खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन का एक्शन, प्राइवेट गोदाम से 2 हजार बोरी यूरिया जब्त

Vikram Jain | Published:
Share
Ratlam urea fertilizer black marketing Administration action
Ratlam urea fertilizer black marketing Administration action

रतलाम में यूरिया खाद की कालाबाजारी का एक और मामला सामने आया है। प्रशासन और पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए निजी गोदाम से 2 हजार यूरिया खाद की बोरियां जब्त कीं। इस कार्रवाई के बाद खाद माफिया में हड़कंप मच गया।

आमीन हुसैन@RATLAM

मध्य प्रदेश में खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। ताजा मामला रतलाम से सामने आया है जहां जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई करते हुए दिलीप नगर के प्राइवेट गोदाम पर छापामार कार्रवाई की। प्रशासन की टीम ने गोदाम से 2 हजार यूरिया खाद की बोरी जब्त की हैं, बताया जा रहा है कि यह यूरिया खाद रतलाम से मेघनगर भेजा जाना था, लेकिन गोदाम में इसका अवैध भंडारण किया गया था।

प्रशासन की टीम ने गोदाम पर मारा छापा

दरअसल, रतलाम के दिलीप नगर के प्राइवेट गोदाम में यूरिया खाद का स्टॉक अवैध रूप से रखे जाने की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर राजेश बाथम ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम अनिल भाना और सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने तत्काल कार्रवाई की। टीम ने गोदाम पर छापा मारा और वहां से यूरिया खाद की बोरियां बरामद कीं। इसके अलावा, गोदाम में अन्य फर्टिलाइजर भी पाए गए। प्रशासन ने गोदाम का पंचनामा बनाकर जब्त की गई यूरिया की जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें...

रास्ते से गायब हो रही मिलर्स के लिए भेजी गई धान, BJP विधायक अजय विश्नोई ने की शिकायत

दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि जब्त की गई यूरिया खाद का कंसाइनमेंट सरकारी वेयर हाउस से निकला था और इसे मेघनगर भेजा जाना था, लेकिन इसे अवैध रूप से प्राइवेट गोदाम में रखा गया था। गोदाम में अन्य फर्टिलाइजर भी मिले हैं। अधिकारियों ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद गोदाम को सील कर दिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, ट्रांसपोर्टर, गोदाम संचालक और सरकारी वेयर हाउस से पूछताछ की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें...

सोशल मीडिया पर भौकाल दिखाने की सनक, नाबालिग से मारपीट का वीडियो किया वायरल

कार्रवाई के बाद खाद माफिया में हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद खाद माफियाओं में हड़कंप मच गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा और किसानों को सही समय पर खाद उपलब्ध कराई जाएगी। यह कार्रवाई खाद माफियाओं के खिलाफ प्रशासन की लगातार निगरानी और कठोर कदमों को दर्शाती है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त सजा की संभावना जताई जा रही है, ताकि खाद की कालाबाजारी पर रोक लग सके और किसानों को आवश्यकतानुसार उचित खाद मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर के युवाओं का रतलाम में हुड़दंग और स्टंटबाजी, पुलिस ने कारें जब्त कर क्रेन से निकाला जुलूस

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर फ्रॉड वाले 4500 नंबर किए ब्लॉक

Tags:
  • Ratlam News
  • रतलाम न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • खाद की कालाबाजारी
  • यूरिया
  • कलेक्टर राजेश बाथम
  • गोदाम पर छापा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर