रायपुर क्राइम : पीरियड्स के दौरान 13 साल की मासूम से दरिंदगी; दोस्त के कमरे में लूटी आबरू, कोर्ट ने दरिंदे को सुनाई 20 साल की सजा

Umeshwari Baghel | Apr 16, 2026, 15:02 IST
Share
cg-news-raipur-minor-rape-case-accused-sentenced-20-years-jail
cg-news-raipur-minor-rape-case-accused-sentenced-20-years-jail

रायपुर में एक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। दुष्कर्म की पुष्टि के बाद रायपुर जिला कोर्ट ने आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई और पीड़िता को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया।

NEWS IN SHORT

  • पुलिस ने आरोपी को घर से गिरफ्तार किया हैं और जांच हैं
  • पीड़िता ने परिवार को बताई पूरी घटना, पुलिस ने FIR दर्ज किया
  • मेडिकल रिपोर्ट से दुष्कर्म की पुष्टि हुई हैं
  • कोर्ट ने आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई हैं
  • पीड़िता को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने का भी आदेश

NEWS IN DETAIL

Raipur। रायपुर क्राइम न्यूज:छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मानवता को शर्मसार करने वाले एक अपराधी को कोर्ट ने उसके किए की सजा दे दी है। महज 13 साल की लड़की से दुष्कर्मकरने वाले

आरोपी सोनू चेलक को रायपुर जिला कोर्ट ने 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। यह पूरा मामला दिसंबर 2024 का है, जिसमें पुलिस की तत्परता और मेडिकल सबूतों के आधार पर पीड़िता को न्याय मिला है।

धमकाकर ले गया और दोस्त के कमरे में की हैवानियत

घटना 14 दिसंबर 2024 को हुई थी, जब पीड़िता खरोरा थाना क्षेत्र में अपनी दादी के गांव गई हुई थी। सुबह करीब 10 बजे जब वह दुकान जाने के लिए निकली, तभी आरोपी सोनू चेलक बाइक लेकर वहां पहुंच गया।

उसने लड़की को जबरन साथ चलने को कहा और जब उसने मना किया, तो आरोपी ने उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

डरी-सहमी बच्ची को आरोपी रायपुर के डूमरतराई ले आया। यहां उसने अपने एक दोस्त के कमरे में जबरदस्ती की। दिल दहला देने वाली बात यह है कि उस वक्त बच्ची पीरियड्स से थी, लेकिन फिर भी दरिंदे का दिल नहीं पसीजा।

पुलिस की कार्रवाई और मेडिकल रिपोर्ट ने फंसाया

जब बच्ची घर नहीं लौटी, तो पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अगले दिन जब आरोपी ने उसे गांव के पास छोड़ा, तब बच्ची ने रोते हुए परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई।

पुलिस ने फौरन एफआईआर दर्ज कर आरोपी को उसके घर से दबोच लिया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान मेडिकल रिपोर्ट सबसे अहम सबूत बनी, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई हैं ।

कोर्ट का बड़ा फैसला सजा के साथ 5 लाख का मुआवजा

मामले की गंभीरता और पीड़िता की उम्र को देखते हुए कोर्ट ने आरोपी सोनू चेलक को पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी करार दिया। अदालत ने उसे 20 साल की जेल की सजा सुनाई है।

इसके साथ ही कोर्ट ने सरकार को आदेश दिया है कि पीड़िता को आर्थिक सहायता के रूप में 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए, ताकि उसके भविष्य और इलाज में मदद मिल सके।

यह खबरें भी पढ़े...

रायपुर क्राइम ब्रांच पर बिजनेसमैन ने लगाया 2 लाख चोरी का आरोप, एक कांस्टेबल सस्पेंड, जांच जारी

सीजी क्राइम; 4 करोड़ का कर्ज बना काल, पूरे परिवार के साथ व्यापारी ने खाया जहर, सुसाइड नोट ने मचाई सनसनी

इंदौर क्राइम ब्रांच टीआई और सिपाही पर रिश्वत के आरोप, खाते में लिए 50 हजार

महिला IAS के फार्महाउस जुआकांड में SI, ASI की भूमिका संदिग्ध, हटाए गए TI के साथ क्राइम ब्रांच में थे

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर क्राइम
  • 13 साल की लड़की से दुष्कर्म
  • दुष्कर्म
  • रायपुर क्राइम न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा