MP में कांग्रेस विधायक के घर में घुसा JCB ड्राइवर, SDM ने की मारपीट, जमकर मचा बवाल

Vikram Jain | Feb 08, 2025, 23:33 IST
Share
Mandla SDM Congress MLA Narayan Singh assault case
Mandla SDM Congress MLA Narayan Singh assault case

मंडला में एसडीएम पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। अधिकारी पर कांग्रेस विधायक नारायण सिंह के घर में घर में घुसकर जेसीबी के ड्राइवर के साथ मारपीट करने और सदस्यों से धक्कामुक्की के आरोप लगे हैं। जानें पूरा मामला

मध्य प्रदेश के मंडला में ट्रेनी आईएएस अधिकारी पर कांग्रेस विधायक नारायण सिंह पट्टा के घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप लगे हैं। एसडीएम अकिप खान पर विधायक की मां को धक्का देने और उनके भाई के जेसीबी चालक के साथ मारपीट करने का आरोप है। इस घटना के बाद ग्रामीण भड़क गए और विरोध जताया। जिसके बाद अधिकारी ने मामले में हाथ जोड़कर माफी मांगी। इधर, मामले में पीड़ित ड्राइवर ने पुलिस थाने में एसडीएम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

जानें पूरा मामला

दरअसल, पूरा मामला मंडला के घुघरी थाना क्षेत्र के खम्तरा गांव से सामने आया है। यहां बिछिया से कांग्रेस विधायक नारायण सिंह पट्टा ने एसडीएम अकिप खान पर गंभीर आरोप लगाए है। विधायक का कहना है कि शनिवार (8 फरवरी) को एसडीएम खान बिना अनुमति के उनके घर में घुस गए और उनके भाई राजा पट्टा के जेसीबी ड्राइवर अजीत धुर्वे के साथ मारपीट की। इस गहमागहमी में मेरी मां और बहू के साथ धक्कामुक्की हुईं।

ये खबर भी पढ़ें...

MP में इन शहरों के बीच बनेगा नया हाई-स्पीड फोरलेन, रायपुर एक्सप्रेसवे से जुड़ाव पर भी काम

कांग्रेस विधायक ने लगाया मारपीट का आरोप

विधायक के मुताबिक, एसडीएम ने जेसीबी ड्राइवर का पीछा किया, इसके बाद ड्राइवर घर में घुस गया। इसके बाद घर में पहुंचे एसडीएम ने उस लड़के के साथ मारपीट शुरू कर दी, और मां और बहू को भी धक्का दे दिया। विधायक नारायण सिंह ने कहा कि "अगर कोई अपराध था, तो कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन मारपीट करने का अधिकार किसे है?" उन्होंने इस घटना पर गहरी नाराजगी जताते हुए एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

एसडीएम ने लगाया खेत में जेसीबी से अवैध खनन का आरोप

बताया जा रहा है कि शनिवार को खम्तरा गांव में कांग्रेस विधायक नारायण पट्टा के भाई का ड्राइवर अजीत खेत में जेसीबी ऑपरेट कर था। इस दौरान कार से वहां से निकल रहे एसडीएम अकिप खान ने देख लिया। जिसके बाद ड्राइवर मौके से भागा तो कार से निकलकर अधिकारी उसके पीछे भागने लगे। ड्राइवर अजीत भागकर अपने मालिक (विधायक) के घर में पहुंचा इसके बाद अधिकारी भी घर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने विधायक के भाई की कॉलर पकड़ी और ड्राइवर के साथ मारपीट की।

ये खबर भी पढ़ें...

रतलाम में शिवलिंग पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले युवक से पुलिस के सामने मारपीट

हंगामे के बाद एसडीएम ने मांगी माफी

घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूटा और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम और उनके स्टाफ को घेर लिया। इस पर एसडीएम खान भड़के ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते करते, इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा, मौके पर पहुंचीं घुघरी थाने की टीआई पूजा बघेल के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। बाद में, एसडीएम खान को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी। उन्होंने कहा कि यह सब एक गलतफहमी के कारण हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें...

नीमच CEO किडनैपिंग केस में खुलासा, तहसीलदार ने कहा था- बहन से शादी करो या 1 करोड़ दो

ड्राइवर ने पुलिस से की एसडीएम की शिकायत

पीड़ित जेसीबी ड्राइवर अजीत धुर्वे ने घुघरी थाने में एसडीएम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।

अपर कलेक्टर ने कही ये बात

अपर कलेक्टर अरविंद सिंह ने मामले में बयान दिया कि एसडीएम दौरे पर थे और उन्होंने जेसीबी को अवैध उत्खनन करते हुए पाया था। जब उन्होंने गाड़ी रोकी, तो ड्राइवर गाड़ी को तेजी से भगाकर एक घर के सामने खड़ा कर दिया और अंदर चला गया। इसके बाद विवाद हुआ और ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया, लेकिन बाद में गाड़ी छोड़ दी गई और एसडीएम सकुशल जिला मुख्यालय लौट आए।

ये खबर भी पढ़ें...

फर्जी फैकल्टी और बायोमेट्रिक प्रेजेंट में गड़बड़ी, MP के इस कॉलेज पर लगा 1 करोड़ का जुर्माना

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • Mandla News
  • मंडला न्यूज
  • मारपीट
  • एसडीएम
  • कांग्रेस विधायक नारायण सिंह पट्टा
  • Congress MLA Narayan Singh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग