छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल और दीपेन चावड़ा से 2 घंटे पूछताछ,EOW की रिमांड पर हैं दोनों
Harrison Masih | Sept 25, 2025, 15:38 IST
cg-liquor-scam-chaitanya-baghel-Deepen-Chavda-eow-remand the sootr
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल और कारोबारी दीपेन चावड़ा EOW रिमांड में। मोबाइल चैट्स और ‘Big-Boss’ वॉट्सऐप ग्रुप से खुला घोटाले का पूरा नेटवर्क।
CG liquor scam: रायपुर के स्पेशल कोर्ट में शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल और कारोबारी दीपेन चावड़ा को पेश किया गया। कोर्ट ने चैतन्य को 6 अक्टूबर तक और दीपेन को 29 सितंबर तक EOW की कस्टोडियल रिमांड पर भेजा है। जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका,6 अक्टूबर तक EOW की रिमांड पर चैतन्य बघेल
बुधवार देर रात दोनों आरोपियों से करीब 2 घंटे तक पूछताछ की गई। जांच में शराब घोटाले, Big-Boss वॉट्सऐप ग्रुप और सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की जानकारियों का क्रॉस चेक किया गया। EOW अफसरों ने मोबाइल चैट और सोशल मीडिया ग्रुप्स की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश की कि आरोपियों ने कितनी और किस प्रकार की वित्तीय व प्रशासनिक गतिविधियों में भाग लिया।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 28 आबकारी अधिकारियों की EOW कोर्ट में पेशी,सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत
ED ने अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा और सौम्या चौरसिया के मोबाइल की जांच में चौंकाने वाले चैट्स पाए। इनमें पैसों की डीलिंग और नकली होलोग्राम बनाने जैसी चर्चाएं शामिल थीं। आरोपपत्र में दावा किया गया कि चैतन्य बघेल ही पूरे सिंडिकेट का मास्टरमाइंड था। इसमें से करीब 200 करोड़ रुपए खुद की कमाई और 850 करोड़ रुपए तत्कालीन कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंचे।
इस पूरे शराब घोटाले के संचालन के लिए ‘Big-Boss’ नामक वॉट्सऐप ग्रुप बनाया गया था, जिसमें चैतन्य बघेल, अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा, सौम्या चौरसिया और पुष्पक जैसे प्रमुख लोग शामिल थे। इस ग्रुप के माध्यम से करोड़ों रुपए की हेराफेरी, मनी लॉन्ड्रिंग और लेन-देन की पूरी जानकारी साझा की जाती थी, साथ ही यह तय किया जाता था कि पैसे किसे भेजने हैं और किस प्रकार के कदम उठाने हैं।
ये खबर भी पढ़ें... CG कस्टम मिलिंग घोटाला: अनवर ढेबर का करीबी दीपेन चावड़ा गिरफ्तार, 20 करोड़ के अवैध धन का खुलासा
दुर्ग-भिलाई के शराब कारोबारी लक्ष्मी नारायण उर्फ पप्पू बंसल ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने और चैतन्य (Chaitanya baghel) ने मिलकर 1000 करोड़ रुपए से अधिक कैश मैनेज किया। यह रकम अनवर ढेबर से दीपेन चावड़ा और कांग्रेस नेताओं रामगोपाल अग्रवाल, केके श्रीवास्तव तक पहुंचाई गई।
ED की जांच के अनुसार, फरवरी 2019 में अनवर ढेबर ने होटल वेनिंगटन में मीटिंग कर डिस्टलरी मालिकों को कमीशन और रेट तय करने के लिए बुलाया। इस मीटिंग में AP त्रिपाठी और अन्य अफसर और कारोबारी भी शामिल थे। पूरे कारोबार को ए, बी और सी पार्ट में बांटकर पैसों का हिसाब-किताब किया गया।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ नान घोटाला: रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा ED रिमांड पर,16 अक्टूबर तक होगी पूछताछ
ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। जांच में यह सामने आया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए यह घोटाला अंजाम दिया गया। फिलहाल, EOW की रिमांड में चैतन्य और दीपेन से विस्तृत पूछताछ जारी है। डिजिटल डेटा, बैंक लेन-देन और दस्तावेजी सबूतों की जांच के बाद जांच में नई दिशा तय की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका,6 अक्टूबर तक EOW की रिमांड पर चैतन्य बघेल
दो घंटे की पूछताछ में मिली अहम जानकारी
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 28 आबकारी अधिकारियों की EOW कोर्ट में पेशी,सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत
मोबाइल चैट्स और दस्तावेजों से खुलासे
‘Big-Boss’ वॉट्सऐप ग्रुप
ये खबर भी पढ़ें... CG कस्टम मिलिंग घोटाला: अनवर ढेबर का करीबी दीपेन चावड़ा गिरफ्तार, 20 करोड़ के अवैध धन का खुलासा
बंसल का बड़ा खुलासा
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला क्या है?
|
सिंडिकेट की स्थापना
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ नान घोटाला: रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा ED रिमांड पर,16 अक्टूबर तक होगी पूछताछ
जांच जारी
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj