बिरनपुर कांड पर CBI की चार्जशीट: विजय शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना,बोले-कम से कम अब तो...

Harrison Masih | Oct 01, 2025, 12:32 IST
Share
biranpur-case-cbi-charge-sheet-vijay-sharma-attck-congress the sootrt
biranpur-case-cbi-charge-sheet-vijay-sharma-attck-congress the sootrt

बिरनपुर कांड में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल कर दी है, लेकिन जांच के कुछ अहम पहलुओं पर अभी सवाल बने हुए हैं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पांच साल तक सीबीआई पर भरोसा नहीं था।

Raipur. छत्तीसगढ़ के बिरनपुर कांड (Biranpur case) मामले में सीबीआई ने जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कम से कम इस मामले में सीबीआई पर कांग्रेस का विश्वास बढ़ा है, जबकि पांच साल तक कांग्रेस ने सीबीआई को बैन कर रखा था।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ के बिरनपुर केस में CBI ने पेश की चार्जशीट,जानिए कैसे बच्चों की लड़ाई बदली ट्रिपल मर्डर में

विजय शर्मा का बयान

उप मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सीबीआई ने चार्जशीट में केवल एक बिंदु पर ही जांच की है। गांव वालों के तर्क और उनके बिंदु पर जांच नहीं हुई। विजय शर्मा ने आरोप लगाया कि उस समय कांग्रेस सरकार "मदहोश" थी और उन्हें यह ध्यान नहीं था कि प्रदेश में क्या हो रहा है।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस में कुछ ही लोगों की धमक ज्यादा थी, बाकी की आवाज दब जाती थी।" इसके अलावा उन्होंने फरार आरोपियों के मामले पर भी कांग्रेस को घेरा। विजय शर्मा ने कहा, "दुबई में जो बैठे हैं, उनके साथ इनके लोग भी बैठे हैं। कांग्रेस बताए कि उनका क्या हुआ।"

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ बिरनपुर आगजनी मामले में 8 आरोपी दोषमुक्त, कोर्ट ने पुलिस की कार्रवाई पर की टिप्पणी, SP और एडिशनल एसपी को भी फटकार!

बिरनपुर कांड की पृष्ठभूमि

घटना दिनांक 8 अप्रैल 2023 को ग्राम बिरनपुर में हुई थी।इस दौरान भुनेश्वर साहू और उनके साथियों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हमला किया।सीबीआई की जांच में पाया गया कि बैठक के दौरान अचानक हमला किया गया और हमलावरों ने भुनेश्वर साहू को मस्जिद की ओर खींचकर ले जाया।

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर पहुंचे BCCI के ज्वाइंट सेक्रेटरी प्रभतेज भाटिया,कहा– टेस्ट मैच की मेजबानी को तैयार है छत्तीसगढ़

CBI की चार्जशीट में क्या लिखा है?

  1. आक्रमण की समय रेखा – चार्जशीट में बताया गया कि घटना 8 अप्रैल 2023 को हुई और बैठक के दौरान अचानक हमला किया गया।
  2. भुनेश्वर साहू का अपहरण – हमलावरों ने भुनेश्वर साहू को पकड़कर मस्जिद की ओर खींचा।
  3. गांव वालों के तर्क पर जांच नहीं – CBI ने चार्जशीट में केवल कुछ मुख्य बिंदुओं की जांच की, गांव वालों द्वारा उठाए गए तर्कों पर विस्तृत जांच नहीं हुई।
  4. फरार आरोपियों का जिक्र – चार्जशीट में कई आरोपियों का नाम शामिल है, जिनमें तोमर बंधु सहित कुछ अभी भी फरार हैं।
  5. हमले की परिस्थितियां – CBI ने पाया कि हमला अचानक और योजनाबद्ध तरीके से हुआ था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह व्यक्तिगत झगड़े से बढ़कर संगठित हमला था।
ये खबर भी पढ़ें... वोट चोरी विवाद पर विजय शर्मा का पलटवार, बोले-कांग्रेस ने वोट घोटाले का नया तरीका इजाद किया

राजनीतिक विवाद

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस का ध्यान उस समय इस मामले पर नहीं था। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि केवल कुछ लोगों की धमक के चलते पूरे प्रदेश की आवाज दब गई और मामले की सही जानकारी जनता तक नहीं पहुँच पाई। इस बयान के साथ ही कांग्रेस और सीबीआई के बीच विवाद नए रूप में सामने आया है।

Tags:
  • Raipur
  • Biranpur case
  • बिरनपुर कांड
  • गृह मंत्री विजय शर्मा
  • विजय शर्मा
  • CBI की चार्जशीट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि