जवानों के सोशल मीडिया पोस्ट से नक्सलियों को मिल रहा सुराग,आईजी बस्तर ने दिए सख्त निर्देश
Harrison Masih | Jul 23, 2025, 13:27 IST
CG-naxal-operations-leak-through-jawans-social-media-activities-IG-bastar the sootr
डीआरजी जवानों की सोशल मीडिया गतिविधियों से ऑपरेशन की गोपनीयता भंग हो रही है। IG बस्तर ने निर्देश दिए कि नियम तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा बलों की सोशल मीडिया पर बढ़ती गतिविधियां अब सुरक्षा में गंभीर सेंध का कारण बन रही हैं। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने स्पष्ट रूप से स्वीकार किया है कि जवानों द्वारा बनाए जा रहे सोशल मीडिया रील्स, ग्रुप फोटोज और ऑपरेशन के दौरान वीडियो शूटिंग से नक्सली पुलिस की रणनीतियों को पहले ही भांपने लगे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में नक्सली इस्तेमाल कर रहे हाई-टेक हथियार, ड्रोन से निगरानी, सुकमा में बरामदगी ने बढ़ाई चिंता
बताया जा रहा है कि डीआरजी (District Reserve Guard) जैसे विशेष बलों के जवान ऑपरेशन से जुड़ी गतिविधियों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। इन पोस्ट्स के जरिए नक्सली न सिर्फ पुलिस की रणनीतियों को समझ रहे हैं, बल्कि मुठभेड़ की संभावित जगहों और समय की भी सटीक जानकारी हासिल कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जनताना सरकार का उपाध्यक्ष गिरफ्तार
आईजी सुंदरराज पी ने साफ कहा कि सोशल मीडिया पर जवानों की सक्रियता अब खतरा बन चुकी है। उन्होंने निर्देश दिया है कि ऐसे सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान की जाए जो ऑपरेशन के दौरान वीडियो बनाकर या तस्वीरें साझा कर रहे हैं। इन अकाउंट्स को तत्काल बंद करने की प्रक्रिया शुरू की जाए।
ये खबर भी पढ़ें... Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में ऑपरेशन मॉनसून शुरू,सुरक्षाबलों ने छः नक्सलियों को किया ढेर
ये खबर भी पढ़ें... Narayanpur Naxal Surrender: 37 लाख के इनामी 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर,8 महिलाएं भी शामिल
आईजी ने यह भी खुलासा किया कि कई बार जवानों द्वारा मुठभेड़ के समय ही वीडियो रिकॉर्डिंग की जाती है, जो ऑपरेशन के प्रोटोकॉल का सीधा उल्लंघन है और पूरी टीम की जान जोखिम में डाल सकता है। अब पुलिस मुख्यालय ने निर्देश जारी किया है कि ऐसे मामलों में दोषी जवानों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
यदि यह दिशा-निर्देश प्रभावी रूप से लागू किए जाते हैं, तो आने वाले समय में नक्सल ऑपरेशनों की गोपनीयता बनी रह सकेगी और जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में नक्सली इस्तेमाल कर रहे हाई-टेक हथियार, ड्रोन से निगरानी, सुकमा में बरामदगी ने बढ़ाई चिंता
सोशल मीडिया से लीक हो रही रणनीति
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जनताना सरकार का उपाध्यक्ष गिरफ्तार
नक्सलियों की तकनीकी पकड़ बरकरार
बसवराजू जैसे बड़े नक्सली नेता के मारे जाने के बाद यह उम्मीद की जा रही थी कि नक्सल संगठन की तकनीकी और खुफिया गतिविधियां कमजोर होंगी। लेकिन इसके उलट, नक्सली अब भी लगातार प्रेस नोट जारी कर अपनी सक्रियता और सूचनात्मक पकड़ को साबित कर रहे हैं। वे ग्रामीणों को भी निशाना बना रहे हैं जो पुलिस को सूचनाएं देते हैं।
आईजी ने दिए सोशल मीडिया अकाउंट्स बैन के निर्देश
ये खबर भी पढ़ें... Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में ऑपरेशन मॉनसून शुरू,सुरक्षाबलों ने छः नक्सलियों को किया ढेर
|
ये खबर भी पढ़ें... Narayanpur Naxal Surrender: 37 लाख के इनामी 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर,8 महिलाएं भी शामिल
मुठभेड़ के दौरान वीडियो शूटिंग पर रोक
यदि यह दिशा-निर्देश प्रभावी रूप से लागू किए जाते हैं, तो आने वाले समय में नक्सल ऑपरेशनों की गोपनीयता बनी रह सकेगी और जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔर एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari