जनगणना ड्यूटी के बाद कर्मचारियों की मांग, अर्जित अवकाश और मानदेय भुगतान दे सरकार
VINAY VERMA | Jul 03, 2026, 15:23 IST
कर्मचारी फेडरेशन की मांग 2026
जनगणना ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष अर्जित अवकाश और लंबित मानदेय भुगतान की मांग उठी है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में जिम्मेदारी निभाई, इसलिए उन्हें उचित सम्मान और समय पर भुगतान मिलना चाहिए।
जनगणना ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष अर्जित अवकाश देने तथा लंबित मानदेय का जल्द भुगतान करने की मांग तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने इस संबंध में जनगणना संचालन निदेशक और राज्य सरकार से कर्मचारियों के हित में तत्काल निर्णय लेने की अपील की है। लेटर में कहा गया है कि राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य को पूरा करने में कर्मचारियों ने योगदान दिया है, इसलिए उनके श्रम का उचित सम्मान होना चाहिए।
फेडरेशन ने ज्ञापन में बताया कि प्रदेश के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने 1 मई से 30 मई तक भीषण गर्मी के बीच जनगणना का काम किया। कई स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, इसके बावजूद कर्मचारियों ने घर-घर जाकर आंकड़े जुटाए और अपनी जिम्मेदारी पूरी की। फेडरेशन का कहना है कि इतनी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में किया गया यह कार्य सामान्य शासकीय दायित्व से कहीं अधिक कठिन था।
फेडरेशन ने यह भी कहा है कि जनगणना कार्य के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने अपने अवकाश और पारिवारिक समय का त्याग किया। कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने अतिरिक्त समय देकर जनगणना के कार्य को समयसीमा के भीतर पूरा कराया। फेडरेशन का मानना है कि इस अतिरिक्त जिम्मेदारी और समर्पण को देखते हुए कर्मचारियों को विशेष अर्जित अवकाश दिया जाना न्यायसंगत होगा।
फेडरेशन ने सरकार का ध्यान इस ओर भी दिलाया कि जनगणना कार्य के लिए मानदेय की व्यवस्था होने के बावजूद अधिकांश कर्मचारियों को अब तक भुगतान नहीं मिला है। इससे प्रदेशभर के शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों में असंतोष का माहौल है। फेडरेशन का कहना है कि समय पर मानदेय नहीं मिलने से कर्मचारियों का मनोबल प्रभावित हो रहा है और भविष्य में ऐसे महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति सकारात्मक माहौल बनाए रखना भी चुनौती बन सकता है।
फेडरेशन ने राज्य शासन से तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। पहली, जनगणना कार्य में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष अर्जित अवकाश दिया जाए। दूसरी, लंबित मानदेय राशि का तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जाए। तीसरी, भविष्य में राष्ट्रीय महत्व के ऐसे कार्यों में लगे कर्मचारियों के लिए मानदेय और अन्य सुविधाओं के समयबद्ध भुगतान की स्थायी व्यवस्था बनाई जाए।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने विश्वास जताया है कि जनगणना संचालन निदेशक और राज्य शासन कर्मचारियों के योगदान का सम्मान करते हुए उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेंगे। फेडरेशन का कहना है कि यदि कर्मचारियों को समय पर प्रोत्साहन और सुविधाएं मिलती हैं तो भविष्य में भी वे इसी समर्पण के साथ राष्ट्रीय महत्व के कार्यों का निर्वहन करते रहेंगे।
छत्तीसगढ़ में अनियमित कर्मचारियों की योजना बंद, फेडरेशन ने खोला मोर्चा
मोदी मंत्र दरकिनार, छत्तीसगढ़ मंत्रालय चमकाने के लिए खोला खजाना, फेडरेशन का सवाल, डीए क्यों नहीं?
MP News | आउटसोर्स कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में उतरे पूर्व सीएम कमलनाथ, आखिर मामला क्या ?
राजस्थान में बिजली की मांग में तो कमी आई, लेकिन कटौती जारी, बीजेपी सरकार पर हमलावर, कर्मचारियों का आंदोलन जारी
45 डिग्री तापमान में निभाया राष्ट्रीय दायित्व
अवकाश और पारिवारिक समय का भी किया त्याग
मानदेय भुगतान में देरी से बढ़ा असंतोष
तीन प्रमुख मांगों पर जल्द फैसला लेने की अपील
सकारात्मक निर्णय की जताई उम्मीद
ये खबरें भी पढ़ें...
मोदी मंत्र दरकिनार, छत्तीसगढ़ मंत्रालय चमकाने के लिए खोला खजाना, फेडरेशन का सवाल, डीए क्यों नहीं?
MP News | आउटसोर्स कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में उतरे पूर्व सीएम कमलनाथ, आखिर मामला क्या ?
राजस्थान में बिजली की मांग में तो कमी आई, लेकिन कटौती जारी, बीजेपी सरकार पर हमलावर, कर्मचारियों का आंदोलन जारी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari