सरकारी नौकरी के लालच में भाई-बहन हो गए बर्बाद,शातिर ने लूटा लाखों रुपए

Kanak Durga Jha | Mar 04, 2025, 16:12 IST
Share
Brother sister greed government job cunning man looted rupees lakhsBrother sister greed government job cunning man looted rupees lakhs
Brother sister greed government job cunning man looted rupees lakhsBrother sister greed government job cunning man looted rupees lakhs

सरकारी नौकरी का लालच देकर एक शातिर ने भाई-बहन को ही लूट लिया। आरोपी ने दोनों को सरकारी नौकरी लगाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद लाखों रुपए लूट लिए।

बिलासपुर से ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। सरकारी नौकरी का लालच देकर एक शातिर ने भाई-बहन को ही लूट लिया। आरोपी ने दोनों को सरकारी नौकरी लगाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद लाखों रुपए लूट लिए।

दरअसल, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहम्मद शब्बीर की बहन रूही बेगम और भाई मोहम्मद आफताब प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। उनके परिचित राधेश्याम श्रीवास को इसकी जानकारी थी। वर्ष 2016 में राधेश्याम ने परिवार को भरोसा दिलाया कि प्रकाश सोनवानी उसकी पहचान का है।

ये खबर भी पढ़िए...CG Breaking : छत्तीसगढ़ का 25वां बजट... यहां देखें LIVE

खुद को मंत्री का पीए बताता था शातिर

प्रकाश खुद को तत्कालीन मंत्री का पीए बताता था। उसने कहा कि मंत्री कोटे से छात्रावास अधीक्षक पद की चार सीटें हैं। पैसे देने पर दोनों भाई-बहन का चयन हो जाएगा। राधेश्याम पर भरोसा कर परिवार ने अलग-अलग दिनों में कुल 11 लाख रुपए दिए।

ये खबर भी पढ़िए...सौतेले पिता ने 15 साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म... मायके गई थी मां

कुछ रकम राधेश्याम को नगद दी गई। कुछ प्रकाश को नगद दिए। कुछ उसके बैंक खाते में जमा कराई गई। जब रिजल्ट आया तो दोनों का चयन नहीं हुआ। परिवार ने राधेश्याम से संपर्क किया तो उसने टालमटोल शुरू कर दी। प्रकाश भी गायब हो गया। तब परिवार को ठगी का अहसास हुआ।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ के मांदागिरी में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 2-3 नक्सलियों के घायल होने की आशंका

शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने राधेश्याम और प्रकाश के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत केस दर्ज किया। जांच के बाद चार्जशीट कोर्ट में पेश की। राधेश्याम ने 6 लाख वापस कर समझौता कर लिया। इस पर उसके खिलाफ मामला खत्म हो गया। कोर्ट ने प्रकाश को दोषी पाया। 3 साल सश्रम कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई। शासन की ओर से सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी पूजा अग्रवाल ने पैरवी की।

ये खबर भी पढ़िए...वित्त मंत्री ने अपनी कलम से लिखे छत्तीसगढ़ के भविष्य के 100 पन्ने

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • chhattisgarh crime news
  • Chhattisgarh Fraud Case
  • CG Fraud Case
  • crime news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं