CG Naxal encounter : मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद, 2 घायल, नारायणपुर के कुतुल इलाके में मुठभेड़ जारी

Amresh Kushwaha | Published:
Share
CG Naxal encounter
CG Naxal encounter

छत्तीसगढ़ में अबूझमाड़, नारायणपुर के कुतुल इलाके में मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद, 2 घायल, नक्सलियों की मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। फिलहाल जवानों द्वारा कुतुल इलाके में मुठभेड़ जारी है।

CG Naxal encounter : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों की शनिवार 15 जून को मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ फिलहाल जारी है। जानकारी के अनुसार अब तक इस मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए हैं। मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है वहीं दो घायल हो गए है।

अधिकारियों का कहना है कि नक्सलियों की मौत के आंकड़े में इजाफा हो सकता है। ये मुठभेड़ छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र राज्य की सीमा पर नारायणपुर के अबूझमाड़ के कुतुल इलाके में हो रही है।

ये खबर भी पढ़िए...CG Naxal encounter : नक्सलियों के खिलाफ जवानों का ऑपरेशन, 8 लाख के इनामी नक्सली समेत 7 ढेर

नक्सलियों की पुलिस को मिली सूचना


पुलिस को सूचना मिली थी कि कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। मुखबिर की इसी सूचना के बाद बस्तर संभाग के जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव और कांकेर से DRG और STF के करीब 1400 जवानों को ऑपरेशन के लिए निकाला गया था। पिछले 3 दिनों से जवान नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...Naxal Encounter : अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को घेरा, महाराष्ट्र की सीमा पर मुठभेड़

जवानों ने नक्सलियों के ठिकाने को घेर रखा है। एक दिन पहले भी जवानों की इस संयुक्त टीम के साथ दिनभर रुक-रुककर गोलीबारी हुई थी। आज 15 जून की सुबह से फिर से मुठभेड़ हो रही है। अब तक मिली सूचना के मुताबिक फोर्स ने 8 माओवादियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों की संख्या भी बढ़ सकती है। अफसरों का कहना है कि जब जवान लौटेंगे तब और जानकारी मिल पाएगी।

ये खबर भी पढ़िए...CG Weather Update : आज मानसून की बारिश से भीगेगा रायपुर, सरगुजा में हीटवेव अलर्ट

7 दिन पहले भी 7 नक्सली मारे गए


दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बस्तर जिले की सीमा पर मुठभेड़ हुई थी। जिसमें जवानों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए नक्सलियों के शव समेत हथियार भी बरामद किए थे। मारे गए नक्सलियों में एक DVCM कैडर का कंपनी कमांडर था। जिस पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित है। वहीं 3 जवान भी घायल हुए थे। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक ( CG Naxal encounter ) पर क्लिक करें।

ये खबर भी पढ़िए...Chhattisgarh : जैतखांभ तोड़फोड़ मामले में न्यायिक जांच आयोग का गठन , हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस करेंगे जांच

thesootr links




सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें





Tags:
  • CG Naxal encounter
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर