अल्टीमेटम के बाद भी NHM कर्मचारियों की हड़ताल जारी... इस जिले में दो अधिकारी बर्खास्त

Harrison Masih | Sept 03, 2025, 21:17 IST
Share
cg-nhm-employees-strike-2-officers-dimissed
cg-nhm-employees-strike-2-officers-dimissed

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के 16 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। सरकार ने अल्टीमेटम के बाद दो पदाधिकारियों को बर्खास्त कर कार्रवाई शुरू की।

CG nhm employees dismissed: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के करीब 16 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। सरकार द्वारा दिए गए अल्टीमेटम की समयसीमा खत्म होने के बाद भी आंदोलन जारी है। अब NHM कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है।

बलौदाबाजार जिले में एनएचएम संघ के पदाधिकारी हेमंत सिंह और कौशलेश तिवारी को बर्खास्त कर दिया गया है। बुधवार को इनके खिलाफ बर्खास्तगी के आदेश जारी कर दिए गए।

ये खबर भी पढ़ें... NHM कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, काम पर नहीं लौटे तो समाप्त हो जाएगी सेवा

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

एनएचएम कर्मचारियों की कुल 10 बड़ी मांगें हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • संविलियन और नौकरी की सुरक्षा
  • पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना
  • ग्रेड पे का निर्धारण
  • कार्यमूल्यांकन पद्धति में सुधार
  • लंबित 27% वेतन वृद्धि का भुगतान
  • नियमित भर्ती में सीटों का आरक्षण
  • अनुकंपा नियुक्ति
  • मेडिकल अवकाश की सुविधा
  • स्थानांतरण नीति का प्रावधान
  • न्यूनतम ₹10 लाख का चिकित्सा बीमा
ये खबर भी पढ़ें... 16 हजार NHM कर्मचारियों की हड़ताल 11वें दिन भी जारी,मोदी की गारंटी खोज अभियान का किया ऐलान

रायगढ़ में अनोखा विरोध: मुंडन कर जताया गुस्सा

रायगढ़ जिले में एनएचएम कर्मचारियों ने अपने विरोध को अनोखे अंदाज में जताया। आंदोलन के 17वें दिन बुधवार को कई कर्मचारियों ने मुंडन कर विरोध दर्ज कराया और शहीद विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में नारेबाजी की।

प्रदेशभर में 18 अगस्त से हड़ताल चल रही है। रायगढ़ जिले में ही 300 से अधिक कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में NHM कर्मचारियों की हड़ताल को BJP सांसद विजय बघेल का समर्थन, सियासत गर्म, स्वास्थ्य सेवाएं ठप

NHM कर्मचारियों की हड़ताल के 5 मुख्य बिंदु:

  1. बड़ी संख्या में हड़ताल:
    छत्तीसगढ़ में 16 हजार संविदा NHM कर्मचारी 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।
  2. दो NHM अधिकारी बर्खास्त:
    बलौदाबाजार जिले में दो पदाधिकारियों को बर्खास्त कर आंदोलनकारियों पर कार्रवाई शुरू हुई।
  3. कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांगें:
    इनमें संविलियन, वेतन वृद्धि, चिकित्सा बीमा, पब्लिक हेल्थ कैडर और मेडिकल अवकाश जैसी मांगें शामिल हैं।
  4. अनोखा विरोध प्रदर्शन:
    रायगढ़ में कर्मचारियों ने मुंडन कर विरोध जताया और आंदोलन के 17वें दिन भी डटे रहे।
  5. लिखित आश्वासन की मांग:
    कर्मचारी संघ का कहना है कि जब तक सरकार लिखित आदेश जारी नहीं करती, हड़ताल जारी रहेगी।

आंदोलन पर संघ का रुख

एनएचएम संघ ने साफ कर दिया है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर लिखित आदेश जारी नहीं करती, तब तक यह आंदोलन (cg nhm strike) जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें... NHM कर्मचारियों की हड़ताल, अस्पतालों में न इलाज होगा न जांच

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • NHM कर्मचारियों की हड़ताल
  • cg nhm strike
  • दो NHM अधिकारी बर्खास्त
  • NHM कर्मचारियों पर कार्रवाई
  • CG nhm employees dismissed
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा