राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष का बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ में वीरेंद्र तोमर चला रहा था फर्जी संगठन

Harrison Masih | Aug 25, 2025, 16:54 IST
Share
cg national karni-sena-virendra-tomar-controversy
cg national karni-sena-virendra-tomar-controversy

रायपुर में पहुंचे राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह राजपूत ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने फरार वीरेंद्र तोमर और उनकी तथाकथित करणी सेना से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया।

मारपीट, सूदखोरी, हत्या की कोशिश और जबरन वसूली जैसे संगीन मामलों में फरार चल रहे वीरेंद्र तोमर से राष्ट्रीय करणी सेना ने अपना कोई संबंध न होने की बात स्पष्ट कर दी है। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह राजपूत ने साफ शब्दों में कहा कि तोमर बंधुओं की तथाकथित 'करणी सेना' और उनकी 'राष्ट्रीय करणी सेना' पूरी तरह से अलग संगठन हैं।

ये खबर भी पढ़ें... करणी सेना के अध्यक्ष वीरेंद्र तोमर के घर छापेमारी…शहर से भागा आरोपी भाई

मीडिया से बातचीत में बड़ा बयान

शनिवार को राजधानी रायपुर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह राजपूत ने मीडिया से बातचीत के दौरान बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि श्री राजपूत करणी सेना का काम किसी का विरोध या समर्थन करना नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्रहित के लिए कार्य करना है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि "वीरेंद्र तोमर यहां एक फर्जी संगठन चला रहा था, जिसे लोग करणी सेना से जोड़ रहे हैं, जबकि उसका हमारी करणी सेना से कोई लेना-देना नहीं है।"

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में सूदखोर तोमर ब्रदर्स की आलीशान संपत्ति कुर्क, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

'गलत काम करने वालों पर होगी कार्रवाई'

महिपाल सिंह राजपूत ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई गलत कार्य करेगा तो श्री राजपूत करणी सेना उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को असली और नकली संगठनों में फर्क समझना चाहिए, ताकि गलत छवि न बने।

प्रदेश में बड़े आयोजन की तैयारी

इसी दौरान उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में जल्द ही श्री राजपूत करणी सेना का भव्य कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। इस आयोजन को लेकर तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं और संगठन का मकसद समाज को जोड़ना और युवाओं को सही दिशा देना है।

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में तोमर ब्रदर्स की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क,हाईकोर्ट ने मांगी क्रिमिनल हिस्ट्री

क्या है करणी सेना-तोमर बंधु विवाद?

1. तोमर बंधुओं से दूरी राष्ट्रीय करणी सेना ने साफ कहा कि उनका फरार वीरेंद्र तोमर और उसके संगठन से कोई लेना-देना नहीं है।

2. अलग संगठन का दावा अध्यक्ष महिपाल सिंह राजपूत ने बताया कि उनकी श्री राजपूत करणी सेना और तोमर द्वारा चलाई जा रही तथाकथित करणी सेना अलग-अलग हैं।

3. रायपुर में खुलासा राजधानी रायपुर पहुंचे महिपाल सिंह ने मीडिया से बातचीत में यह बड़ा बयान दिया और जनता को गुमराह न करने की अपील की।

4. फर्जी संगठन पर आरोप महिपाल सिंह ने कहा कि वीरेंद्र तोमर फर्जी संगठन चला रहा था, जिसका असली करणी सेना से कोई संबंध नहीं है।

5. बड़े आयोजन की तैयारी श्री राजपूत करणी सेना ने छत्तीसगढ़ में जल्द ही भव्य कार्यक्रम करने की घोषणा की है।

ये खबर भी पढ़ें... सूदखोर तोमर ब्रदर्स को अंतरिम राहत,हाईकोर्ट ने मकान तोड़ने की कार्रवाई पर लगाई रोक

पृष्ठभूमि

गौरतलब है कि तोमर बंधुओं पर पहले से ही कई संगीन मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, सूदखोरी, हत्या की कोशिश और जबरन वसूली शामिल है। इस बीच तोमर के फर्जी संगठन को लेकर उठी चर्चाओं पर अब करणी सेना ने आधिकारिक तौर पर स्थिति साफ कर दी है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • सूदखोर तोमर ब्रदर्स
  • तोमर बंधु
  • करणी सेना-तोमर बंधु विवाद
  • महिपाल सिंह राजपूत
  • राष्ट्रीय करणी सेना
  • वीरेंद्र तोमर
  • श्री राजपूत करणी सेना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती