BJP प्रदेश चुनाव प्रभारी अपने जिले में ही नहीं चुन पाए जिला अध्यक्ष

Marut raj | Jan 06, 2025, 08:20 IST
Share
BJP Rajnandgaon district president name the sootr
BJP Rajnandgaon district president name the sootr

BJP new district president name : बीजेपी के प्रदेश चुनाव प्रभारी खूबचंद्र पारख, सह संयोजक मधुसूदन यादव राजनांदगांव जिले से ही हैं। इसके बाद भी यहां जिला अध्यक्ष के नाम पर सहमति नहीं बन पाई है।

BJP new district president name : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी अपने ही जिले में अध्यक्ष नहीं चुन पाए। संगठन चुनाव के तहत राजनांदगांव जिले में BJP जिला अध्यक्ष को लेकर पेंच फंस गया है। रविवार को जिला अध्यक्ष को लेकर किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई। बीजेपी के प्रदेश चुनाव प्रभारी खूबचंद्र पारख, सह संयोजक मधुसूदन यादव राजनांदगांव जिले से ही हैं।

नक्सलियों ने किया प्रेशर IED ब्लास्ट, फोर्स ने 3 आतंकी मार गिराए

इन दो नामों को लेकर फंस रहा पेंच

बीजेपी जिला अध्यक्ष को लेकर दो नाम को लेकर पेंच फंस रहा है। पार्टी के अंदरखाने की मानी जाए तो कोमल सिंह राजपूत और सौरभ कोठारी के नाम जिला अध्यक्ष के दावेदारों में सबसे आगे चल रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व सीएम रमन सिंह के अलावा वरिष्ठ नेता कोमल सिंह राजपूत के पक्ष में हैं। वहीं एक वरिष्ठ नेता सौरभ कोठारी को लेकर लॉबिंग कर रहे हैं। संभावना यह भी जताई जा रही है कि इन दोनों के नामों को लेकर चल रहे घमासान का फायदा तीसरे नेता को भी मिल सकता है।

प्रशासनिक गलियारों में दो आईएएस के प्रेम के चर्चे, इनमें एक शादीशुदा

पार्टी की हो रही किरकिरी

BJP के प्रदेश चुनाव प्रभारी के जिले में अध्यक्ष पद को लेकर सर्वसम्मति नहीं बन पाने से पार्टी की ही किरकिरी हो रही है, जबकि अन्य जिलों में अध्यक्ष को लेकर घोषणा हो गई है। बीजेपी में सितंबर से ही सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई थी। जिले के कई दावेदारों के नाम अध्यक्ष को लेकर सामने आए, सर्वसम्मति अब तक नहीं बना पाई है। यहां के ही बीजेपी नेता खूबचंद पारख प्रदेश के चुनाव प्रभारी हैं। वहीं, मधुसूदन यादव यहां सहसंयोजक की भूमिका में हैं। बावजूद नामों को लेकर सहमति नहीं बन पा रही।

पत्रकार को पहले खाना खिलाया...फिर जिगरी यार ने ही उतार दिया मौत के घाट

रानांदगांव, कवर्धा के लिए इंतजार

बताया गया कि नांदगांव व कबीरधाम जिले के अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया अटक गई है। पार्टी सूत्रों की मानें तो इन दोनों जिलों के नामों की घोषणा पर अभी समय लग सकता है। जबकि खैरागढ़- छुईखदान- गंडई जिला बीजेपी अध्यक्ष की घोषणा सोमवार को कर दी जाएगी। राजनांदगांव व कवर्धा की घोषणा या तो 8 जनवरी को होगी या फिर 10 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद यहां के अध्यक्ष का फैसला लिया जाएगा।

DRG जवान के बाद नक्सलियों ने एक युवक को मार डाला, बस्तर में दहशत

FAQ

  1. राजनांदगांव जिले में बीजेपी जिला अध्यक्ष पद को लेकर कौन-कौन से नाम चर्चा में हैं ?
    राजनांदगांव जिले में बीजेपी जिला अध्यक्ष पद के लिए दो प्रमुख नाम चर्चा में हैं—कोमल सिंह राजपूत और सौरभ कोठारी। कोमल सिंह राजपूत के पक्ष में विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व सीएम रमन सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता हैं, जबकि सौरभ कोठारी के पक्ष में भी लॉबिंग हो रही है।
  2. बीजेपी के प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह संयोजक कौन हैं, और इनका राजनांदगांव जिले से क्या संबंध है ?
    बीजेपी के प्रदेश चुनाव प्रभारी खूबचंद्र पारख और सह संयोजक मधुसूदन यादव हैं, और दोनों ही राजनांदगांव जिले से हैं। हालांकि, इन दोनों नेताओं के जिले में अध्यक्ष पद के चयन पर सहमति नहीं बन पा रही है, जिससे पार्टी की किरकिरी हो रही है।
  3. राजनांदगांव और कवर्धा जिलों के बीजेपी अध्यक्ष का चयन कब हो सकता है ?
    राजनांदगांव और कवर्धा जिलों के बीजेपी अध्यक्ष के चयन की घोषणा 8 जनवरी या 10 जनवरी को हो सकती है। हालांकि, इसका निर्णय प्रदेश अध्यक्ष के चयन के बाद लिया जाएगा, और इस पर अभी कुछ समय लगेगा।
Tags:
  • छत्तीसगढ़ बीजेपी
  • BJP
  • बीजेपी
  • CG News
  • BJP Chhattisgarh
  • बीजेपी छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव न्यूज
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
  • छत्तीसगढ़ बीजेपी जिला अध्यक्ष लिस्ट
आज इंदौर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल, इसके बाद सड़क विकास निगम की बैठक में लेंगे हिस्सा

By Aman Vaishnav

आज इंदौर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल, इसके बाद सड़क विकास निगम की बैठक में लेंगे हिस्सा
तू बाहर निकल जा, तेरी यहां कोई जरूरत नहीं...रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल की डांट के बाद आरोपी ने की थी हत्या

By Aman Vaishnav

तू बाहर निकल जा, तेरी यहां कोई जरूरत नहीं...रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल की डांट के बाद आरोपी ने की थी हत्या
पटाखे 40% तो ड्राई फ्रूट्स 30% तक महंगे, दिवाली की खरीदारी में बिगड़ा आम जनता का बजट, दुकानों पर 33% तक घटे खरीदार

By Aman Vaishnav

पटाखे 40% तो ड्राई फ्रूट्स 30% तक महंगे, दिवाली की खरीदारी में बिगड़ा आम जनता का बजट, दुकानों पर 33% तक घटे खरीदार
NEWS STRIKE: बयान से बवाल, सफाई से सवाल! क्या विवादों से बढ़ती है बाबा बागेश्वर की लोकप्रियता?

By Harish Divekar

NEWS STRIKE: बयान से बवाल, सफाई से सवाल! क्या विवादों से बढ़ती है बाबा बागेश्वर की लोकप्रियता?
एमपी और राजस्थान में रात में बढ़ी ठंड, छत्तीसगढ़ में चक्रवात मुरासु के असर से बिजली गिरने की संभावना

By Aman Vaishnav

एमपी और राजस्थान में रात में बढ़ी ठंड, छत्तीसगढ़ में चक्रवात मुरासु के असर से बिजली गिरने की संभावना
बैतूल में ठेकेदार कानून से ऊपर? सरकारी विश्रामगृह में बिना अनुमति लगा दिया मिक्सर प्लांट, सालभर से अफसर खामोश

By The Sootr

बैतूल में ठेकेदार कानून से ऊपर? सरकारी विश्रामगृह में बिना अनुमति लगा दिया मिक्सर प्लांट, सालभर से अफसर खामोश
एमपी पुलिस हाउसिंग: निर्माण कार्यों में 63.20 करोड़ के कथित नुकसान का मामला, जिम्मेदारों से कब होगी वसूली?

By Ramanand Tiwari

एमपी पुलिस हाउसिंग: निर्माण कार्यों में 63.20 करोड़ के कथित नुकसान का मामला, जिम्मेदारों से कब होगी वसूली?