बारिश में बहे करोड़ों के बांध, चूहों का बहाना बेनकाब, नींव की कमजोरी पर उठे सवाल
Umeshwari Baghel | Sept 03, 2026, 13:55 IST
बारिश में बहे करोड़ों के बांध
छत्तीसगढ़ में करोड़ों रुपए से बने सिंचाई बांध बारिश के दबाव में टूट रहे हैं। एमसीबी, कोरिया और बलरामपुर में बांध बहने के बाद निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। जांच में नींव कमजोर होने और मानकों से समझौते की आशंका सामने आई है।
समझें क्या है पूरा मामला
- बारिश में बह गए करोड़ों के बांध, नींव की मजबूती पर सवाल
- चूहों के बिल नहीं, कमजोर फाउंडेशन बना बांध टूटने की वजह?
- छत्तीसगढ़ में तीन बांध टूटे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
- पानी का दबाव बढ़ा तो खुली पोल, मानकों से समझौते का आरोप
- करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं टिके बांध, जांच के घेरे में सिस्टम
बांध टूटने के बाद कई बार इसकी वजह पुराने निर्माण और चूहों के बिल को बताया जाता रहा है, लेकिन पड़ताल में मामला इससे अलग नजर आ रहा है। विशेषज्ञों और विभागीय जांच में बांधों की नींव की मजबूती पर सवाल उठे हैं। कई जगह फाउंडेशन को तय डिजाइन मानकों के अनुसार तैयार नहीं किए जाने की बात सामने आई है।
नींव कमजोर होने से नहीं झेल पाए पानी का दबाव
इसका असर यह हुआ कि तेज बारिश और पानी के दबाव में बांध कमजोर पड़ गए। लगातार पानी जमा होने से संरचना पर दबाव बढ़ा और कई जगह टूटने की स्थिति बन गई।
दस दिन के भीतर तीन बांध टूटे
बलरामपुर जिले के तेतरडीह बांध का हिस्सा भी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। यह बांध जल ग्रहण मिशन के तहत बनाया गया था। बांध टूटने से किसानों की धान की फसल प्रभावित हुई।
कोरिया जिले के छोटे साल्ही में करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से बना बांध भी कुछ दिन पहले बह गया था। इसके निर्माण पर खर्च हुई बड़ी राशि के बावजूद संरचना के टूटने से गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
विभाग ने पुराने बांधों को बताया कारण
चूहों के बिल वाले तर्क पर भी सवाल
हालांकि मुख्य अभियंता ने भी माना कि अब तक ऐसी किसी घटना में चूहों के बिल की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि बांध टूटने के वास्तविक कारणों की जांच कराई जा रही है।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
बारिश में बार-बार टूट रही जल संरचनाएं अब केवल मरम्मत का नहीं, बल्कि निर्माण गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था का बड़ा सवाल बन गई हैं। करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद भी यदि बांध पानी का दबाव नहीं झेल पा रहे हैं तो इसकी जिम्मेदारी तय करना जरूरी है।
FAQ
- छत्तीसगढ़ में कौन-कौन से बांध हाल ही में टूटे हैं?
एमसीबी के जनकपुर क्षेत्र का अमाकुंडी बांध, बलरामपुर का तेतरडीह बांध और कोरिया जिले का छोटे साल्ही बांध बारिश के दबाव में क्षतिग्रस्त हुए हैं। - बांध टूटने की मुख्य वजह क्या सामने आई है?
जांच में बांधों की नींव कमजोर होने, डिजाइन मानकों के अनुसार निर्माण नहीं होने और मिट्टी की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। - क्या बांध टूटने के लिए चूहों के बिल जिम्मेदार हैं?
विभाग ने चूहों के बिल की संभावना जताई थी, लेकिन अब तक किसी घटना में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वास्तविक कारणों की जांच जारी है।
ये खबरें भी पढ़े....
जल संसाधन विभाग के बाबू को 3 साल की जेल, पेंशन फाइल पास कराने मांगे थे 7 हजार
4 एसडीएम समेत 11 अफसरों ने किया नहर में भ्रष्टाचार, 24 करोड़ ज्यादा दिया मुआवजा
बलरामपुर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पर 4.51 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप
राजस्थान के 5 दिग्गज पैरा खिलाड़ियों का सरकार को अल्टीमेटम, 10 दिन में समाधान नहीं तो लौटाएंगे पदक
By Jageshwar Prasad
ट्विशा शर्मा डेथ केस में बड़ा मोड़, CBI ने भोपाल में निष्पक्ष सुनवाई पर उठाए सवाल, सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा
By Manya Jain
IAS शिखर अग्रवाल के बाद IPS पत्नी प्रशाखा माथुर भी APO, 40 विला-कॉटेज की खरीदी से जुड़ा है मामला
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान में सरकारी डॉक्टर बनने की राह मुश्किल, 600 पदों पर 18 हजार 700 दावेदार; एक पद के लिए 31 में मुकाबला
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में पीजी एडमिशन का शेड्यूल बेपटरी, दिसंबर में परीक्षा तो नवंबर में होंगे दाखिले
By Ashish Bhardwaj
छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल! अब देने होगी 40 तरह की जानकारी, जानें नया नियम
By Harrison Masih
मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर एमपी के रिटायर्ड अफसर से 69 लाख की ठगी, 23 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट, ऐसे खुला मामला
By Arohi Raj