दुर्ग में SDM से बदसलूकी, भाजपा नेता समेत तीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Harrison Masih | Jul 26, 2025, 15:03 IST
Share
BJP leader Misbehaved Bhilai SDM three accused arrested
BJP leader Misbehaved Bhilai SDM three accused arrested

दुर्ग में भाजयुमो नेता राकेश यादव ने गाड़ी की टक्कर के बाद SDM से गाली-गलौज व मारपीट की। पुलिस ने उसे व दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेता की दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि भाजयुमो नेता राकेश यादव और उसके दो साथियों ने छावनी एसडीएम हितेश पिस्दा से गाली-गलौज, अभद्रता और धक्का-मुक्की की। मामला उस समय का है जब एसडीएम एक प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए ऑब्जर्वर सूची लेने जा रहे थे और उनकी गाड़ी पोटिया चौक पर राकेश यादव की कार से हल्की टकरा गई। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और झगड़े की नौबत आ गई।

ये खबर भी पढ़ें... बलरामपुर में PWD अफसर की बदसलूकी, पत्रकारों से छीना कैमरा

कैसे हुआ विवाद?

पुलिस के अनुसार, भाजयुमो नेता राकेश यादव विद्युत नगर से अपनी कार में विपिन चावड़ा और मनोज कुमार के साथ राजनांदगांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान पोटिया चौक पर उसकी गाड़ी की टक्कर एसडीएम की सरकारी गाड़ी से हो गई। गाड़ी पर एसडीएम का पदनाम भी लिखा हुआ था, बावजूद इसके राकेश यादव ने अपने साथियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

ये खबर भी पढ़ें... कांग्रेस MLA यादवेंद्र सिंह के बेटे की बदसलूकी, ड्राइवर से की मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

पुलिस में शिकायत,तीनों आरोपी गिरफ्तार

एसडीएम हितेश पिस्दा ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए पद्मनाभपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राकेश यादव, विपिन चावड़ा और मनोज कुमार को गिरफ्तार किया और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... प्रदर्शनकारी दिव्यांगों को पुलिस ने लाइट बंद कर घसीटा, महिला दिव्यांगों से बदसलूकी

Misbehave with Durg SDMBhilai SDM‍

5 प्वाइंट्स में समझें पूरा मामला-

1️⃣ गाड़ी टकराने से शुरू हुआ विवाद
पोटिया चौक पर SDM हितेश पिस्दा की गाड़ी भाजयुमो नेता राकेश यादव की कार से टकरा गई, जिससे विवाद की शुरुआत हुई।

2️⃣ भाजयुमो नेता ने की बदसलूकी
गाड़ी की टक्कर के बाद राकेश यादव ने अपने दो साथियों के साथ SDM से गाली-गलौज, अभद्रता और धक्का-मुक्की की।

3️⃣ SDM ने थाने में की शिकायत
घटना के तुरंत बाद SDM हितेश पिस्दा ने पद्मनाभपुर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

4️⃣ पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया।

5️⃣ आरोपियों को भेजा गया जेल
कोर्ट में पेशी के बाद सभी तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

दुर्ग SDM से बदसलूकी

ये खबर भी पढ़ें... शिक्षक से मांगी रिश्वत, आम जनता से की बदसलूकी और नप गए तहसीलदार साहब

अफसरों पर हमले को लेकर सख्ती

इस घटना ने प्रशासनिक अमले में हलचल मचा दी है। एक अधिकारी पर इस तरह का हमला, वह भी किसी राजनीतिक संगठन से जुड़े व्यक्ति द्वारा, कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े करता है। पुलिस ने कहा है कि किसी भी अधिकारी के साथ बदसलूकी या हमले को गंभीरता से लिया जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • दुर्ग SDM से बदसलूकी
  • भाजयुमो नेता राकेश यादव
  • एसडीएम हितेश पिस्दा
  • Misbehave with Durg SDM
  • Bhilai SDM
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि