छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जारी की पर्यवेक्षकों की सूची, इन दिग्गजों को कमान

Umeshwari Baghel | Sept 08, 2026, 19:18 IST
Share
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जारी की पर्यवेक्षकों की सूची
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जारी की पर्यवेक्षकों की सूची

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने विभिन्न निकाय क्षेत्रों के लिए पर्यवेक्षक और सह पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। वरिष्ठ नेताओं को चुनावी रणनीति और संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है।

Raipur : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने चुनावी तैयारी को आगे बढ़ाते हुए संगठन स्तर पर काम शुरू कर दिया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने अलग-अलग नगरीय निकाय क्षेत्रों के लिए पर्यवेक्षक और सह पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।

कांग्रेस ने इस जिम्मेदारी के लिए वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रियों और अनुभवी पदाधिकारियों को चुना है। इन नेताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन की स्थिति मजबूत करने और चुनावी तैयारियों की निगरानी का काम सौंपा गया है।

बीरगांव और भिलाई समेत कई क्षेत्रों में नियुक्तियां

कांग्रेस की ओर से जारी सूची में रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के बीरगांव की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया को दी गई है। उनके साथ मोतीलाल देवांगन और लेखराम साहू को सह पर्यवेक्षक बनाया गया है।

भिलाई शहर में धनेंद्र साहू को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं दीपक दुबे को सह पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी मिली है। रिसाली क्षेत्र के लिए मोहन मरकाम को पर्यवेक्षक बनाया गया है। कन्हैया अग्रवाल को सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। भिलाई-चरौदा क्षेत्र में कांग्रेस ने विकास उपाध्याय को पर्यवेक्षक और राजेंद्र साहू को सह पर्यवेक्षक बनाया है।

कई नगरीय निकायों में नेताओं को मिली जिम्मेदारी

कांग्रेस ने सिर्फ बड़े शहरों में ही नहीं बल्कि छोटे नगरीय क्षेत्रों में भी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। बैकुंठपुर के लिए राघवेंद्र सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। शिवपुरी-चरचा में प्रशांत मिश्रा और सारंगढ़ में चातुरी नंद को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

इसके अलावा जामुल में प्रमोद दुबे, खैरागढ़ में छन्नी साहू और प्रेमनगर में भानुप्रताप सिंह को जिम्मेदारी मिली है। मारो क्षेत्र की जिम्मेदारी सुनील महेश्वरी को दी गई है। नरहरपुर में आनंद पवार और कोंटा में अवधेश गौतम को पर्यवेक्षक बनाया गया है। भैरमगढ़ में रेखचंद जैन और भोपालपट्टनम में सत्तार अली को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जारी की पर्यवेक्षकों की सूची
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जारी की पर्यवेक्षकों की सूची


चुनावी रणनीति बनाने में जुटी कांग्रेस

कांग्रेस ने इन नियुक्तियों के जरिए निकाय चुनाव से पहले अपने संगठन को सक्रिय करने की कोशिश की है। पर्यवेक्षक अपने क्षेत्रों में जाकर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।

इन नेताओं का काम स्थानीय स्तर पर पार्टी की तैयारियों की जानकारी जुटाना होगा। साथ ही उम्मीदवार चयन, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और चुनावी मुद्दों को लेकर रिपोर्ट तैयार करना भी उनकी जिम्मेदारी रहेगी।

नगरीय निकाय चुनाव में स्थानीय मुद्दे काफी अहम माने जाते हैं। ऐसे में कांग्रेस संगठन अब बूथ स्तर तक अपनी तैयारी मजबूत करने पर फोकस कर रही है।

कार्यकर्ताओं से लिया जाएगा फीडबैक

पार्टी के पर्यवेक्षक संबंधित क्षेत्रों में बैठकें करेंगे और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे। इसके आधार पर कांग्रेस चुनावी रणनीति तैयार करेगी।

निकाय चुनाव में टिकट वितरण से लेकर प्रचार अभियान तक कई फैसलों में इन पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। कांग्रेस की कोशिश है कि चुनाव से पहले संगठन में बेहतर तालमेल बनाया जाए और स्थानीय स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत की जाए।

ये खबरें भी पढ़े....

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए जिला अध्यक्षों का ऐलान जल्द, सुबोध को रायपुर शहर तो प्रवीण को मिल सकती है ग्रामीण की कमान

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव की जंग तेज, BJP-कांग्रेस ने कसी कमर

पर्यवेक्षक महिला भर्ती 2026 में लापरवाही पड़ सकती है भारी, बोर्ड ने दी चेतावनी

बीजेपी की चुनावी रणनीति के तहत बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों के नेता संभालेंगे कमान, सुशील कुमार मोदी को छिंदवाड़ा की जिम्मेदारी

Tags:
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस
  • दीपक बैज
  • चुनावी रणनीति
  • निकाय चुनाव
  • पर्यवेक्षक
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी

By Ramanand Tiwari

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज

By Ramanand Tiwari

MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस

By Sandeep Kumar

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल

By Umeshwari Baghel

प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार

By Sandeep Kumar

MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

By VINAY VERMA

लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...