छत्तीसगढ़ में 16 हजार NHM कर्मचारियों की हड़ताल जारी,स्वास्थ्य विभाग ने दी अंतिम चेतावनी

Harrison Masih | Sept 16, 2025, 10:10 IST
Share
cg-nhm-strike-16-thousand-employees-health-department-warning the sootr
cg-nhm-strike-16-thousand-employees-health-department-warning the sootr

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो चुकी हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के 16 हजार कर्मचारी अपनी मांगों को हड़ताल पर हैं। विभाग ने अल्टीमेटम दिया है कि वे 16 सितंबर तक काम पर लौटें, वरना...

CG NHM employees Strike: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (National Health Mission- NHM) के 16 हजार संविदा कर्मचारी 18 अगस्त से अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अब कड़ा रुख अपनाते हुए सभी हड़ताली कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि वे 16 सितंबर तक काम पर लौटें, अन्यथा उन्हें एक महीने की नोटिस देकर नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा। साथ ही आदेश दिया गया है कि हड़ताल की अवधि में कर्मचारियों को वेतन का भुगतान भी नहीं किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... NHM कर्मचारियों की हड़ताल के बीच सरकार का बड़ा दांव,25 नए संविदा डॉक्टरों की नियुक्ति

स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित

हड़ताल का सीधा असर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा है। मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर कम करने, मलेरिया-टीबी की रोकथाम, और टीकाकरण कार्यक्रम जैसे अहम काम प्रभावित हो गए हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई हैं। स्वास्थ्य केंद्रों में केवल 38 फीसदी कर्मचारी ही उपस्थित हैं, जबकि अधिकांश संविदा कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में 16 हजार NHM कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा... जारी रहेगी हड़ताल

सरकार ने मान ली थीं आधी मांगें

हड़ताल के दौरान सरकार ने कर्मचारियों की 10 में से 5 मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद कर्मचारी इस बात पर अड़े हुए हैं कि सभी 10 मांगें पूरी होने के बाद ही वे काम पर लौटेंगे। इस बीच कई कर्मचारी संगठन पदाधिकारियों की बर्खास्तगी के बाद सामूहिक इस्तीफा भी दे चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें... अल्टीमेटम के बाद NHM कर्मचारियों पर कार्रवाई... इस जिले में दो अधिकारी बर्खास्त

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

  • एनएचएम कर्मचारियों ने कई अहम मांगें रखी हैं, जिनमें –
  • संविलियन और स्थायीकरण
  • पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना
  • ग्रेड पे निर्धारण और पारदर्शी मूल्यांकन
  • 27% लंबित वेतन वृद्धि
  • अनुकंपा नियुक्ति, मेडिकल अवकाश और स्थानांतरण नीति
  • न्यूनतम 10 लाख रूपए का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा

NHM कर्मचारियों की हड़ताल : मुख्य बातें

  1. 16 हजार कर्मचारी हड़ताल पर – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारी 18 अगस्त से अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं।
  2. स्वास्थ्य सेवाएं ठप – मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और मलेरिया-टीबी रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो गए हैं।
  3. NHM कर्मचारियों को चेतावनी– स्वास्थ्य विभाग ने 16 सितंबर तक काम पर लौटने का आदेश दिया है, वरना बर्खास्तगी और वेतन रोकने की कार्रवाई होगी।
  4. आधी मांगें मानी गईं – सरकार ने 10 में से 5 मांगें मान ली हैं, लेकिन कर्मचारी सभी मांगों पर अड़े हुए हैं।
  5. संकट गहराया – 25 पदाधिकारियों की बर्खास्तगी के बाद कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफे दिए और कई ने इच्छामृत्यु की मांग भी की है।
ये खबर भी पढ़ें... NHM कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, काम पर नहीं लौटे तो समाप्त हो जाएगी सेवा

विभाग में बढ़ी हलचल

एनएचएम से जुड़े कर्मचारियों की संख्या करीब 16 हजार है, जिनमें से 12 हजार सर्विस सेक्टर में कार्यरत हैं। ये स्वास्थ्य विभाग के सिस्टम को संभालते हैं। हड़ताल 28वें दिन में पहुंच गई है और कर्मचारियों ने नाराजगी जताते हुए इच्छामृत्यु तक की मांग कर डाली है। सरकार और संगठन के बीच टकराव ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को संकट में डाल दिया है।

Tags:
  • NHM कर्मचारियों की हड़ताल
  • CG NHM employees Strike
  • NHM कर्मचारियों पर कार्रवाई
  • NHM कर्मचारियों को चेतावनी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज