशान घाटों के जीर्णोद्धार का प्रश्न उठाया। इस पर बीजेपी पार्षद जय वाधवानी ने कहा कि बीजेपी ऐसी श्मशान घाट बनाएगी, जिसमें मुर्दे भी जिंदा हो जाएंगे। इस बात को लेकर के सदन में जमकर बवाल मचा और पार्षद के बाद बोलने पर कांग्रेस पार्षदों ने विरोध किया।
ये खबर भी पढ़िए.... राजधानी में 3 साल की बच्ची से रेप... पड़ोसी के घर रोते मिली मासूम
बीजेपी पार्षद ने महिला पार्षद पर टिप्पणी की...
नई सरकार की इस पहली सामान्य सभा में शहर विकास के कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें नालंदा परिसर बनाने, सभी आठ जोन में पिंक टॉयलेट का निर्माण के साथ सड़क निर्माण व पेयजल समस्या दूर करने सहित अन्य योजनाएं शामिल हैं।
ये खबर भी पढ़िए.... दरिंदगी से रवीना टंडन की बेटी आक्रोश में... CG का डरावना वीडियो किया शेयर
इधर, विपक्षी दल कई मुद्दों पर निगम सरकार को घेरने में सफल रहे। इसके लिए सोमवार को कांग्रेस ने पार्षदों की बैठक ली थी। इसमें उन्हें सामान्य सभा में मजबूती से पक्ष रखने और विरोध करने के टिप्स दिए गए थे।
ये खबर भी पढ़िए.... मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, आंधी-तूफान के साथ होगी जोरदार बारिश
बीजेपी पार्षद जय वाधवानी ने महिला पार्षद पर टिप्पणी की। इसे लेकर जमकर बवाल हुआ। इसके साथ ही कांग्रेस के पूर्व महापौर के कार्यकाल और प्रदेश सरकार के कार्यकाल पर सवाल उठाने पर भी सदन में हंगामा हुआ।
BJP | Bilaspur Nagar Nigam | Bilaspur Municipal Corporation | Negligence of Bilaspur Municipal Corporation | बिलासपुर न्यूज | CG News | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today