टामन-श्रवण की बढ़ी मुश्किलें, काेर्ट ने 14 दिनों की रिमांड पर भेजा जेल

Kanak Durga Jha | Nov 25, 2024, 14:48 IST
Share
CBI sent Taman-Shravan to jail on 14 days remand
CBI sent Taman-Shravan to jail on 14 days remand

टामन सिंह सोनवानी और श्रवण कुमार गोयल को सीबीआई ने रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले में गिरफ्तार पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और श्रवण कुमार गोयल को सीबीआई ने रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। उन्हें रायपुर की सेन्ट्रल जेल में रखा जाएगा। इससे पहले, सीबीआई ने 18 नवंबर को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था और 19 नवंबर को स्पेशल कोर्ट में पेश किया था।

छत्तीसगढ़ में शीतलहर का Alert... 5 डिग्री तक लुढ़का पारा

कांग्रेसी नेताओं और ब्यूरोक्रेट्स के बच्चों को बनाया अफसर

इस मामले की शुरुआत CGPSC-2019 से 2022 तक की भर्ती में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों से हुई है। आरोप है कि तत्कालीन CGPSC अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों, कांग्रेसी नेताओं और ब्यूरोक्रेट्स के बच्चों को गलत तरीके से सरकारी नौकरी दिलवाने के लिए साजिश की थी।

छत्तीसगढ़ में CBI ने पहली बार इस विभाग की महिला अफसर सहित 2 किए अरेस्ट

क्या है विवाद?

CGPSC ने 2020 और 2021 में कुल 346 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। 2020 में 175 पदों पर और 2021 में 171 पदों पर परीक्षा ली गई थी। इन भर्तियों में गड़बड़ियों के आरोप सामने आए हैं। विशेष रूप से, 171 पदों के लिए आयोजित 2021 की भर्ती परीक्षा में कथित रूप से फर्जी चयन और गड़बड़ियों की आशंका जताई जा रही है। आरोप है कि इस परीक्षा में चयनित कई उम्मीदवारों में से कई के पास राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण था।

CGPSC 2021 में 171 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। प्री-एग्जाम 13 फरवरी 2022 को हुआ था, जिसमें 2,565 अभ्यर्थी पास हुए थे। इसके बाद मेंस परीक्षा 26 से 29 मई 2022 तक आयोजित की गई थी, जिसमें 509 अभ्यर्थी पास हुए। इसके बाद, इंटरव्यू के बाद 11 मई 2023 को 170 अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी की गई। इन भर्तियों में गड़बड़ी की आशंका के बाद EOW (आर्थिक अपराध शाखा) और अर्जुंदा पुलिस ने भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोपों में केस दर्ज किया था।

उज्जैन के राजा को CG के भक्त ने दिया अनोखा तोहफा...चढ़ाई चांदी की पालकी

FAQ

  1. CGPSC घोटाले में टामन सिंह सोनवानी और श्रवण कुमार गोयल पर क्या आरोप हैं?
    टामन सिंह सोनवानी, जो छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के पूर्व अध्यक्ष थे, और श्रवण कुमार गोयल पर आरोप है कि उन्होंने 2019 से 2022 तक हुई CGPSC भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और अनियमितताएं कीं। विशेष रूप से, आरोप है कि सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों, कांग्रेसी नेताओं और ब्यूरोक्रेट्स के बच्चों को सरकारी नौकरी दिलवाने के लिए फर्जी तरीके से चयन किया था। सीबीआई ने इन्हीं आरोपों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया है।
  2. सीबीआई ने टामन सिंह सोनवानी और श्रवण कुमार गोयल को कब गिरफ्तार किया था और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हो रही है?
    सीबीआई ने 18 नवंबर 2023 को टामन सिंह सोनवानी और श्रवण कुमार गोयल को गिरफ्तार किया था और 19 नवंबर को उन्हें रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है, और दोनों को रायपुर की सेन्ट्रल जेल में रखा जाएगा। सीबीआई इस मामले में विस्तृत जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

छत्तीसगढ़ की बेटी पूर्णिमा साहू ने लिया ससुर की हार का बदला, बंपर जीत

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • CBI
  • CBI action
  • टामन सिंह सोनवानी
  • CGPSC Scam
  • Chhattisgarh CGPSC Scam
  • CBI investigation  CGPSC Scam
  • CBI action in cg
  • CBI Action against cgpsc scam
  • CBI action in chhattisgarh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती