सीजी सेट में पास फिर भी क्वालिफाई नहीं कर पाए परीक्षार्थी... जानिए वजह

Kanak Durga Jha | Jun 07, 2025, 19:09 IST
Share
Candidates passed CG SET but still could not qualify
Candidates passed CG SET but still could not qualify

CG Set Result : सीजी सेट के नतीजे हाल ही में जारी किए गए। कई अभ्यर्थी कट ऑफ से अधिक अंक हासिल करने के बाद भी क्वालिफाई नहीं कर पाए।

सीजी सेट के नतीजे हाल ही में जारी किए गए। कई अभ्यर्थी कट ऑफ से अधिक अंक हासिल करने के बाद भी क्वालिफाई नहीं कर पाए। दरअसल, सेट के लिए पीजी में अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का अंक कम से कम 55 प्रतिशत होना जरूरी है। करीब हजार से अधिक ऐसे परीक्षार्थी थे, जिनका स्कोर पीजी में इससे कम था, इसके बाद भी वे परीक्षा में शामिल हुए। इसलिए वे क्वालिफाई नहीं हुए। इसी तरह दिव्यांगता के प्रकार की वजह से भी कई परीक्षार्थी अच्छा स्कोर पाने के बाद भी सेट पास नहीं कर पाए।

ये खबर भी पढ़िए...बड़ेसेट्टी पंचायत के बाद अब केरलापेंदा भी नक्सलियों से हुआ मुक्त

ज्यादा स्कोर पाने वाले भी परीक्षार्थी पास नहीं कर पाए

राज्य पात्रता परीक्षा यानी सेट 21 जुलाई 2024 को आयोजित की गई थी। 19 विषयों की इस परीक्षा में करीब एक लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 5947 क्वालिफाई हुए। उधर, रिजल्ट जारी होने के बाद से ही परीक्षार्थियों की ओर से सवाल उठाए जा रहे है कि उनका स्कोर कट ऑफ से अधिक था, फिर भी वे पास नहीं हुए। इसे लेकर व्यापमं के अधिकारियों ने बताया कि कुछ कारण ऐसे हैं जिसकी वजह से ज्यादा स्कोर पाने वाले भी यह परीक्षा पास नहीं कर पाए। जैसे, सीजी सेट के आवेदन में दिव्यांगता के संदर्भमें एक कॉलम था। उसमें हां या ना का उल्लेख था।

ये खबर भी पढ़िए...नक्सलियों ने इंडियन आर्मी की ली जान... NIA ने पेश की चार्जशीट

करीब 1200 अभ्य थीं ऐसे थे जिन्होंने हां भरा था। फॉर्म भरने के बाद रिजल्ट जारी होने से कुछ दिन पहले व्यापमं ने एक सूचना जारी कर दिव्यांगता का प्रकार पूछा था। करीब साढ़े 9 सौ दिव्यांगता का प्रकार बताया। जिन्होंने नहीं बताया वे वैसे ही अपात्र हो गए। इसी तरह यह भी महत्वपूर्ण था कि दिव्यांगता का जो प्रकार बताया वह संबंधित विषय के लिए मान्य था या नहीं।

ये खबर भी पढ़िए...टॉप कमांडर भास्कर समेत दो नक्सली ढेर, 45 लाख का था इनाम

कई परीक्षार्थी नहीं हुए क्वालिफाई

मान्य नहीं होने की वजह से भी कई क्वालिफाई नहीं हुए। इसी तरह पीजी में 55 फीसदी से कम नंबर पाने वाले भी कई परीक्षार्थी कट ऑफ से अधिक स्कोर पाने के बाद भी पास नहीं हुए। गौरतलब है कि सीजी सेट अगली बार 34 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। 15 विषय की अनुमति पिछले साल मिली थी। सेट दोबारा कब आयोजित की जाएगी, यह अभी तय नहीं है।

ये खबर भी पढ़िए...नक्सलियों के आखिरी दिन... फोर्स के टारगेट पर अब बड़े नक्सली

CG SET | छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2024 | CG News | cg news update | cg news today

Tags:
  • CG News
  • राज्य पात्रता परीक्षा
  • छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2024
  • CG SET
  • cg news update
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती