छत्तीसगढ़ B.Ed. और B.Sc.B.Ed. एडमिशन के लिए ऑनलाइन आबंटन प्रक्रिया शुरू

Harrison Masih | Aug 23, 2025, 16:26 IST
Share
CG-bed-deled-babed-bscbed-admission-allotment-2025 the sootr
CG-bed-deled-babed-bscbed-admission-allotment-2025 the sootr

छत्तीसगढ़ में बी.एड., डी.एल.एड., बी.ए.बी.एड. और बी.एससी.बी.एड. पाठ्यक्रम 2025 के लिए ऑनलाइन सीट आबंटन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी SCERT की वेबसाइट पर प्रक्रिया शुल्क भुगतान कर विकल्प फार्म भर सकते हैं।

CG B.Ed. And B.Sc.B.Ed. admission: छत्तीसगढ़ में बी.एड., डी.एल.एड., बी.ए.बी.एड. और बी.एससी.बी.एड. पाठ्यक्रम 2025 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आबंटन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी एससीइआरटी की आधिकारिक वेबसाइट www.scert.cg.gov.in पर लॉगिन कर प्रक्रिया शुल्क का भुगतान कर विकल्प फार्म जमा कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें... प्राइवेट एग्रीकल्चर और हार्टिकल्चर कॉलेजों में एडमिशन संकट,खाली पड़ी हैं 75% सीटें

ऑनलाइन आबंटन प्रक्रिया की प्रमुख जानकारी

प्रवेश के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश और दस्तावेज:

विस्तृत सीट आवंटन कार्यक्रम, महाविद्यालयों और संस्थानों की सूची, प्रवेश नियम एवं प्रक्रिया, तथा शुल्क की जानकारी एससीइआरटी रायपुर की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

बी.एड./डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षाओं में प्राप्तांक के आधार पर तथा बी.ए.बी.एड./बी.एससी.बी.एड. में 10+2 के अंक के आधार पर उम्मीदवारों का आवंटन किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ आईटीआई में एडमिशन का मौका: खाली सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

ऑनलाइन फार्म जमा करने की तिथि:

  • प्रथम चरण: 29 अगस्त से 04 सितंबर तक अभ्यर्थी विकल्प फार्म जमा कर सकते हैं।
  • द्वितीय चरण: 01 से 05 अक्टूबर तक विकल्प फार्म जमा करने की अनुमति होगी।

सूची और दावा-आपत्ति तिथियां:

  • प्रथम चरण की प्रथम सूची: 11 सितंबर जारी, अभ्यर्थी 11 से 15 सितंबर तक महाविद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं।
  • रिक्त सीटों की जानकारी: 16 सितंबर तक।
  • द्वितीय सूची और तृतीय सूची की तिथियां भी क्रमवार जारी की गई हैं, जिसमें प्रवेश और दावा-आपत्ति की समयसीमा निर्धारित है।
  • अंतिम तिथि के बाद शाम 5 बजे प्रवेश और शाम 5:30 बजे ऑनलाइन अपडेट प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... BA-B.Ed और BSc-B.Ed में एडमिशन अब 12वीं के रिजल्ट के आधार पर, एंट्रेंस एग्जाम रद्द

महाविद्यालय में प्रवेश:

  • आबंटित अभ्यर्थी को निर्दिष्ट तिथियों के दौरान महाविद्यालय में प्रवेश करना अनिवार्य है।
  • रिक्त सीटों की जानकारी नियमित रूप से वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी।

छत्तीसगढ़ B.Ed. और B.Sc.B.Ed. एडमिशन प्रवेश 2025

  1. SCERT ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया
    बी.एड., डी.एल.एड., बी.ए.बी.एड. और बी.एससी.बी.एड. पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन सीट आबंटन प्रक्रिया SCERT की वेबसाइट पर शुरू हो गई है।
  2. आवेदन तिथि निर्धारित
    ऑनलाइन विकल्प फार्म और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 29 अगस्त से 04 सितम्बर तय की गई है।
  3. सूची जारी होने का शेड्यूल
    प्रथम चरण की पहली सूची 11 सितम्बर को जारी होगी, जबकि दावा-आपत्ति की प्रक्रिया 09 और 10 सितम्बर तक चलेगी।
  4. रिक्त सीटों पर दूसरी व तीसरी सूची
    रिक्त सीटों की जानकारी क्रमशः 16, 23 और 30 सितम्बर को जारी की जाएगी, जिसके बाद दूसरी और तीसरी सूची प्रकाशित होगी।
  5. दूसरे चरण की प्रक्रिया भी तय
    द्वितीय चरण का पंजीयन 01 से 05 अक्टूबर तक होगा और अंतिम सूची 31 अक्टूबर को जारी की जाएगी।
शिक्षक पाठ्यक्रम 2025 काउंसलिंग छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती

सहायता और संपर्क जानकारी:

अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र या दस्तावेज cgscert.helpdesk@gmail.com पर भेज सकते हैं। पूछताछ के लिए कार्यालयीन समय में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक एससीइआरटी हेल्पडेस्क नंबर 7470470609 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें... आरटीई के तहत निजी स्कूलों में एडमिशन की तीसरी लॉटरी, 6000 से ज्यादा सीटें है खाली

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती
  • CG B.Ed. And B.Sc.B.Ed. admission
  • B.Ed. और B.Sc.B.Ed. एडमिशन
  • SCERT ऑनलाइन एडमिशन
  • शिक्षक पाठ्यक्रम 2025 काउंसलिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं