छत्तीसगढ़ में सरकारी राशन की कालाबाजारी, कार्डधारकों से चावल या पैसे का सौदा
Krishna Kumar Sikander | Jun 24, 2025, 16:52 IST
Black marketing of government ration in Chhattisgarh the sootr
छत्तीसगढ़ में सरकारी राशन दुकानों में कालाबाजारी का गंभीर मामला सामने आया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत कार्डधारकों को मिलने वाला राशन अब दुकानदारों के लिए मुनाफे का सौदा बन गया है।
छत्तीसगढ़ में सरकारी राशन दुकानों में कालाबाजारी का गंभीर मामला सामने आया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत कार्डधारकों को मिलने वाला राशन अब दुकानदारों के लिए मुनाफे का सौदा बन गया है। तीन महीने का राशन एक साथ वितरित होने के बीच, दुकान संचालक कार्डधारकों से चावल खरीदकर उसे बाजार में ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन का एक्शन, प्राइवेट गोदाम से 2 हजार बोरी यूरिया जब्त
प्रदेश में दुकानदार कार्डधारकों से खुलेआम मोलभाव कर रहे हैं। कई बार चावल की गुणवत्ता खराब होने या कार्रवाई का डर दिखाकर वे कार्डधारकों से 20-22 रुपये प्रति किलो के हिसाब से चावल खरीद लेते हैं। इसके बाद यही चावल मंडी में 32-35 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जा रहा है। नियमों के अनुसार, न तो कार्डधारक अपना राशन बेच सकता है और न ही दुकानदार इसे खरीद सकता है। अंत्योदय, बीपीएल और नि:शक्तजन श्रेणी के कार्डधारकों को चावल मुफ्त मिलता है, लेकिन इसका दुरुपयोग हो रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... खाद की कालाबाजारी पर कलेक्टर का एक्शन, समिति प्रबंधक और प्रभारियों के खिलाफ FIR
राशन वितरण में भारी भीड़ के चलते कई दुकानों में टोकन व्यवस्था लागू की गई है। सुबह टोकन बांटे जाते हैं, और उसी क्रम में राशन दिया जाता है। कई दुकानों में कार्डधारकों के राशन कार्ड एक सप्ताह से ज्यादा समय से जमा हैं। इस दौरान नए कार्ड जमा नहीं किए जा रहे और लोगों को अगले दिन टोकन लेने को कहा जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में राशन वितरण के लिए ई-केवायसी अनिवार्य, 30 जून अंतिम तिथि
रामसागर पारा की एक सरकारी राशन दुकान में दुकानदार कार्डधारकों को चावल के बदले नकद दे रहे हैं। 21-22 रुपये प्रति किलो के हिसाब से पैसे सीधे कार्ड में डाले जा रहे हैं। वहीं, जैतूसाव मठ परिसर की दुकान में 10 मिनट में कई कार्डधारकों को नकद भुगतान किया गया। एक कार्डधारक ने बताया, “विक्रेता ने पूछा कि चावल चाहिए या पैसे। मैंने पैसे ले लिए।” कई लोग आधा या पूरा चावल दुकानदार को ही बेच रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... आदिवासी जिलों में नहीं मिल पा रहा 3 माह का चावल, CM के जिले में ही 9 फीसदी बंटा राशन
दुकानदार कार्डधारकों से खरीदा गया चावल राशन कारोबारियों को बेच देते हैं, जो इसे बाजार में 35 रुपये या उससे अधिक कीमत पर बेचते हैं। कई कारोबारी एक साथ दुकानों से चावल खरीदकर इस कालाबाजारी को अंजाम दे रहे हैं।
यह मामला सरकारी राशन व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी को उजागर करता है। कार्डधारकों को उनके हक का राशन मिले और कालाबाजारी पर रोक लगे, इसके लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है। इस संबंध में फूड कंट्रोलर भूपेंद्र मिश्रा ने कहा, “कुछ राशन दुकानों की शिकायत मिली थी, जिनके संचालकों को बुलाया गया था। जो दुकानदार राशन खरीद रहे हैं, उनकी जानकारी उपलब्ध कराएं, सख्त कार्रवाई होगी।”
thesootr links
• मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
छत्तीसगढ़ में सरकारी राशन की कालाबाजारी | दुकानदार कर रहे कार्डधारकों से चावल या पैसे का सौदा | government ration in Chhattisgarh | government ration shop in Chhattisgarh | Black marketing of government ration in Chhattisgarh | shopkeepr deal of rice or money with card holders
ये खबर भी पढ़ें... खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन का एक्शन, प्राइवेट गोदाम से 2 हजार बोरी यूरिया जब्त
22 रुपये किलो में चावल खरीद, 35 रुपये में बिक्री
ये खबर भी पढ़ें... खाद की कालाबाजारी पर कलेक्टर का एक्शन, समिति प्रबंधक और प्रभारियों के खिलाफ FIR
टोकन सिस्टम और कार्ड जमा का खेल
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में राशन वितरण के लिए ई-केवायसी अनिवार्य, 30 जून अंतिम तिथि
खुली कालाबाजारी
ये खबर भी पढ़ें... आदिवासी जिलों में नहीं मिल पा रहा 3 माह का चावल, CM के जिले में ही 9 फीसदी बंटा राशन
बाजार में सरकारी चावल की बिक्री
अधिकारी का बयान
thesootr links
• मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
छत्तीसगढ़ में सरकारी राशन की कालाबाजारी | दुकानदार कर रहे कार्डधारकों से चावल या पैसे का सौदा | government ration in Chhattisgarh | government ration shop in Chhattisgarh | Black marketing of government ration in Chhattisgarh | shopkeepr deal of rice or money with card holders
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava