नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर नक्सल एनकाउंटर जारी,5-6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर
Harrison Masih | Sept 05, 2025, 16:00 IST
cg-narayanpur-encounter-5-6-naxalites-killed the sootr
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर अबूझमाड़ जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में 5 से 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।
Narayanpur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में शुक्रवार सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस एनकाउंटर में अब तक 5 से 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। वहीं, मौके से एक महिला नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है। फिलहाल इलाके में रुक-रुककर गोलीबारी जारी है, और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
ये खबर भी पढ़ें... CG Naxal encounter: छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई,दो शीर्ष नक्सल कमांडर ढेर
जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) की संयुक्त टीम अबूझमाड़ के घने जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही थी। इस दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में कई नक्सली मारे गए। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
ये खबर भी पढ़ें... Naxal Surrender: सुकमा में 33 लाख के इनामी 20 नक्सलियों का सरेंडर, 9 महिलाएं भी शामिल
बस्तर संभाग के इलाकों में सुरक्षाबलों का दबदबा लगातार बढ़ रहा है। अबूझमाड़ जैसे नक्सल प्रभावित और दुर्गम इलाकों में भी पुलिस-DRG और केंद्रीय बल लगातार बड़े एंटी नक्सल ऑपरेशन चला रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में बड़ी संख्या में नक्सलियों का सफाया किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... Naxal surrender : नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, 29 नक्सली मुख्य धारा में लौटे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2024 में छत्तीसगढ़ के दौरे के दौरान स्पष्ट चेतावनी दी थी कि 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा। उन्होंने नक्सलियों से आत्मसमर्पण की अपील की थी और हिंसा जारी रखने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही थी। शाह के इस बयान के बाद से बस्तर में सुरक्षाबलों की गतिविधियां और भी तेज हो गई हैं।
ये खबर भी पढ़ें... Naxal surrender: खत्म होने की कगार पर माओवाद, बीजापुर के 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर
मुठभेड़ के बाद नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर सुरक्षा बलों का व्यापक सर्च अभियान जारी है। जवान अबूझमाड़ के अंदरूनी हिस्सों में नक्सलियों की गतिविधियों पर निगरानी रख रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस अभियान से नक्सलियों के नेटवर्क को बड़ा झटका लग सकता है।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... CG Naxal encounter: छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई,दो शीर्ष नक्सल कमांडर ढेर
संयुक्त टीम का सर्च ऑपरेशन
ये खबर भी पढ़ें... Naxal Surrender: सुकमा में 33 लाख के इनामी 20 नक्सलियों का सरेंडर, 9 महिलाएं भी शामिल
हालिया नक्सल मुठभेड़ों का सिलसिला जारी
यह मुठभेड़ ऐसे समय हुई है जब हाल ही में छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर भी सुरक्षाबलों ने 4 नक्सलियों को ढेर किया था। यह मुठभेड़ गढ़चिरौली जिले के कोपरशी गांव के पास हुई थी, जहां पुलिस को खुफिया इनपुट के बाद सी-60 कमांडो टीम ने ऑपरेशन चलाया था। उस समय भी मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए थे।
बढ़ रही नक्सल-विरोधी कार्रवाई की रफ्तार
ये खबर भी पढ़ें... Naxal surrender : नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, 29 नक्सली मुख्य धारा में लौटे
गृह मंत्री अमित शाह की चेतावनी और डेडलाइन
नारायणपुर नक्सल एनकाउंटर की मुख्य बातें:
|
जंगलों में बड़े पैमाने पर सर्च अभियान
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari