16 हजार NHM कर्मचारियों की हड़ताल 11वें दिन भी जारी,मोदी की गारंटी खोज अभियान का किया ऐलान
Harrison Masih | Aug 28, 2025, 20:22 IST
cg-nhm-health-workers-strike-2025-modi-ki-guarantee-khoj-abhiyan the sootr
छत्तीसगढ़ में NHM के 16 हजार से अधिक संविदा स्वास्थ्यकर्मी 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। 11वें दिन भी विरोध जारी रहा और कर्मचारियों ने सिर मुंडवा कर व PPE किट पहनकर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया।
CG NHM employees Strike: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के 16 हजार से ज्यादा संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। गुरुवार को हड़ताल का 11वां दिन था और इस दौरान कर्मचारियों ने अलग-अलग जिलों में अलग-अलग तरीकों से विरोध जताया।
सूरजपुर जिले में NHM कर्मचारियों ने सिर मुंडवाकर प्रदर्शन किया। वहीं, मनेंद्रगढ़ में कर्मचारियों ने PPE किट पहनकर बाजार में भीख मांगकर विरोध जताया। कोरोना काल की याद दिलाने वाले इस प्रदर्शन का मकसद सरकार का ध्यान अपनी ओर खींचना था।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में राजस्व निरीक्षकों की हड़ताल से ऑनलाइन सेवाएं ठप, जनता परेशान
लगातार 11 दिन से हड़ताल के चलते अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था चरमराने लगी है। कई जगहों पर मरीजों को समय पर इलाज और जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, नई सरकार की नीति पर सवाल
NHM कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने घोषणा पत्र में ‘मोदी की गारंटी’ के तहत कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने का वादा किया था। लेकिन अब तक सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों ने 160 से ज्यादा ज्ञापन सरकार को दिए, लेकिन समाधान नहीं मिलने से मजबूर होकर हड़ताल करनी पड़ी।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में राजस्व निरीक्षकों की हड़ताल से ऑनलाइन सेवाएं ठप, जनता परेशान
डॉ. मिरी ने कहा कि शुक्रवार 29 अगस्त को प्रदेशभर से हजारों NHM कर्मचारी अपने जिलों से राजधानी रायपुर की ओर कूच करेंगे। रास्ते में वे आम जनता, दुकानदारों और परिचितों से मिलकर अपनी समस्याएं साझा करेंगे और सरकार से किए गए वादों को याद दिलाएंगे।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
सिर मुंडवाकर विरोध और PPE किट में प्रदर्शन
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में राजस्व निरीक्षकों की हड़ताल से ऑनलाइन सेवाएं ठप, जनता परेशान
अस्पतालों में बिगड़ी व्यवस्था
‘मोदी की गारंटी खोज अभियान’ की शुरुआत
सरकार की चुप्पी से नाराज स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शुक्रवार, 29 अगस्त से ‘मोदी की गारंटी खोज अभियान’ शुरू करने का ऐलान किया है। इस अभियान के तहत सभी NHM कर्मचारी रायपुर के तूता धरना स्थल पर जुटेंगे और वहां से पूरे प्रदेश में इस आंदोलन को फैलाया जाएगा। इसके लिए 2 लाख पंपलेट छपवाए गए हैं, जिन्हें गांवों, कस्बों और शहरों में बांटा जाएगा। इन पंपलेट्स में लोगों से सवाल पूछा जाएगा कि विधानसभा चुनाव में किए गए वादों की गारंटी आखिर कहां गई।
मोदी की गारंटी पर उठाए सवाल
NHM कर्मचारियों की हड़ताल: 5 मुख्य बिंदु
|
राजधानी की ओर कूच
FAQ
- छत्तीसगढ़ में
स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल का क्या कारण है?
स्वास्थ्य कर्मी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। उनका आरोप है कि सरकार ने चुनाव के समय ‘मोदी की गारंटी’ में उनकी समस्याओं के समाधान का वादा किया था, लेकिन अब तक उस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। छत्तीसगढ़ NHM हड़ताल क्या है?
छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के 16,000 से अधिक संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 18 अगस्त 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। वे अपनी 10 सूत्रीय मांगों (जैसे नियमितीकरण, समान वेतनमान और सेवा शर्तों में सुधार) को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari