छत्तीसगढ़ की जेलों में 375 मौतें, 62 मामलों की जांच अब भी लंबित

Umeshwari Baghel | Jul 15, 2026, 17:04 IST
Share
छत्तीसगढ़ की जेलों में 5 साल में 375 कैदियों की मौत
छत्तीसगढ़ की जेलों में 5 साल में 375 कैदियों की मौत

छत्तीसगढ़ की जेलों में पांच साल में 375 कैदियों की मौत हुई है। गृह विभाग के आंकड़ों के अनुसार 311 मामलों की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। वहीं 62 मामलों की रिपोर्ट अब भी लंबित है। साल 2022 में सबसे ज्यादा 90 मौतें दर्ज की गईं।

समझें क्या है पूरा मामला

Raipur। छत्तीसगढ़ की जेलों में कैदियों की मौत का आंकड़ा चिंता बढ़ाने वाला है। पिछले पांच सालों में प्रदेश की अलग-अलग जेलों में 375 बंदियों की मौत हुई है। इनमें से 311 मामलों में जांच पूरी हो चुकी है। वहीं 62 मामलों की जांच रिपोर्ट अब तक सामने नहीं आई है। यह जानकारी गृह मंत्री विजय शर्मा ने विधानसभा में कांग्रेस विधायक उमेश पटेल के सवाल के जवाब में दी है।

गृह विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 1 जनवरी 2021 से 25 जून 2026 तक जेल अभिरक्षा में 375 कैदियों की मृत्यु दर्ज की गई। इनमें 373 मामलों में दंडाधिकारी या न्यायिक जांच के आदेश जारी किए गए थे। हालांकि सभी मामलों की जांच पूरी नहीं हो सकी है। 62 मामलों में रिपोर्ट का इंतजार अभी भी जारी है।

साल 2022 में सबसे ज्यादा मौतें दर्ज

आंकड़ों के अनुसार साल 2022 में जेल अभिरक्षा में सबसे ज्यादा मौतें हुईं। इस साल कुल 90 कैदियों की मौत दर्ज की गई। इसके बाद 2024 में 67 और 2021 में 71 मौतें हुईं। वर्ष 2023 में 57 कैदियों की मौत हुई थी। वहीं 2025 में यह आंकड़ा 55 रहा। साल 2026 में 25 जून तक 35 कैदियों की मौत दर्ज की जा चुकी है।

2026 में 35 मौतें, 32 जांच रिपोर्ट बाकी

गृह विभाग के जवाब के मुताबिक साल 2026 में अब तक दर्ज 35 मौतों के सभी मामलों में जांच के आदेश दिए गए हैं। हालांकि इनमें से केवल 3 मामलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। बाकी 32 मामलों की रिपोर्ट अभी लंबित है। इसी तरह साल 2025 में हुई 55 मौतों में से 28 मामलों की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। जबकि 27 मामलों की रिपोर्ट अभी तक प्राप्त नहीं हुई है।

CG जेलों में 375 मौतें 62 मामलों की जांच अब भी लंबित
CG जेलों में 375 मौतें 62 मामलों की जांच अब भी लंबित

पांच साल में 373 मामलों में दिए गए जांच आदेश

सरकार के आंकड़ों के अनुसार 2021 से 2026 तक कुल 373 मौतों के मामलों में जांच के आदेश जारी किए गए। साल 2021 में हुई सभी 71 मौतों की जांच पूरी हो चुकी है। साल 2022 के 89 मामलों में भी जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है।

साल 2023 में 56 मामलों में जांच हुई और सभी रिपोर्ट मिल चुकी हैं। साल 2024 में 67 मामलों में जांच के आदेश दिए गए थे। इनमें 64 मामलों की रिपोर्ट मिल चुकी है जबकि 3 मामले अभी लंबित हैं।

जेलों में कैदियों की सुरक्षा पर सवाल

जेल अभिरक्षा में होने वाली मौतों को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। कैदियों की स्वास्थ्य सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली को लेकर भी चर्चा होती रही है। ऐसे में बड़ी संख्या में लंबित जांच रिपोर्ट सरकार और जेल प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है।

जांच रिपोर्ट के जरिए मौत के कारणों और जिम्मेदार परिस्थितियों का पता लगाया जाता है। रिपोर्ट लंबित रहने से कई मामलों में स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाती है।

क्या कहते हैं आंकड़े

2021 से 25 जून 2026 तक जेलों में 375 मौतें दर्ज हुईं।
373 मामलों में जांच के आदेश दिए गए।
311 मामलों की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है।
62 मामलों की रिपोर्ट अभी लंबित है।
साल 2022 में सबसे ज्यादा 90 मौतें हुईं।

IMP FACTS

छत्तीसगढ़ की जेलों में 2021 से 25 जून 2026 तक 375 कैदियों की मौत हुई।
कुल 373 मामलों में न्यायिक/दंडाधिकारी जांच के आदेश दिए गए।
311 मामलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है।
62 मामलों की जांच रिपोर्ट अभी लंबित है।
साल 2022 में सबसे ज्यादा 90 मौतें दर्ज हुईं।
साल 2026 में 25 जून तक 35 कैदियों की मौत हुई।
साल 2025 में 55 मौतें दर्ज हुईं।
साल 2024 में 67 मौतों में से 3 मामलों की रिपोर्ट लंबित है।

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ की जेलों में पांच साल में कितनी मौतें हुईं?
    छत्तीसगढ़ की जेलों में 2021 से 25 जून 2026 तक 375 कैदियों की मौत हुई है।
  2. जेल मौत के कितने मामलों की जांच रिपोर्ट लंबित है?
    कुल 62 मामलों में जांच रिपोर्ट अभी तक प्राप्त नहीं हुई है।
  3. किस साल जेलों में सबसे ज्यादा मौतें दर्ज हुईं?
    साल 2022 में सबसे ज्यादा 90 कैदियों की मौत दर्ज की गई।

यह खबरें भी पढ़े...

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला के आरोपी चैतन्य बघेल को बुखार, हाईकोर्ट ने जेल प्रशासन को दी चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने की हिदायत

छत्तीसगढ़ में भर्ती के नियम बदले, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

छत्तीसगढ़ विधानसभा: नकटी एक्शन को सरकार ने बताया संवैधानिक, बाघों के शिकार पर गरमाया सदन

राहुल गांधी ने अकेले में की उमेश पटेल से बात, बड़े पद पर ताजपोशी की अटकलें

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • उमेश पटेल
  • विधानसभा
  • गृह विभाग
  • जेल प्रशासन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती