छत्तीसगढ़ में नए साल का आगाज; रतनपुर से डोंगरगढ़ तक उमड़ा जनसैलाब
Harrison Masih | Jan 01, 2026, 18:55 IST
new year 2026
नए साल 2026 के पहले दिन छत्तीसगढ़ के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। मां दंतेश्वरी, महामाया, बम्लेश्वरी और राम मंदिर समेत कई धार्मिक स्थलों पर लाखों लोग दर्शन के लिए पहुंचे। सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
छत्तीसगढ़ में नए साल 2026 के पहले दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। नए साल की मंगलकामना और सुख-समृद्धि की प्रार्थना के लिए बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही देवी-देवताओं के दरबार में पहुंच रहे हैं। राजधानी रायपुर से लेकर बस्तर और सरगुजा अंचल तक मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।
बिलासपुर जिले के रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर में सुबह तड़के से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। वहीं रायपुर के राम मंदिर, गणेश मंदिर और महामाया मंदिर में भी सुबह से दर्शन के लिए लाइनें लगी हैं। डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में नए साल पर 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।
ये खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में 2026 में मिलेंगी 107 छुट्टियां, देखें सालभर की लिस्ट
पत्रकार की हत्या से इतिहास रचने तक... छत्तीसगढ़ में 2025 की बड़ी घटनाएं
बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर, दंतेवाड़ा में हर दिन 5 से 6 हजार श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। यहां बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से भक्त पहुंच रहे हैं। इस वर्ष 1 जनवरी से VIP दर्शन की सुविधा भी शुरू की गई है, जिसके लिए 2100 रुपए की पर्ची निर्धारित की गई है।
पौराणिक मान्यता के अनुसार यहां माता सती का दांत गिरा था, इसी कारण देवी का नाम दंतेश्वरी और स्थान का नाम दंतेवाड़ा पड़ा।
राजधानी रायपुर के राम मंदिर में नए साल पर 4 से 5 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर के पट सुबह 5:30 बजे से रात 12 बजे तक खुले रखे गए हैं। मंदिर को फूलों और लाइटों से सजाया गया है।
रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर में 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। मंदिर सुबह 3 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है। आसपास घोंघा जलाशय, चांपी जलाशय जैसे पर्यटन स्थल भी श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं। सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट पर है।
ये खबरें भी पढ़ें...
New year 2026: नया साल लाएगा पदोन्नति का तोहफा, 59 IAS और 42 IPS अधिकारियों की बढ़ जाएगी पावर
छत्तीसगढ़ में न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर हाई अलर्ट, ड्रोन से होगी निगरानी
सरगुजा अंचल के अंबिकापुर स्थित मां महामाया मंदिर, जो शक्ति पीठों में शामिल है, वहां भी हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हैं। यहां VIP दर्शन की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। मंदिर के पास ऑक्सीजन पार्क और वॉच टावर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में नए साल पर 4 लाख से अधिक भक्तों के आने का अनुमान है। मंदिर ट्रस्ट की ओर से 10 रुपए में भंडारे की व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर के आसपास होटल और रेस्टोरेंट की भी पर्याप्त सुविधा है।
महासमुंद जिले के बागबाहरा स्थित मां चंडी मंदिर आस्था के साथ-साथ पर्यटन का भी प्रमुख केंद्र है। यहां भालुओं के दर्शन के लिए सुबह-शाम भारी भीड़ उमड़ती है। मंदिर परिसर की धर्मशाला में 300 से 1000 रुपए में कमरे उपलब्ध हैं।
रतनपुर, रायपुर और डोंगरगढ़ में रिकॉर्ड भीड़
ये खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में 2026 में मिलेंगी 107 छुट्टियां, देखें सालभर की लिस्ट
पत्रकार की हत्या से इतिहास रचने तक... छत्तीसगढ़ में 2025 की बड़ी घटनाएं
दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
पौराणिक मान्यता के अनुसार यहां माता सती का दांत गिरा था, इसी कारण देवी का नाम दंतेश्वरी और स्थान का नाम दंतेवाड़ा पड़ा।
रायपुर का राम मंदिर: आधी रात तक दर्शन
बिलासपुर का रतनपुर महामाया मंदिर
ये खबरें भी पढ़ें...
New year 2026: नया साल लाएगा पदोन्नति का तोहफा, 59 IAS और 42 IPS अधिकारियों की बढ़ जाएगी पावर
छत्तीसगढ़ में न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर हाई अलर्ट, ड्रोन से होगी निगरानी
अंबिकापुर और बलरामपुर में महामाया मंदिर
डोंगरगढ़ का मां बम्लेश्वरी मंदिर
महासमुंद का बागबाहरा चंडी मंदिर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari