5 साल की बच्ची की लाश अर्धनग्न हालत में मिली... रेप की आशंका

Kanak Durga Jha | Feb 25, 2025, 15:48 IST
Share
body of a 5-year-old girl was found in semi-nude state rape suspected
body of a 5-year-old girl was found in semi-nude state rape suspected

Bilaspur Crime News : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 5 साल की बच्ची की लाश अर्धनग्न हालत में खून से सनी मिली है। रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Bilaspur Crime News : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 5 साल की बच्ची की लाश अर्धनग्न हालत में खून से सनी मिली है। रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बच्ची कल शाम चॉकलेट लेने गई थी, लेकिन दोबारा लौटी नहीं। वारदात सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक गीतांजली सिटी कॉलोनी से लगे स्वर्णिम एरा कॉलोनी है। इसी कॉलोनी में बिल्डिंग निर्माण का काम चल रहा है। बिल्डिंग में कोनी क्षेत्र के मजदूर काम करते हैं। परिवार सहित रहते भी हैं। इन्हीं मजदूरों में से एक मजदूर की बेटी की हत्या हुई है।

ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव... गरज-चमक के साथ कराएगा बारिश

छत पर मजदूर ने देखी लाश

दरअसल, मंगलवार की सुबह एक मजदूर छत पर गया था। इस दौरान उसने देखा कि एक बच्ची मरी हालत में पड़ी है। खून से सनी भी है। वह घबरा गया। तत्काल छत से नीचे उतरा और आसपास मौजूद साथियों को जानकारी दी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही एसपी रजनेश सिंह सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। साथ ही फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है। टीम मौके से सबूत जुटा रही है। डॉग स्क्वॉयड भी मौके पर है।

ये खबर भी पढ़िए...जिस केमिकल से स्कूल में बच्चों ने ब्लास्ट किया,आसानी से मिल रहा ऑनलाइन

बच्ची चॉकलेट लेने गई थी, लेकिन लौटी नहीं

मृत बच्ची की मां ने बताया कि सोमवार शाम 6 बजे के करीब बच्ची चॉकलेट लेने गई थी, लेकिन वह दोबारा लौटी नहीं। बच्ची की हर जगह तलाश की गई, लेकिन नहीं मिली। आज सुबह मृत हालत में मिली है।बच्ची के परिवार ने किसी से दुश्मनी से भी इनकार किया है।

बताया जा रहा है कि बच्ची के सिर और शरीर पर चोट के निशान हैं। आरोपी ने बच्ची से बेरहमी से क्रूरता की है। एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

ये खबर भी पढ़िए...

किसानों को फ्री में बिजली देगी साय सरकार... 19762 करोड़ का बजट पेश

CG Board Exam 2025 : 10वीं-12वीं बोर्ड के इन स्टूडेंट्स को मिलेंगे बोनस अंक

Tags:
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • bilaspur crime news
  • chhattisgarh crime news
  • bilaspur crime news in hindi
  • cg crime news
  • crime news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई