2026 में 12 आईएएस हो जाएंगे रिटायर, मुख्य सचिव श्रीनिवास का नाम भी शामिल
Mukesh Sharma | Jan 01, 2026, 15:26 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में 12 आईएएस के लिए 2026 सरकारी सेवाओं का आखिरी साल होगा। इसमें मुख्य सचिव वी श्रीनिवास, तन्मय कुमार और शुभ्रा सिंह भी हैं। श्रीनिवास को नवंबर में सुधांश पंत की जगह मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी मिली थी।
Jaipur. राजस्थान में 12 आईएएस के लिए 2026 सरकारी सेवाओं का आखिरी साल होगा। इसमें मुख्य सचिव वी श्रीनिवास, तन्मय कुमार और शुभ्रा सिंह भी हैं। श्रीनिवास को नवंबर में सुधांश पंत की जगह मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी मिली थी। उनका निर्धारित सेवाकाल के हिसाब से अगस्त में रिटायरमेंट हैं।राजस्थान की टॉप प्रशासनिक अमले में सबसे सीनियर अधिकारी हैं।
राजस्थान जनगणना की तैयारी शुरु, सीमाएं फ्रीज, ट्रांसफर पर लगी रोक
केंद्र सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में सचिव तन्मय कुमार का 2026 में सितंबर में रिटायरमेंट है। वहीं, आरएसआरटीसी की अध्यक्ष शुभ्रा सिंह फरवरी में रिटायर हो रही हैं। नागौर कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित और विभागीय जांच आयुक्त राजेंद्र विजय भी सितंबर में रिटायर हो रहे हैं।
राजस्थान पटवारी भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट, जानें कटऑफ लिस्ट
जोधपुर की संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह फरवरी, पाली कलेक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री और कॉलेज शिक्षा आयुक्त डॉ. ओम प्रकाश बैरवा मई में रिटायर हो रहे हैं। इसी तरह आरपीएससी में सचिव रामनिवास मेहता और प्राथमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट जुलाई और आरसीडीएफ में एमडी श्रुति भारद्वाज अगस्त में रिटायर होंगी।
राजस्थान में मावठ और ओलावृष्टि, जयपुर में बढ़ी सर्दी, घने कोहरे कारण फ्लाइट लेट
कोटा के संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल, भरतपुर की संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया और राज्य बीमा निदेशक हेमपुष्पा शर्मा सितंबर में रिटायर होंगी। राजस्व बोर्ड अजमेर में रजिस्ट्रार के रूप में कार्यरत महावीर प्रसाद का सेवाकाल अक्टूबर में पूरी होने वाला है।
नए साल में सर्दी की चपेट में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान, जानें ताजा हाल
डीआईजी राजेंद्र प्रसाद गोयल अप्रैल, योगेश यादव जुलाई और आलोक श्रीवास्तव का अक्टूबर में रिटायरमेंट है। वहीं, एसपी राजकुमार चौधरी अगस्त, सुरेंद्र सिंह जुलाई, लक्ष्मण दास दिसंबर, राजेश कुमार यादव अगस्त व रमेश मौर्य जून में रिटायर होने वाले हैं।
राजस्थान में मार्च में पंचायतीराज चुनाव करवाने की तैयारी, वोटर लिस्ट अपडेट का कार्यक्रम जारी
कुल मिलाकर 2026 में राजस्थान प्रशासन में बड़े बदलाव हो सकते है। इस साल 12 आईएएस और 13 आईपीएस अधिकारियों का रिटायरमेंट होगा। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, आईएएस तन्मय कुमार, आईएएस शुभ्रा सिंह सहित 12 आईएएस 2026 में रिटायर होंगे ।ऐसे में उच्च स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल रहने की संभावना है। इसी साल राजस्थान को नया मुख्य सचिव भी मिल सकता है।
मुख्य बिंदू :
राजस्थान जनगणना की तैयारी शुरु, सीमाएं फ्रीज, ट्रांसफर पर लगी रोक
तन्मय का सितंबर में रिटायरमेंट
राजस्थान पटवारी भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट, जानें कटऑफ लिस्ट
2026 में रिटायरमेंट की लिस्ट
राजस्थान में मावठ और ओलावृष्टि, जयपुर में बढ़ी सर्दी, घने कोहरे कारण फ्लाइट लेट
इनका भी पूरा होगा सेवाकाल
नए साल में सर्दी की चपेट में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान, जानें ताजा हाल
13 आईपीएस भी होंगे रिटायर राजस्थान कैडर के 13 आईपीएस अधिकारियों का भी 2026 में सेवाकाल पूरा होने वाला है। एडीजी मुख्यालय बिपिन कुमार पांडे साल के आखिर दिसंबर में रिटायर होंगे। वहीं, पुलिस महानिरीक्षक किशन सहाय मीना जुलाई, संदीप सिंह चौहान व अनिल कुमार टांक जनवरी और रणधीर सिंह मार्च में रिटायर होने वाले हैं। इस बीच, आईजी रविदत्त गौड़ 2025 के आखिर दिन यानी 31 दिसंबर को रिटायर हो गए।
तीन डीआईजी भी रिटायरमेंट के करीब
राजस्थान में मार्च में पंचायतीराज चुनाव करवाने की तैयारी, वोटर लिस्ट अपडेट का कार्यक्रम जारी
राजस्थान में 2026 में 12 आईएएस हो जाएंगे रिटायर
मुख्य बिंदू :
- साल 2026 में राजस्थान में 12 आईएएस और 13 आईपीएस रिटायर होंगे।
- इस साल रिटायर होने वाले आईएएस में मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास भी है।
- इन अधिकारियों के रिटायरमेंट से बड़े प्रशासनिक बदलाव हो सकता है।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava