छत्तीसगढ़ के इस जिले में पैर पसार रहा कोरोना, एक साथ मिले 10 नए मरीजों से हड़कंप

Sanjeet kumar dhurwey | Published:
Share
CG Corona
Photograph: (the sootr)

छत्तीसगढ़ में कोरोना एक बार फिर पांव पसार रहा है। राजनांदगांव जिले में एक ही दिन में 10 नए पॉजिटिव कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इस खबर के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया है।

कोरोना मरीजों की संख्या?

राजनांदगांव के स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 48 लोगों की कोरोना जांच कराई है। इनमें से लगभग 10 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वर्तमान में 3 मरीजों का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज जारी है। जिनका कोविड वार्ड में इलाज चल रहा है।

पिछले कुछ दिनों में कोरोना के कारण दो मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सतर्कता बढ़ा दी है। सर्दी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों की जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें:

राजनांदगांव में कोरोना का बढ़ता खतरा, 20 दिनों में तीन मौतें

अस्पताल में कोविड वार्ड बनाए हैं?

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर और जिले में कोरोना मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। कोरोना मरीजों के लिए ब्लॉक स्तर पर कोविड वार्ड बनाए हैं। इन स्थानीय अस्पतालों में मरीजों का इलाज जारी है। ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था भी की गई है ताकि मरीजों को ऑक्सीजन की कमी का सामना न करना पड़े।

कोरोनाः 5 पॉइंट्स में समझें पूरी खबर

राजनांदगांव में कोरोना के 10 नए मामले: राजनांदगांव जिले में एक ही दिन में 10 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

कोरोना मरीजों की संख्या और उपचार: स्वास्थ्य विभाग ने 48 लोगों की जांच की है, जिनमें से 10 पॉजिटिव पाए गए। 3 मरीजों का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड वार्ड में किया जा रहा है।

मौतों के बाद सतर्कता बढ़ाई गई: पिछले दिनों कोरोना से दो मौतें हुई थीं। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की जांच और सतर्कता बढ़ा दी है।

कोविड वार्ड और ऑक्सीजन की व्यवस्था: स्वास्थ्य विभाग ने कोविड मरीजों के लिए ब्लॉक स्तर पर वार्ड बनाए हैं और ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था की है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट: मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न के अनुसार, अब तक 48 लोगों की जांच की गई है, 3 मरीजों का इलाज जारी है, और कोई मरीज होम आइसोलेशन में नहीं है।

ये खबरें भी पढ़ें:

देश में कोरोनाः रफ्तार थमी पर नहीं रुक रहा देश में मौतों का सिलसिला

CIMS मेडिकल कॉलेज को NMC से मिली मान्यता, अब MBBS की 150 सीटों पर मिलेगा एडमिशन

छत्तीसगढ़ में कोरोना से कितनी मौत?

लगभग एक महीने पहले कोरोना के कुछ मरीजों की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उनके संपर्क में आए लोगों की जांच की थी। उस समय 6 लोग पॉजिटिव मिले थे। इसी बीच दो लोगों की कोरोना से मौत भी हुई थी।

अब एक बार फिर नए मरीजों के संपर्क में आने वालों की जांच की जा रही है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आरटी-पीसीआर के माध्यम से कोरोना की जांच की जा रही है। जिसमें हाल ही में राजनांदगांव में एक साथ 10 मरीज सामने आए हैं। हालांकि इनकी हालत गंभीर नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें:

कांकेर में कोरोना से पहली मौत: लचर व्यवस्था के कारण मरीज ने एक घंटे में तोड़ा दम

स्वास्थ्य विभाग ने क्या कहा?

राजनांदगांव के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि अब तक 48 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। वहीं 3 मरीजों का इलाज जारी है। फिलहाल कोई भी मरीज होम आइसोलेशन में नहीं है।

सभी विकासखंडों में कोविड आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। मेडिकल कॉलेज अस्पताल और जिला चिकित्सालय में कोविड वार्ड की व्यवस्था की गई है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

CG कोरोना अपडेट | कोरोना अपडेट | छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग | छत्तीसगढ़ कोरोना | छत्तीसगढ़ कोरोना केस | कोरोना टेस्टिंग | CG News

Tags:
  • कोरोना
  • CG News
  • स्वास्थ्य विभाग
  • कोरोना टेस्टिंग
  • छत्तीसगढ़ कोरोना
  • Cg
  • कोविड
  • कोरोना अपडेट
  • छत्तीसगढ़ कोरोना केस
  • छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग
  • CG कोरोना अपडेट
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर