नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव तक पहली बार पहुंची बस

Krishna Kumar Sikander | Apr 21, 2025, 14:02 IST
Share
Bus reached Naxal commander Hidma village for the first time the sootr
Bus reached Naxal commander Hidma village for the first time the sootr

छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों का आतंक इतना था कि लोग पैदल भी जाने से कतराते थे। अब इन गांवों तक यात्री बसों का आवागमन शुरू हो गया है। नक्सली कमांडर हिड़मा का गांव पूवर्ती भी है।

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के अबूझमाड़ में नक्सलियों का आतंक इतना था कि आप वहां जाने की कल्पना भी नहीं कर सकते थे। घने जंगलों के बीच बसे दूरुस्थ गांव में नक्सलियों के भय के कारण लोग पैदल भी जाने से कतराते थे। यहां के पूवर्ती, सिलगेर, कोंडापल्ली में जाने की सोचने से कांपते थे। अब शासन-प्रशासन की ठोस कार्रवाई के कारण नक्सली बैकफुट पर हैं और इन गांवों तक यात्री बसों का आवागमन शुरू हो गया है। इनमें वे गांव भी शामिल हैं, जो नक्सली कमांडर हिड़मा का है। हिड़मा का गांव पूवर्ती है।

ये खबर भी पढ़ें... गर्मी का कहर शुरू, तापमान 42 डिग्री के पार पहुंचा

सुदूर गांवों तक पहुंची सवारी बस

बस्तर के सुदूर गांवों तक सवारी बसों के परिचालन से लोगों का जिला और ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंचना आसान हो गया है। यहां के चार मार्गों पर पहली बार बसों का आवागमर शुरू हो पाया है। यह देखकर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि अब तक नक्सली कमांडर हिड़मा का पैतृक गांव पूवर्ती, सिलगेर, कोंडापल्ली में जाने के लिए टैक्सी भी नहीं थी। लोग मोटरसाइकिल या पैदल ही आया जाया करते थे। जब यहां सुरक्षाबलों के कैंप बने तो सड़क का भी निर्माण किया गया। अब तो इन गांवों तक यात्री बसें चल रही हैं। यहां से अब सुकमा और बीजापुर के नक्सल प्रभावित गांवों से भी बसें चल रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें... मुख्यमंत्री साय ने कहा, आदिवासी सबसे बड़े हिंदू

गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ रहीं बसें

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी डीसी बंजारे ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर उन मार्गों पर बसों का परिचालन शुरू किया जा रहा है, जिन पर आज तक बसों की सुविधा नहीं थी। सर्वाधिक नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिला मुख्यालय से पुरम से पूवर्ती, दोरनापाल-जगरगुंडा, सिलगेर से बासागुड़ा तक एक-एक यात्री बसों चल रही है। इसके अलावा बीजापुर जिले के बासागुड़ा से सिलगेर तक भी एक-एक यात्री बसों चल रही है। इन सड़कों पर पहली बार बसों का परिचालन शुरू हुआ। इससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली है।

ये खबर भी पढ़ें... बीजेपी नेता पर हत्या का केस दर्ज... कांग्रेस नेता को कार से कुचला था

पहले गीदम से मिलती थीं बसें

बस्तर के लोगों को पहले तेलंगाना या दंतेवाड़ा जाने पहले गीदम से आना पड़ता था। नए रूटों पर बसों के परिचालन से दोरनापाल से जगर गुंडा, किष्टारम, पूवर्ती, पुरम से पूवर्ती, कोंडापल्ली, जिदपल्ली, पामेड़, उसूर, पुजारीकांकेर, सिलगेर, पूवर्ती, कोंडापल्ली और तर्रेम तक आना जाना आसान हो गया। यहां सड़कों को निर्माण सीमा सड़क संगठन कर रहा है। अभी हिड़मा के गांव तक 189 किलोमीटर सड़क का निर्माण होना है, ताकि सुकमा और बीजापुर को जोड़ा जा सके।

ये खबर भी पढ़ें...100 बिस्तरों का अस्पताल... डॉक्टर सिर्फ 4, रोज 6 मरीजों की ओपीडी

Tags : bus | reached | Naxal | Village | CG News | Bastar | छत्तीसगढ़ की खबर

Tags:
  • CG News
  • नक्सली
  • Bastar
  • बस्तर
  • Naxal
  • bus
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • Village
  • गांव
  • बस
  • reached
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा