20 महीने में 5 लाख से ज्यादा महतारी वंदन से बाहर, पूरा हुआ मोदी की गारंटी का पीरिएड, अब तक बंटे 13 हज़ार करोड़ रुपए

Arun Tiwari | Oct 06, 2025, 15:41 IST
Share
cg-mahtari-vandan-scheme-beneficiaries-drop-funding-issues
cg-mahtari-vandan-scheme-beneficiaries-drop-funding-issues

छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी का पीरिएड पूरा हो चुका है। कम से कम महतारी वंदन योजना में तो ऐसा ही दिखाई देता है। पिछले 20 महीने में इस योजना से 5 लाख से ज्यादा महिलाएं बाहर हो चुकी हैं।

Raipur: छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी का पीरिएड पूरा हो चुका है। कम से कम महतारी वंदन योजना में तो ऐसा ही दिखाई देता है। पिछले 20 महीने में इस योजना से 5 लाख से ज्यादा महिलाएं बाहर हो चुकी हैं। यानी हर महीने औसतन 25 हजार से ज्यादा महिलाएं महतारी वंदन योजना में कम हुई हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 4 अक्टूबर को महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त जारी की।

इसमें 65 लाख महिलाओं के खातों में सीधी एक हजार रुपए की राशि पहुंची। जब पहली बार यह महतारी वंदन योजना की राशि खातों में पहुंचाई गई थी तब इस योजना में महिलाओं की संख्या 70 लाख थी। इस सरकारी आंकड़े से साफ है कि छत्तीसगढ़ की महतारी अब सरकार पर बहुत भारी पड़ रही है।

ये खबर भी पढ़ें... महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त आज जारी करेंगे अमित शाह, बस्तर दशहरा में होंगे शामिल

सरकार पर भारी महतारी :

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली महिलाएं अब सरकार को भारी पड़ने लगी हैं। महतारी वंदन के लिए सरकार के पास मुफ्त का चंदन नहीं है। तीन चुनावों यानी विधानसभा, लोकसभा और नगरीय निकाय चुनाव में ट्रंफ कार्ड बनी महतारी वंदन योजना को सरकार बंद भी नहीं कर सकती। यह ऐसी फ्रीबीज है जो सरकार के गले में अटक गई है। बंद करने पर विरोध और जारी रखने पर खराब माली हालत के बीच में यह योजना झूल रही है।

इस योजना के तहत करीब करीब 600 करोड़ रुपए से ज्यादा का फंड हर महीने महिलाओं के खाते में पहुंचता है। हर महिला को सरकार एक हजार रुपए महीने दे रही है। यह योजना मध्यप्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी योजना की तर्ज पर चालू की गई। लाड़ली लक्ष्मी ने मध्यप्रदेश में तो महतारी वंदन ने छत्तीसगढ़ में बीजेपी को बंपर वोटर दिलवाए। नतीजा ये हुआ कि अब इस योजना को बंद करने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता।

यही कारण है कि सरकारी खजाने पर भारी पड़ रही इस योजना से हर महीने महिलाओं के नामों में कटौती जरुर होने लगी है। जब से योजना लांच हुई और तब से लेकर आज तक इस योजना से 5 लाख से ज्यादा महिलाओं के नाम बाहर हो चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें... महतारी वंदन योजना: छत्तीसगढ़ की इन महिलाओं के लिए आया बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा पैसा

इस तरह से कम हो रही महिलाएं :

द सूत्र ने इस योजना की पड़ताल की। अक्टूबर 2025 तक मिली राशि का पूरा लेखा जोखा निकाला। यह योजना मार्च 2024 से शुरु हुई। महतारी वंदन योजना के लिए 70 लाख 27 हजार 154 महिलाओं के आवेदन पत्र आए। इनमें से नियम शर्तों के आधार पर 70 लाख 09 हजार 366 महिलाओं को पात्र माना गया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने जब 4 अक्टूबर 2025 को महतारी वंदन योजना की राशि महिलाओं के खाते में भेजी।

64 लाख 94 हजार 768 हितग्राही महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त के रूप में 606 करोड़ 94 लाख रुपये की राशि पहुंची। यानी मार्च 2024 से अक्टूबर 2025 के बीच के बीस महीनों में 5 लाख 14 हजार 600 महिलाएं कम हो गईं। इस सरकारी आंकड़े के हिसाब से देखा जाए तो हर महीने औसतन 25 हजार 700 महिलाएं कम हुई हैं।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना से कट गए इतनी महिलाओं के नाम, जानें क्या है पूरा मामला

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े कहती हैं कि इस योजना ने महिलाओं को आत्म निर्भर बनाया, कुछ तकनीकी खामी से कई बार नाम छूट जाते हैं। इनमें कुछ महिलाओं की मौत हो चुकी है। कुछ के बैंक खाते से आधार लिंक न होने या बैंक खाता बंद होने के कारण यह राशि नहीं पहुंची है। अपात्र के नाम भी हटाये जा रहे हैं। अब तक इस योजना के तहत सरकार महिलाओं को 12983 करोड़ 13 लाख रुपये बांट चुकी है।

महतारी वंदन का फैक्ट फिगर :

  • मार्च 2024 में महिलाओं की संख्या _70 लाख 09 हजार 366
  • अक्टूबर 2025 में महिलाओं की संख्या _ 64 लाख 94 हजार 768
  • इतनी महिलाओं के नाम कटे _ 5 लाख 14 हजार 600
  • इनमें पेंशनधारी महिलाओं की संख्या _ 5 हजार 553
ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh में 3 हजार से ज्यादा महिलाएं महतारी वंदन योजना से क्यों हुईं बाहर ?

दूसरे विभागों से बंट रहा फंड :

महतारी वंदन योजना के लिए सरकार दूसरे विभागों के फंड में कटौती कर रही है। पिछले एक साल का आंकड़ा देखें तो सरकार ने महिला एवं बाल कल्याण, अनुसचित जनजाति उपयोजना और अनुसूचित जाति उपयोजना के फंड से 7 हजार करोड़ की राशि काटकर महतारी वंदन में बांट दी है। इस एक साल में महतारी वंदन योजना में करीब 7840 करोड़ रुपए बांटे गए हैं जिनमें से इन तीनों विभागों के बजट से 7 हजार 200 करोड़ रुपए निकाले गए हैं।

महिला एवं बाल कल्याण मद से 3591 करोड़ रुपए, आदिवासियों की योजनाओं के लिए आए 2729 करोड़ रुपए और अनुसूचित जनजाति के हिस्से के 862 करोड़ रुपए महतारी वंदन योजना में बांटे गए हैं। यही है फ्रीबीज की योजनाओं का असर जो सीधे तौर पर आम आदमी पर पड़ता है। जनता के टैक्स के पैसे पार्टियां अपनी सरकार बनाने के लिए इस्तेमाल कर रही है। इस फ्रीबीज के चक्कर में जनता पर बिजली से लेकर प्रॉपर्टी तक टैक्स का बोझ बढ़ाया जा रहा है।

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • महतारी वंदन योजना
  • Raipur
  • छत्तीसगढ़ सरकार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा