बिलासपुर में बीजेपी नेता ने की आत्महत्या, लेनदेन को लेकर थे परेशान

Kanak Durga Jha | Updated:
Share
BJP leader committed suicide troubled over financial transactions bilaspur the sootr
BJP leader committed suicide troubled over financial transactions bilaspur the sootr

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के तिफरा परसदा में रहने वाले बीजेपी नेता तथा कोयला कारोबारी की आत्महत्या का मामला सामने आया है। वे कुछ दिन से लेनदेन को लेकर परेशान चल रहे थे।

BJP leader committed suicide : बीजेपी नेता और कोयला कारोबारी की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर की है। तिफरा क्षेत्र के परसदा में रहने वाले बीजेपी नेता व कोयला कारोबारी कुछ दिन से लेनदेन को लेकर परेशान चल रहे थे। बताया जा रहा है कि इसके चलते उन्होंने मंगलवार को जहर खा लिया। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

CGPSC 2024 : नए साल में 246 पदों के लिए होगी परीक्षा, देखें नोटिफिकेशन

CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में बैलेट पेपर से होगा नगर निकाय-पंचायत चुनाव

पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार

सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय के अनुसार तिफरा के परसदा में रहने वाले नरेंद्र कौशिक कोयले का कारोबार करते थे। इसके साथ ही उनका ट्रांसपोर्ट का काम भी था। उन्होंने मंगलवार को जहर का सेवन कर लिया। इसके चलते तबीयत बिगड़ने पर उनको परिजन अपोलो अस्पताल लेकर पहुंचे। देर शाम तक चले इलाज के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। अपोलो अस्पताल प्रबंधन की ओर से देर रात करीब 11 बजे इसकी सूचना थाने में दी गई। पुलिस के अनुसार बुधवार को परिजन की मौजूदगी में शव का पीएम कराया जाएगा।
बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्टर नरेश कौशिक कोयले का भी कारोबार करते थे। उनका लेनदेन को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। इस वजह से वे पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। बताया जा रहा है कि इसके चलते ही उन्होंने आत्महत्या की है। पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की पड़ताल किए जाने का दावा कर रही है।

अडानी पर BJP ही नहीं कांग्रेस की भी मेहरबानी, भूपेश ने दिया क्लियरेंस

टुटेजा,ढेबर और त्रिपाठी ने रायपुर से कर दिया झारखंड का शराब घोटाला

Tags:
  • Raipur News
  • छत्तीसगढ़
  • BJP
  • CG News
  • Bilaspur News
  • Bilaspur
  • आत्महत्या का मामला
  • cg bjp
  • bilaspur news in hindi
  • attemped sucide
  • sucide
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg bjp govt
  • cg news today
वित्तीय अनियमितता का आरोप, फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार अश्विनी गुर्देकर से वापस लिया प्रभार, डॉ. परमानंद वर्मा बने नए रजिस्ट्रार

By VINAY VERMA

वित्तीय अनियमितता का आरोप, फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार अश्विनी गुर्देकर से वापस लिया प्रभार, डॉ. परमानंद वर्मा बने नए रजिस्ट्रार
500 करोड़ की वक्फ संपत्तियों की जांच पर RTI से सवाल, बोर्ड के पास दस्तावेज नहीं, सलीम राज ने कर्मचारी को किया सस्पेंड

By VINAY VERMA

500 करोड़ की वक्फ संपत्तियों की जांच पर RTI से सवाल, बोर्ड के पास दस्तावेज नहीं, सलीम राज ने कर्मचारी को किया सस्पेंड
इधर बहाल होंगी याचिकाएं, उधर संवरेगा बच्चों का भविष्य... MP हाईकोर्ट ने शुरू की अनूठी पहल

By Neel Tiwari

इधर बहाल होंगी याचिकाएं, उधर संवरेगा बच्चों का भविष्य... MP हाईकोर्ट ने शुरू की अनूठी पहल
35 लाख रुपए में बेचे थे थानेदार भर्ती के लीक पेपर, दो साल से फरार इनामी आरोपी को SOG ने दबोचा, अब तक 158 गिरफ्तार

By Jageshwar Prasad

35 लाख रुपए में बेचे थे थानेदार भर्ती के लीक पेपर, दो साल से फरार इनामी आरोपी को SOG ने दबोचा, अब तक 158 गिरफ्तार
जिसके कंधों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी, उसी पर अपहरण का आरोप! 50 हजार की फिरौती मांगने के मामले में आरक्षक गिरफ्तार

By Arohi Raj

जिसके कंधों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी, उसी पर अपहरण का आरोप! 50 हजार की फिरौती मांगने के मामले में आरक्षक गिरफ्तार
NEET-PG काउंसलिंग पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सेवारत डॉक्टरों के बोनस अंक से बनेगी मेरिट, रुकी काउंसलिंग फिर शुरू होगी

By Neel Tiwari

NEET-PG काउंसलिंग पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सेवारत डॉक्टरों के बोनस अंक से बनेगी मेरिट, रुकी काउंसलिंग फिर शुरू होगी
नैनवां में अशोक चांदना की पुलिस से भिड़ंत, विधायक समेत 12-13 लोगों पर FIR; CID-CB करेगी जांच

By Ashish Bhardwaj

नैनवां में अशोक चांदना की पुलिस से भिड़ंत, विधायक समेत 12-13 लोगों पर FIR; CID-CB करेगी जांच