मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी बोला- पूरे परिवार को...

Harrison Masih | Sept 06, 2025, 12:48 IST
Share
Harry - 2025-09-06T125644.005
Harry - 2025-09-06T125644.005

छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उनके पति को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी युवक ने उन्हें 40-50 करोड़ रूपए के फर्जी घोटाले में फंसाने की धमकी भी दी।

Laxmi Rajwade death threats: छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उनके पति को जान से मारने की धमकी दी गई है। आरोपी ने मंत्री और उनके परिवार को करोड़ों रूपए के घोटाले में फंसाने की भी धमकी दी। यह मामला सामने आने के बाद से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला बताया और कार्रवाई की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ की मंत्री को लगी छपास की बीमारी, खेत में कुर्सी पर बैठकर धान रोप रहीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

सूरजपुर जिले का मामला

पूरा मामला सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र का है। बीजेपी नेता रवि यादव ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि कसकेला गांव निवासी रविन्द्र यादव लगातार मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, उनके पति और बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा था।

शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने मंत्री और उनके परिवार को झूठे 40-50 करोड़ रूपए के घोटाले में फंसाने की धमकी भी दी थी।

ये खबर भी पढ़ें... पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, सियासी हलचल तेज

जान से मारने की धमकी

बीजेपी नेता के मुताबिक, जब आरोपी को रोका गया तो उसने मंत्री और उनके पति को जान से मारने की धमकी दी और मौके से बाइक पर फरार हो गया। इसके बाद मंत्री और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर पार्टी कार्यकर्ता सतर्क हो गए और तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शिकायत मिलते ही भटगांव पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस तेजी के बाद मंत्री और उनके परिवार को राहत मिली है। हालांकि इस घटना से क्षेत्र में तनाव और राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।

ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh में महतारी वंदन योजना का पैसा अब 7 मार्च को नहीं मिलेगा, जानें क्या बोलीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

लक्ष्मी राजवाड़े को धमकी मामले के 5 मुख्य पॉइंट्स:

  1. मंत्री को जान से मारने की धमकी: छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उनके पति को हत्या की धमकी मिली।
  2. फर्जी घोटाले में फंसाने की धमकी: आरोपी ने मंत्री परिवार को 40-50 करोड़ रुपये के फर्जी घोटाले में फंसाने की बात कही।
  3. सूरजपुर का मामला: घटना सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र की है, शिकायत बीजेपी नेता रवि यादव ने दर्ज कराई।
  4. आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने तेजी से कार्रवाई कर आरोपी रविन्द्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
  5. राजनीतिक हलचल: घटना के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है, इसे लोकतंत्र पर हमला बताया गया।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूलों का समय बदलेगा, सुबह 7:30 बजे से शुरू होंगी कक्षाएं

बीजेपी कार्यकर्ताओं का गुस्सा

बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि किसी मंत्री को धमकी देना लोकतंत्र के मूल्यों पर हमला है। उन्होंने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि लक्ष्मी राजवाड़े सूरजपुर जिले के भटगांव से विधायक हैं और वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • सूरजपुर
  • लक्ष्मी राजवाड़े
  • महिला एवं बाल विकास मंत्री
  • लक्ष्मी राजवाड़े को धमकी
  • Laxmi Rajwade death threats
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती