छत्तीसगढ़ के तीन कोल ब्लॉक्स की नीलामी पूरी: 1400 लाख टन से अधिक कोयला भंडार मौजूद
Harrison Masih | Aug 04, 2025, 19:27 IST
CG-korba-raigarh-coal-blocks-auction-2025 the sootr
छत्तीसगढ़ में कोयला मंत्रालय ने 3 कोल ब्लॉक्स की नीलामी पूरी की है, जिनमें कुल 1,400 लाख टन से अधिक कोयला भंडार मौजूद है। इससे राज्य की ऊर्जा क्षमता, राजस्व और स्थानीय रोजगार में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की उम्मीद है।
CG Coal Blocks Auction: कोयला मंत्रालय द्वारा कमर्शियल माइनिंग के 12वें दौर में छत्तीसगढ़ के तीन महत्वपूर्ण कोल ब्लॉक्स की सफलतापूर्वक नीलामी की गई है। यह नीलामी कोरबा और रायगढ़ जिलों के ब्लॉकों पर केंद्रित रही, जो राज्य के सबसे प्रमुख कोयला भंडार क्षेत्रों में से हैं। इस कदम को राज्य की ऊर्जा जरूरतों, औद्योगिक विकास और राजस्व वृद्धि की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला, सूर्यकांत तिवारी को अंबिकापुर जेल में शिफ्ट करने की तैयारी
नीलामी में कोरबा जिले के दो ब्लॉक रजगामार डिपसाइड देवनारा और रजगामार डिपसाइड साउथ आफ फुलकडीह, तथा रायगढ़ जिले के एक अन्य कोल ब्लॉक को शामिल किया गया। इन तीनों ब्लॉकों में कुल 1401.61 लाख टन कोयला भंडार अनुमानित है। इनमें देवनारा क्षेत्र में सबसे अधिक 784.64 लाख टन, और फुलकडीह में 616.97 लाख टन कोयले का भंडार है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ कोयला घोटाले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, संपत्ति पर ED का नहीं रहेगा कब्जा
ये खबर भी पढ़ें... कोयला घोटाला: दूसरे जेल में शिफ्ट नहीं होगा सूर्यकांत तिवारी, जेल प्रबंधन ने लगाया बदसलूकी करने और उत्पात मचाने का आरोप
छत्तीसगढ़ कोयला खदान नीलामी
छत्तीसगढ़ कोल ब्लॉक्स नीलामी
ये खबर भी पढ़ें... भोपाल EOW ने छत्तीसगढ़ में मारा छापा,करोड़ों के घोटाले में कोयला कारोबारी शेख जफर गिरफ्तार
राज्य सरकार के अनुसार, खदानों में खुदाई शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही खनन से जुड़ी सहायक गतिविधियों, सड़क, बिजली, जलापूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास में भी तेजी आएगी। इससे कोरबा और रायगढ़ जैसे औद्योगिक जिलों में आर्थिक गतिविधियों को नया प्रोत्साहन मिलेगा।
यह नीलामी केवल कोयला खनन तक सीमित नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास, ऊर्जा सुरक्षा और सामाजिक-आर्थिक उन्नति की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। राज्य सरकार और केंद्र दोनों की सक्रिय भूमिका से यह प्रक्रिया पारदर्शी और प्रभावशाली तरीके से पूरी की गई।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला, सूर्यकांत तिवारी को अंबिकापुर जेल में शिफ्ट करने की तैयारी
किन-किन खदानों की हुई नीलामी?
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ कोयला घोटाले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, संपत्ति पर ED का नहीं रहेगा कब्जा
किसे मिली खदानें?
-
रजगामार डिपसाइड देवनारा खदान को TMC मिनरल रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड ने हासिल किया।
-
फुलकडीह माइंस का अधिग्रहण मिवान स्टील्स लिमिटेड ने किया।
क्या होगा लाभ?
कोयला मंत्रालय ने बताया कि सात ब्लॉक्स की इस पूरी नीलामी प्रक्रिया से देश को लगभग 719.90 करोड़ रुपए वार्षिक राजस्व प्राप्त होगा। इनमें से कई ब्लॉक्स झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे कोयला-समृद्ध राज्यों में स्थित हैं, जिससे वहां की अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।
छत्तीसगढ़ कोयला खदान नीलामी
|
ये खबर भी पढ़ें... भोपाल EOW ने छत्तीसगढ़ में मारा छापा,करोड़ों के घोटाले में कोयला कारोबारी शेख जफर गिरफ्तार
स्थानीय विकास को मिलेगा बढ़ावा
यह नीलामी केवल कोयला खनन तक सीमित नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास, ऊर्जा सुरक्षा और सामाजिक-आर्थिक उन्नति की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। राज्य सरकार और केंद्र दोनों की सक्रिय भूमिका से यह प्रक्रिया पारदर्शी और प्रभावशाली तरीके से पूरी की गई।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔर एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari