रायपुर में सूदखोर तोमर ब्रदर्स की आलीशान संपत्ति कुर्क, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Harrison Masih | Aug 23, 2025, 17:27 IST
tomar-brothers-property-seized-raipur-2025 the sootr
रायपुर में सूदखोरी के काले कारोबार करने वाले कुख्यात तोमर ब्रदर्स पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। SDM की मौजूदगी में उनका आलीशान बंगला कुर्क कर लिया गया।
Tomar Brothers property seized: रायपुर में सूदखोरी और अवैध वसूली के काले कारोबार से कुख्यात तोमर ब्रदर्स (रोहित तोमर और वीरेंद्र तोमर) पर कानून का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। शनिवार को प्रशासन ने भाठागांव स्थित उनके आलीशान बंगले को कुर्क कर लिया। यह कार्रवाई SDM एनके चौबे की मौजूदगी में की गई।
ये खबर भी पढ़ें... सूदखोर तोमर ब्रदर्स की अग्रिम जमानत याचिका,7 एफआईआर पर हाईकोर्ट ने एसपी से मांगा जवाब
CJM कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है। अब बिना कोर्ट की अनुमति के इस घर में कोई बदलाव या खरीद-बिक्री नहीं हो सकेगी। इससे पहले नगर निगम ने रोहित तोमर के अवैध ऑफिस पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया था।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में तोमर बंधुओं की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क,हाईकोर्ट ने मांगी क्रिमिनल हिस्ट्री
हिस्ट्रीशीटर तोमर ब्रदर्स के खिलाफ अब तक 6 से ज्यादा FIR दर्ज हो चुकी हैं। उन पर अवैध वसूली, धमकी और छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के तहत केस चल रहे हैं। पहले तोमर ब्रदर्स और उनके गुर्गों के खौफ से पीड़ित लोग थाने नहीं पहुंचते थे, लेकिन अब लगातार शिकायतें दर्ज हो रही हैं।
सूदखोर तोमर ब्रदर्स का अपराध जगत से पुराना नाता रहा है। साल 2024 में हाइपर क्लब गोलीकांड में रोहित तोमर समेत कई आरोपी गिरफ्तार हुए थे। उस समय पुलिस ने आरोपियों का आधा सिर मुंडवाकर जुलूस भी निकाला था।
ये खबर भी पढ़ें... हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधु की अग्रिम जमानत खारिज, संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया शुरू
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2025: दस्तावेज सत्यापन की तारीख में हुआ बदलाव
रोहित तोमर पर अलग-अलग थानों में 9 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह सूदखोरी, ब्लैकमेल और मारपीट जैसे मामलों में जेल भी जा चुका है। शहर में उसे “गोल्डन मैन” के नाम से जाना जाता है। रसूख बनाए रखने के लिए वह अक्सर अपने गिरोह के साथ सामाजिक आयोजनों में नजर आता था।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... सूदखोर तोमर ब्रदर्स की अग्रिम जमानत याचिका,7 एफआईआर पर हाईकोर्ट ने एसपी से मांगा जवाब
कोर्ट के आदेश पर कुर्की
2 महीने से फरार आरोपी
करीब दो महीने पहले प्रॉपर्टी डीलर दशमीत चावला ने रोहित तोमर पर मारपीट का आरोप लगाया था। इसके बाद FIR दर्ज हुई और तब से रोहित व उसका भाई वीरेंद्र दोनों फरार हैं। पुलिस ने कई राज्यों में तलाश की, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई।
पीड़ितों का बढ़ा हौसला
पुराने अपराध और विवाद
ये खबर भी पढ़ें... हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधु की अग्रिम जमानत खारिज, संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया शुरू
तोमर ब्रदर्स कौन हैं?
|
आदतन गुंडा है रोहित तोमर
FAQ
तोमर ब्रदर्स की संपत्ति कुर्क क्यों हुई?
तोमर ब्रदर्स की संपत्ति रायपुर SDM और कोर्ट के आदेश पर इसलिए कुर्क की गई क्योंकि वे सूदखोरी, अवैध वसूली और मारपीट जैसे मामलों में आरोपी हैं और लंबे समय से फरार चल रहे हैं।- तोमर बंधु इस समय कहां हैं?
तोमर ब्रदर्स दो महीने से फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में कई राज्यों में छापेमारी कर रही है। - रोहित तोमर ‘गोल्डन मैन’ क्यों कहलाता है?
हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को ‘गोल्डन मैन’ उसके सोने के गहनों और रसूखदार छवि की वजह से कहा जाता है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari