CG में छात्राओं को मिलेगी पीरियड्स में छुट्‌टी, ये पॉलिसी लागू करने वाला छत्तीसगढ़ का पहला गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट

Amresh Kushwaha | Published:
Share
CG में  गर्ल स्टूडेंट को लीव
CG में गर्ल स्टूडेंट को लीव

लॉ यूनिवर्सिटी ने पीरियड्स लीव को लेकर बड़ी पहल की है। यूनिवर्सिटी ने अपनी मासिक धर्म अवकाश नीति लागू की है जो इस वर्ष एक जुलाई से प्रभावी हो गई है।

छत्तीसगढ़ में हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (HNLU) ने अपनी छात्राओं को बड़ी राहत दी है। HNLU ने पीरियड्स के दौरान उन्हें छुट्टी देने की घोषणा की है। जो इस वर्ष एक जुलाई से लागू हो गई है। विश्वविद्यालय द्वारा मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह अवकाश नीति एचएनएलयू ‘हेल्थ शील्ड’ पहल का हिस्सा है।

ऐसा करने वाला CG का पहला गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट

मेंस्ट्रुअल लीव पॉलिसी लागू करने वाला यह संस्थान छत्तीसगढ़ का पहला गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट है। यूनिवर्सिटी के इस फैसले के बाद छात्राओं में खुशी है और उन्होंने विश्वविद्यालय प्रबंधन का धन्यवाद किया है।

छात्राएं 6 दिनों की ले सकेंगी छुट्टी

एचएनएलयू के कुलपति प्रोफेसर वी. सी. विवेकानंदन ने इसको लेकर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की। इस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि इस अवकाश नीति का कार्यान्वयन विश्वविद्यालय में छात्राओं की विशेष आवश्यकताओं को समझने और उन्हें समर्थन देने के लिए है। इस नीति के समर्थन के लिए हम अकादमिक परिषद का धन्यवाद करते हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया, छात्राएं पीरियड्स के दौरान महीने के एक दिन और 1 सेमेस्टर में 6 दिनों की छुट्टी ले सकेंगी। परीक्षा के दिनों में ‘बेड रेस्ट’ की आवश्यकता के सत्यापन पर ऐसी छूट का विस्तार किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने योजना के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए एक नोडल अधिकारी को भी नियुक्त किया है।

इन यूनिवर्सिटी में पीरियड्स के लिए छुट्टी

बता दें कि इससे पहले केरल की कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी देश की पहली यूनिवर्सिटी थी। इसने जनवरी 2023 में मेन्सट्रुअल लीव की शुरुआत की थी। चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी असम की गुवाहाटी यूनिवर्सिटी, नालसर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ हैदराबाद और असम की तेजपुर यूनिवर्सिटी भी छुट्टी देती हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • breaking news
  • CG News
  • cg news in hindi
  • big breaking news
  • पीरियड्स
  • पीरियड्स में छात्राओं को छुट्टी
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल