छत्तीसगढ़ में 2026 का स्वागत; रायपुर में भिड़े कारोबारी, बिलासपुर, दुर्ग में जश्न
Harrison Masih | Jan 01, 2026, 20:35 IST
cg-new-year-2026
छत्तीसगढ़ में 2025 की विदाई और 2026 के स्वागत पर पूरे प्रदेश में भव्य जश्न मनाया गया। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर और बस्तर में देर रात तक पार्टी चली। हालांकि जश्न के बीच रायपुर में मारपीट और सड़क हादसे की घटनाएं भी सामने आईं।
Raipur. छत्तीसगढ़ में साल 2025 की विदाई और 2026 के स्वागत को लेकर पूरे प्रदेश में भव्य जश्न देखने को मिला। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई, अंबिकापुर और जगदलपुर समेत लगभग सभी बड़े शहरों में देर रात तक न्यू ईयर सेलिब्रेशन चलता रहा।
रात ठीक 12 बजे जैसे ही घड़ी ने नया साल दिखाया, हर तरफ ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की गूंज सुनाई दी। नए साल के पहले दिन यानी आज भी उत्सव का माहौल बना रहने की उम्मीद है।
न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान रायपुर के कोर्टयार्ड बाय मैरियट होटल में बड़ा विवाद सामने आया। शराब के नशे में धुत कारोबारियों के बीच जमकर मारपीट हुई। लात-घूंसे चलने के दौरान महिलाएं बीच-बचाव करती नजर आईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
New Year 2026: छत्तीसगढ़ में 2026 में मिलेंगी 107 छुट्टियां, देखें सालभर की लिस्ट
छत्तीसगढ़ में नए साल का आगाज; रतनपुर से डोंगरगढ़ तक उमड़ा जनसैलाब
रायपुर के VIP रोड स्थित क्लबों और पबों में नए साल की रात सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली। यहां देर रात तक DJ नाइट, लाइव म्यूजिक और डांस पार्टी चलती रही। इसके अलावा शहर के कई होटल, क्लब और फार्म हाउस में न्यू ईयर पार्टियों का आयोजन हुआ।
बिलासपुर शहर में न्यू ईयर की रात होटल और रेस्तरां में जबरदस्त उत्सव देखने को मिला। लाइव म्यूजिक, DJ नाइट, स्पेशल न्यू ईयर मेन्यू, केक कटिंग और काउंटडाउन के साथ युवाओं और परिवारों ने नए साल का स्वागत किया। कई जगहों पर लाइट शो और आतिशबाजी ने माहौल को और रंगीन बना दिया।
ये खबरें भी पढ़ें...
2026 में बॉक्स ऑफिस पर होगा फिल्मों का दंगल, यहां देखें पूरी लिस्ट
2026 में 12 आईएएस हो जाएंगे रिटायर, मुख्य सचिव श्रीनिवास का नाम भी शामिल
दुर्ग और भिलाई में भी होटल, क्लब, कैफे और रेस्तरां में युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। DJ नाइट और लाइव म्यूजिक के साथ देर रात तक काउंटडाउन सेलिब्रेशन चलता रहा। प्रमुख इलाकों में संगीत, रोशनी और जश्न का माहौल नजर आया।
अंबिकापुर और बस्तर संभाग में भी नए साल का जश्न पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।परिवार, युवा और बच्चे पब्लिक स्क्वायर, होटल और रेस्तरां में जुटे। DJ, लाइटिंग, केक कटिंग और आतिशबाजी के साथ लोगों ने 2026 का स्वागत किया।
न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बीच रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक के परिजन थाने पहुंचे और पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया। वहीं मरीन ड्राइव के पास दो तेज रफ्तार कारों की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
रात ठीक 12 बजे जैसे ही घड़ी ने नया साल दिखाया, हर तरफ ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की गूंज सुनाई दी। नए साल के पहले दिन यानी आज भी उत्सव का माहौल बना रहने की उम्मीद है।
रायपुर में जश्न के बीच बवाल, होटल में मारपीट
ये खबरें भी पढ़ें...
New Year 2026: छत्तीसगढ़ में 2026 में मिलेंगी 107 छुट्टियां, देखें सालभर की लिस्ट
छत्तीसगढ़ में नए साल का आगाज; रतनपुर से डोंगरगढ़ तक उमड़ा जनसैलाब
VIP रोड पर सबसे ज्यादा रौनक
गाइडलाइन की उड़ाई गई धज्जियां
- प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन का कई जगह पालन नहीं हुआ।
- रात 10:30 बजे के बाद भी डीजे बजते रहे
- होटल, रेस्टोरेंट और फार्म हाउस में शोर-शराबा जारी रहा
- हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के तहत 26 स्थानों पर करीब 500 पुलिस जवान तैनात किए गए थे।
बिलासपुर में होटल-रेस्तरां में जोरदार जश्न
ये खबरें भी पढ़ें...
2026 में बॉक्स ऑफिस पर होगा फिल्मों का दंगल, यहां देखें पूरी लिस्ट
2026 में 12 आईएएस हो जाएंगे रिटायर, मुख्य सचिव श्रीनिवास का नाम भी शामिल
दुर्ग-भिलाई में भी देर रात तक पार्टी
अंबिकापुर और बस्तर में भी उत्साह
जश्न के बीच सड़क हादसे
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA