रेणु पिल्लई और सुब्रत साहू मंत्रालय से हटाए जाएंगे, CM हाउस में बड़ी बैठक

VINAY VERMA | Sept 29, 2025, 17:20 IST
Share
chhattisgarh-administrative-overhaul-new-cs-from-october
chhattisgarh-administrative-overhaul-new-cs-from-october

नए मुख्य सचिव विकासशील के कार्यभार संभालते ही IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़ा उलटफेर तय माना जा रहा है। मंत्रालय से वरिष्ठ अफसरों की विदाई और बैचमेट अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दिए जाने की तैयारी ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है।

CG News:छत्तीसगढ़ में IAS अधिकारियों के प्रभार में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। 1 अक्टूबर से IAS विकास शील राज्य के नए मुख्य सचिव (CS) का कार्यभार संभालेंगे। इसके साथ ही प्रशासनिक ढांचे में वरिष्ठ और जूनियर अधिकारियों की जिम्मेदारियों को लेकर बड़ा फेरबदल होना तय है। रेणु पिल्लई, सुब्रत साहू मंत्रालय से हटाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री निवास में सचिवों की बैठक

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित सचिव स्तरीय बैठक में चार IAS अधिकारियों के प्रभार और पदस्थापना को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक में यह साफ हो गया कि वरिष्ठ अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में बदलाव लगभग तय है।

ये खबर भी पढ़ें... IAS विकासशील होंगे छग के अगले मुख्य सचिव, सरकार ने जारी किया आदेश

ये खबर भी पढ़ें... 30 सितंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, किसान-शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कई प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

रेणु पिल्लई और सुब्रत साहू मंत्रालय से बाहर

सूत्रों के मुताबिक 1991 बैच के IAS अधिकारी रेणु पिल्लई और सुब्रत साहू को मंत्रालय से हटाया जाएगा। इन दोनों को किसी मंडल या आयोग के अध्यक्ष पद जिम्मेदारी मिलेगी। दोनों अधिकारी विकासशील से वरिष्ठ हैं और परंपरा के मुताबिक, मुख्य सचिव से वरिष्ठ IAS अधिकारियों को मंत्रालय से बाहर कर दिया जाता है ताकि सीनियर-जूनियर विवाद न हो।

मनोज पिंगुआ और ऋचा शर्मा के प्रभार में बदलाव

1994 बैच के IAS मनोज पिंगुआ और ऋचा शर्मा के प्रभार में भी बदलाव किया जाएगा। इन्हें मंत्रालय से हटाकर किसी मंडल या आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है। दोनों अधिकारी विकासशील के बैचमेट हैं, इसलिए इनकी भूमिका और दायित्वों में बदलाव लगभग तय माना जा रहा है।

निधि छिब्बर को मिल सकती है नई जिम्मेदारी

सूत्रों के अनुसार, IAS निधि छिब्बर को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। उनके लिए प्रशासनिक ढांचे में नई भूमिका तय करने पर विचार हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... कॉलेज में पढ़ाई करने वाली छात्राओं को मिलेंगे 30 हजार रुपए, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिया अपडेट

ये खबर भी पढ़ें... कोल लेवी घोटाला: ED ने राज्य सरकार को लिखा पत्र,10 सीनियर IAS-IPS अफसरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

जूनियर मुख्य सचिव बनने के बाद क्यों होता है बदलाव?

जूनियर IAS के मुख्य सचिव बनने के बाद परंपरा के अनुसार उनसे वरिष्ठ अधिकारियों को मंत्रालय से हटा दिया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि आदेश पालन में दिक्कतें न आएं और सीनियर-जूनियर विवाद समाप्त हो सके। यही वजह है कि विकासशील के पदभार संभालते ही प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल होगा।

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • CG News
  • मंत्रालय
  • IAS विकास शील
  • IAS मनोज पिंगुआ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती