सोशल मीडिया पर भौकाल दिखाने की सनक, नाबालिग से मारपीट का वीडियो किया वायरल
Vikram Jain | Published:
सांकेतिक फोटो
जबलपुर में एक नाबालिग से मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट करने वाले भी नाबालिग है। इन लड़कों ने मारपीट करके वीडियो बनाया और लाइक-व्यू पाने के लिए सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। जानें पूरा मामला
JABALPUR. सोशल मीडिया पर भौकाल दिखाने की सनक में आजकल युवा हथियारों के साथ रील बना रहे हैं। लाइक्स पाने के लिए इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। युवा द्वारा गाड़ियों से खतरनाक स्टंट दिखाने और मारपीट के भी वीडियो वायरल तेजी से हो रहे हैं। ताजा जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां कुछ लड़कों ने एक नाबालिग को लात-घूसों से जमकर पीटा। इतना ही फिर उसके मुंह पर सिगरेट का धुआं उड़ाया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी।
नाबालिग से मारपीट की घटना का वीडियो 19 दिन बाद वायरल हुआ, जब घटना का वीडियो लड़के के परिवार तक पहुंचा तो हड़कंप मच गया। अब परिवार ने मामले में पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
पूरा मामला गोहलपुर थाना क्षेत्र के शांति नगर का है। यहां रहने वाला 12वीं का छात्र (17 वर्षीय) 24 जनवरी को स्कूटी से बाजार से अपने घर जा रहा था। इस दौरान पड़ोस के 5 से ज्यादा नाबालिग लड़कों ने उसे घेरकर लिया और उससे मारपीट शुरू कर दी। लड़कों ने उसे लात-घूसों से जमकर पीटा और चप्पल से भी मारा। शोर मचाने पर लड़के मुंह बंद कर दिया गया। इन लड़कों में एक साथी मोबाइल से घटना का वीडियो बना रहा था। लड़कों ने कहा कि आज की मुलाकात को याद हमेशा रखना। किसी को कुछ बताया तो जान से जाएगा।
मामले में नाबालिग का कहना है कि मारपीट करने वाले 5 से 6 लड़के थे। ये लड़के 10वीं से 12वीं के छात्र हैं। इन लड़को ने मारपीट के साथ ही उसे गाली भी दी। और घटना का वीडियो बनाया। मामले में किशोर के पिता ने बताया कि जब से बेटे ने पिटाई का वायरल वीडियो को देखा है, तब से वह डरा हुआ है, सदमे में है, वह इतना डरा हुआ है कि वह स्कूल जाने से कतराने लगा है।
ये खबर भी पढ़ें...
MP में कांग्रेस विधायक के घर में घुसा JCB ड्राइवर, SDM ने की मारपीट, जमकर मचा बवाल
बताया जा रहा है कि 24 जनवरी को नाबालिग के साथ मारपीट का वीडियो घटना के 19 दिन बाद वायरल हुआ। जब लड़का बुधवार 12 फरवरी को स्कूल पहुंचा तब क्लास में वीडियो को लेकर चर्चा हुई। दोस्त ने उसे वीडियो दिखाते हुए कहा कि ये लड़के कौन है जो तुम्हे पिट रहे हैं। इसके बाद लड़का डर गया। घर पहुंचकर पिता को सारी आपबीती सुनाई। इसके बाद किशोर के पिता ने मारपीट करने वाले नाबालिग लड़कों के परिवार में बात तो उन्होंने इसे लड़कों की हंसी-मजाक बताते हुए मामला खत्म करने का कहा।
ये खबर भी पढ़ें...
टीचर ने छात्र को जूतों से पीटा, उधेड़ी चमड़ी, DEO ने दिए जांच के आदेश
बताया जा रहा है कि लड़कों ने मारपीट का वीडियो कई लड़कों भेजा हैं। यही नहीं एक लड़के ने वीडियो को अपहरण का बताकर वायरल किया था। इसे तरह फिल्माया गया कि ऐसा लगे कि सच में किसी का अपहरण किया गया हो। बाद में लाइक्स और व्यू पाने की चाहत में वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। अब मामले ने पीड़ित लड़के के पिता ने गोहलपुर थाना पुलिस से शिकायत कर की है। साथ ही पुलिस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
ये खबर भी पढ़ें...
ग्वालियर में बच्चे का अपहरण, मां की आंखों में मिर्च झोंककर ले गए अपराधी, देखें वीडियो
परेशान कर रहा था पड़ोसी युवक, पोस्ट की वीडियो तो नाबालिग ने किया सुसाइड
नाबालिग से मारपीट की घटना का वीडियो 19 दिन बाद वायरल हुआ, जब घटना का वीडियो लड़के के परिवार तक पहुंचा तो हड़कंप मच गया। अब परिवार ने मामले में पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
जानें पूरा मामला
वीडियो वायरल होने से सदमें नाबालिग
ये खबर भी पढ़ें...
MP में कांग्रेस विधायक के घर में घुसा JCB ड्राइवर, SDM ने की मारपीट, जमकर मचा बवाल
19 दिन बाद वायरल हुआ वीडियो
ये खबर भी पढ़ें...
टीचर ने छात्र को जूतों से पीटा, उधेड़ी चमड़ी, DEO ने दिए जांच के आदेश
पुलिस से मामले में शिकायत
ये खबर भी पढ़ें...
ग्वालियर में बच्चे का अपहरण, मां की आंखों में मिर्च झोंककर ले गए अपराधी, देखें वीडियो
परेशान कर रहा था पड़ोसी युवक, पोस्ट की वीडियो तो नाबालिग ने किया सुसाइड
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari