बिलासपुर में अंधविश्वास का खौफनाक नतीजा: बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काटा,बोला- मेरे बच्चों को...
Harrison Masih | Sept 20, 2025, 18:07 IST
cg-bilaspur-mother-murder-superstition-case the sootr
बिलासपुर में अंधविश्वास ने रिश्तों का खून कर दिया। बेटे ने जादू-टोना का शक कर अपनी ही मां की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। आखिर कैसे अंधविश्वास ने एक परिवार को तोड़ डाला, जानिए पूरी कहानी...
Bilaspur Mother murder case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चकरभाठा थाना क्षेत्र के सरवानी गांव में 38 वर्षीय विष्णु केंवट ने अंधविश्वास के चलते अपनी ही मां की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या के बाद खुद थाने जाकर पुलिस के सामने सरेंडर किया और बताया कि उसकी मां जादू-टोना करती थी, जिसके कारण उसके बच्चे बार-बार बीमार पड़ रहे थे।
ये खबर भी पढ़ें... बेटे के सरेंडर करते ही नक्सलियों ने कर दी पिता की हत्या, 25 दिन में 10 लोगों का मर्डर
शुक्रवार की शाम अचानक विष्णु केंवट हाथ में कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने अपनी मां मंटोरा बाई केंवट (55) की हत्या कर दी है। पुलिस पहले तो हैरान रह गई, लेकिन मौके पर पहुंची तो देखा कि मां की लाश घर के पास सड़क पर खून से लथपथ पड़ी हुई थी।
ये खबर भी पढ़ें... इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती, कुएं में मिली मां-बेटे की लाश, सनसनीखेज डबल मर्डर का खुलासा
जानकारी के अनुसार, विष्णु लंबे समय से अपने चार बच्चों की बीमारी से परेशान था। उसने कई बार डॉक्टर और वैद्य से इलाज कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। परेशान होकर वह बैगाओं (झाड़-फूंक करने वालों) के पास जाने लगा। एक बैगा ने विष्णु को विश्वास दिलाया कि उसके बच्चों पर किसी ने जादू-टोना किया है और वह व्यक्ति परिवार का ही सदस्य है। लगातार दबाव डालने पर बैगा ने विष्णु को बताया कि उसकी मां ही बच्चों पर जादू-टोना कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें... मैनपाट में डबल मर्डर: पति ने पत्नी और 5 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट
बैगा की बातों में आकर विष्णु ने अपनी मां से जादू-टोना बंद करने के लिए कहा, लेकिन उसने इस पर ध्यान नहीं दिया। अंधविश्वास से ग्रसित विष्णु ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया।
ये खबर भी पढ़ें... जशपुर ट्रिपल मर्डर केस: प्रेमी ने की महिला और दो बच्चों की हत्या, रांची से गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा और पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। चकरभाठा थाना प्रभारी उत्तम साहू ने बताया कि आरोपी अपनी मां पर जादू-टोना का शक करता था और इसी अंधविश्वास के कारण उसने यह कदम उठाया। यह घटना अंधविश्वास की जड़ें समाज में कितनी गहरी हैं, इसका जीता-जागता उदाहरण है। अगर समय रहते जागरूकता होती तो शायद एक मां की जान बच सकती थी।
ये खबर भी पढ़ें... बेटे के सरेंडर करते ही नक्सलियों ने कर दी पिता की हत्या, 25 दिन में 10 लोगों का मर्डर
कैसे सामने आया पूरा मामला?
ये खबर भी पढ़ें... इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती, कुएं में मिली मां-बेटे की लाश, सनसनीखेज डबल मर्डर का खुलासा
अंधविश्वास ने ली मासूम जान
ये खबर भी पढ़ें... मैनपाट में डबल मर्डर: पति ने पत्नी और 5 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट
बेटे ने मां को दी दर्दनाक मौत
जादू-टोना के शक में हत्या का खौफनाक मामला – मुख्य बातें:
|
पुलिस की कार्रवाई
FAQ
- बिलासपुर में
जादू-टोना के शक में हत्या मामला क्या है?
यह खौफनाक मामला बिलासपुर के सरवानी गांव में शुक्रवार की शाम सामने आया। आरोपी बेटे ने अपनी मां की हत्या उसी दिन कुल्हाड़ी से कर दी थी और इसके बाद खुद थाने जाकर सरेंडर किया। - बिलासपुर हत्या मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने आरोपी विष्णु केंवट को गिरफ्तार किया। उसके घर पहुंचकर शव का पंचनामा और पोस्टमॉर्टम करवाया गया। जांच के दौरान पुलिस ने बताया कि यह हत्या अंधविश्वास और मानसिक दबाव के चलते हुई।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava