VIP 2 भैंसे पी गए पौने 5 लाख का पानी , इनकी देखभाल पर डेढ़ करोड़ खर्च

Dolly patil | May 12, 2024, 18:40 IST
Share
buffaloes drank water worth 4 lakh 60 thousand द सूत्र the sootr
buffaloes drank water worth 4 lakh 60 thousand द सूत्र the sootr

इन भैंसों के खाने-पीने, रखरखाव और प्रजनन के लिए सरकार ने 1 करोड़ 50 लाख रुपए से भी अधिक खर्च कर दिया है। जिस मकसद से इन भैंसों को विदेश से छत्तीसगढ़ लाया गया है वो पूरा नहीं हो सका

छत्तीसगढ़ बारनवापारा में दो VIP वन भैंसे हैं। इन भैंसों के खाने-पीने, रखरखाव और प्रजनन के लिए सरकार ने 1 करोड़ 50 लाख रुपए से भी अधिक खर्च कर दिया है। इसके बाद भी जिस मकसद से इन भैंसों को विदेश से छत्तीसगढ़ लाया गया है, वो पूरा नहीं हो सका। क्या है पूरा मामला, आइए हम आपको बताते हैं विस्तार से।

क्या हैं मामला

दरअसल, 12 मई 2020 को असम के मानस टाइगर रिजर्व ( Manas Tiger Reserve ) बारनवापारा अभयारण्य में ढाई साल के दो सब एडल्ट वन भैंसों को लाया गया था। इनमें एक नर था और एक मादा। इन्हें पानी पिलाने की व्यवस्था के लिए चार लाख 4 लाख 56 हजार 580 रुपए का बजट दिया गया। इनके लिए रायपुर से 6 नए कूलर भी भिजवाए गए। गर्मी बढ़ने पर एसी और ग्रीन नेट भी लगाने की स्वीकृति दी गई। साल 2023 में चार और मादा वन मादा भैंसे असम से लाए गए, तब एक लाख रुपए खस के लिए दिए गए। इस पर पानी डाल कर तापमान नियंत्रित रखा जाता था। इसी साल 2023 में बाड़े के मेंटेनेंस के लिए 15 लाख जारी किए गए। दोनों बार में वन भैंसे के असम से परिवहन इत्यादि के लिए 58 लाख जारी किए गए। वित्त वर्ष 23-24 में बारनवापारा में 6 वन भैंसों के भोजन – चना, घांस, खरी, चुनी, पैरा कुट्टी, दलिया के लिए 40 लाख रुपए जारी किए गए हैं।

सीएम मोहन यादव क्यों बोले , कांग्रेस का दूल्हा शादी से पहले भाग गया तो हमारा क्या कसूर

जू ने नहीं दी प्रजनन केंद्र की अनुमति

2019-2020 से लेकर 20-21 तक बरनवापारा के प्रजनन केंद्र के निर्माण और रखरखाव के लिए एक करोड़ 60 लाख रुपए जारी किए गए थे। इतना सब करने के बाद भी केंद्रीय जू अथॉरिटी ने बारनवापारा अभयारण्य में प्रजनन केंद्र की देने से मना कर दिया।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में अप्रेंटिस के 200 पदों पर भर्ती

इंस्टेंट नूडल्स खाने से 7 साल के बच्चे की मौत, जानें क्यों है जानलेवा

Rape Jihad : पहले रेप किया अब बच्चों सहित मुस्लिम बनने का बना रहा दबाव Jitendra Shrivastava

Tags:
  • Tiger Reserve
  • टाइगर रिजर्व
  • VIP वन भैंसे
  • छत्तीसगढ़ बारनवापारा
  • मानस टाइगर रिजर्व
  • Manas Tiger Reserve
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा